Home Amazing Tricks

बाल्टी की सहायता से इस तरह बनाइये लकड़ी जलाने वाले खूबसूरत चूल्हे: वीडियो देख तरीका जानिए

लकड़ी के चूल्हे आज भी हमें ग्रामीण इलाकों में देखने को मिलते हैं। ग्रामीण लोगों के पास गैस सिलेंडर के लिए पैसे ना होने की वजह से वे लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाते हैं।

आज हम आपको लकड़ी का चूल्हा बनाने का आसान तरीका बताएंगे, जिसे आप कहीं भी बना सकते हैं।

Make firewood stoves with bucket

सीमेंट मिट्टी और चूने की मदद से बनाए लकड़ी का चूल्हा

लकड़ी का चूल्हा बनाने के लिए सबसे पहले सीमेंट मिट्टी और चूने में पानी मिलाकर उसका पेस्ट तैयार कर लें। पेस्ट को अच्छे तरह मिलाने के बाद इसे प्लास्टिक के एक बर्तन में जमा कर ले।

प्लास्टिक की बाल्टी में भरें सीमेंट

उसके बाद प्लास्टिक की एक बाल्टी के अंदर चारों तरफ तेल लगा दें और उसमें सीमेंट भर दें। एक से डेढ़ इंच सीमेंट भरने के बाद उसे अच्छी तरीके से किसी भारी वस्तु से दबा दें।

लकड़ी का चूल्हा बनाने की प्रक्रिया

कुछ समय बाद बाल्टी के बीच में प्लास्टिक या मेटल के पाइप का टुकड़ा रखकर उसके चारों तरफ 1 से 1.5 इंच सीमेंट भर दें। थोड़ी देर बाद उस पाइप को हटा दें और लोहे के सरियों की कटिंग करके उसके ऊपर लगा दे और उसके बीच के हिस्से को खाली छोड़कर चारों तरफ सीमेंट भर दें।

बाल्टी से स्टोर बनाने की पूरी प्रक्रिया वीडियो में देखें –

इस तरह बना सकते हैं लकड़ी का चूल्हा

पाइप को बीच में रखकर चूल्हे में लकड़ी लगाने की जगह बनाने के लिए एक थर्मोकोल की कटिंग बीच में लगा दें। उसके चारों तरफ सीमेंट भर दे। इसके अलावा लोहे के तारों की रिंग बनाकर उसके बीच में डाल दें। बाल्टी को सीमेंट से भरने के बाद उसके बीच से पाइप निकाल दें।

घर पर आसानी से बनाया जा सकता है लकड़ी का चूल्हा

बर्तन को चूल्हे पर रखने में कोई समस्या ना हो इसके लिए उसके ऊपर एक स्टैंड लगा दें और सीमेंट की मदद से उसे मजबूत कर दें। कुछ समय तक इसे सुखाने के बाद इसे बाल्टी से निकाल ले। अब आपका लकड़ी का चूल्हा खाना पकाने के लिए बिल्कुल तैयार है।

अगर यह आईडिया आपको बेहतर लगा हो तो शेयर करना न भूलें।

Exit mobile version