Saturday, December 9, 2023

बालों की समस्या से परेशान हैं तो इन तरीकों से घर पर आसानी से बनाएं हर्बल तेल : वीडियों देखकर तरीका सीखें

आजकल बहुत से लोगों में बढ़ते प्रदूषण और पानी की घटती गुणवत्ता के कारण त्वचा और बालों की समस्याएं आम बात हो गई है। अधिकांश लोग बालों की सम्स्या से अधिक परेशान रहते हैं। उदाहरण के लिए बालों का सफेद होना, बालों का झड़ना, रुखा होना और बालों में रुसी होना यह सामान्य बात हो गई है। इन समस्याओं से निजात पाने के लिए लोग कई प्रकार के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं उसके बावजूद भी कोई असर नहीं होता है।

बालों के इन सामान्य सम्याओं से निजात दिलाने के लिए ग्वालियर की रहनेवाली पूनम देवनानी (Poonam Devnani) घर पर तेल बनाने की विधि बता रही हैं।

पूनम देवनानी “मसाला किचन” की को-फाउंडर होने के साथ ही हर्बल तरीकों से बालों के लिए शैम्पू, तेल बनाने में भी एक्सपर्ट हैं। वह अपने अनुभव और जानकारी के आधार पर लोगों को इसके बारे में जानकारी भी देती हैं। इसके लिए वह “माँ, ये कैसे करें” नाम से यूट्यूब चैनल भी चला रही हैं।

make hair oil using home remedies

पूनम कहती है कि यदि आप बालों से सम्बंधित किसी समस्या से परेशान हैं तो घरेलू चीजों का प्रयोग करके घर पर तेल बना सकते हैं। इसके लिए वह घर की रसोई में हर्बल तेल बनाने के लिए तीन रेसिपी बता रही हैं, जो इस प्रकार हैं-

सफेद हो रहे बालों के लिए तेल कैसे बनाएं

सामग्री :

  • एक कप सरसों या नारियल का तेल
  • एक चम्मच आंवला पाउडर
  • एक चम्मच मेथी पाउडर
  • 2 छोटा चम्मच मेहंदी
make hair oil using home remedies

बनाने की विधि :

सबसे पहले लोहे की कढ़ाई में तेल डालकर उसमें आंवला पाउडर, मेथी पाउडर और मेहंदी मिलाकर धीमी आंच पर पकाएं। लगभग 10 मिनट तक पकाने के बाद गैस बंद कर दें और 24 घंटे के लिए से ढककर रख दें। 24 घंटे के बाद आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। यदि आप इस तेल को दोपहर में लगा रहे हैं तो इसे 3 घंटे के लिए लगाएं। लेकिन यदि आप इसे रात को लगा रहे हैं तो पूरी रात लगा रहने दें। इसे लगाने से पहले अच्छी तरह मिला लें और ध्यान रखें कि हमेशा दस्ताना लगाकर ही इसे लगाएं। इस तेल को आप सप्ताह में दो से तीन बार अवश्य लगाएं।

वीडियों देखें –

यह भी पढ़ें :- गमले में उगाइये बोन्साई प्लांट्स, आपके गार्डेनिंग में चार-चांद लगा देंगे: तरीका जानिए

बालों को घना करने के लिए इस तरह बनाएं तेल

सामग्री :

  • दो कटा हुआ प्याज (सुखा प्याज)
  • करी पत्ता
  • लहसुन
  • 100 ग्राम नारियल का तेल
  • 150 ग्राम सरसों का तेल
  • दो चम्मच अरंडी का तेल
make hair oil using home remedies

बनाने की विधि :-

सबसे पहले प्याज लहसुन और करी पत्ता को 1-2 चम्मच सरसो के तेल के साथ मिक्सी में पीस लें। अच्छे से पकने के लिए लोहे या अल्मुनियम की कढ़ाई में सरसों का तेल और नारियल का तेल मिला दें। यदि आपके बाल बहुत कम है तो आप दो चम्मच अरंडी का तेल मिला सकते हैं। आरंभ में दो-तीन मिनट गैस की आज पूरी तेज रखें, कढ़ाई गरम होने के बाद आंच धीमी कर दें। इस मिश्रण को आधे घंटे तक पकाने के बाद ठंडा होने के लिए रख दें। जब मिश्रण ठंडा हो जाए तो इसे सूती कपड़ा से छान लें। अब आपका तेल तैयार है।

वीडियों में देखें-

पूनम के अनुसार, तेल छानने के बाद जो मिश्रण बचाता है उसमें पीसी हुई मुलतानी मिट्टी मिलाकर इसका इस्तेमाल हेयर पैक की तरह कर सकते हैं।

बालों को मुलायम और रेशमी बनाने के लिए इस तरह बनाएं तेल

सामग्री:

  • आधा कटोरी पीसी हुई एलोवेरा का पल्प
  • आधा कटोरी या थोड़ा अधिक नारियल का तेल
  • एक चम्मच काली मिर्च (काली मिर्च से बालों में रुसी या फंगस नहीं होते हैं)

यहां देखें वीडियों-

बनाने की विधि :-

सबसे पहले कढ़ाई में काली मिर्च डालकर उसे सेंक लें। अब उसमें नारियल का तेल और एलोवेरा पल्प डालकर धीमी आंच पर मिश्रण को पकाएं। मिश्रण जब अच्छे से पक जाए तो उसे ठंडा होने के लिए रख दें। मिश्रण ठंडा हो जाए तो आप इसे कपड़े से छान लें। अब आपका तेल तैयार है। इस तेल को बालों के अलावा हाथों और पैरों की एड़ियों पर भी लगाया जा सकता है।