Wednesday, December 13, 2023

गर्वभवती हिरण का इस इंसान ने बचाया जान, गोद मे आते ही हिरण रोने लगी: वीडियो देखें

हिरण (Deer) को शांतिप्रिय, बुद्धिमान और फुर्तीला जानवर कहा जाता है। जंगल में रहनेवाला यह जीव शाकाहारी होता है और घास-पत्तियों को खाकर अपना जीवन व्यतीत करता है। लेकिन हमेशा इसकी जान को खतरा बना रहता है कभी जंगली जानवरों से तो कभी शिकारियों से। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक हिरण का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स द्वारा हिरण की जान बचाने पर वह उस शख्स की गोद में भावुक होकर रोने लगता है।

वाहन एक्सिडेंट में घायल हो गई थी मादा हिरण

भावुक हिरण का यह वीडियो राजस्थान (Rajasthan) का बताया जा रहा है। दरअसल, बाड़मेर जिले (Barmer) के लंगेरा गांव में एक मादा हिरण का दुर्घटना का शिकार हो गई थी और इस घटना में उसका पिछला हिस्सा घायल हो गया था जिससे वह भागने में असमर्थ थी। उसी दौरान शिकारी कुत्ते उस मादा हिरण का शिकार करना चाहते थे। ऐसे में वह शिकारी कुत्तों से अपनी जान बचाने के लिए एक पेड़ के पीछे छिप गई।

पर्यावरण संरक्षक ने बचाई हिरण की जान

इस घटना के बाद वहां के लोगों ने मादा हिरण की रक्षा के लिए मूल रुप से लंगेरा गांव के निवासी पर्यावरण संरक्षक नरपत सिंह (Narpat Singh) को बुलाया। उसके बाद नरपत सिंह वहां आकर मादा हिरण को रेस्क्यू किया। नरपत सिंह पर्यावरण संरक्षक होने के साथ-साथ हिरण की सुरक्षा के क्षेत्र में भी अधिक समय से जुड़े हुए हैं। मादा हिरण को रेस्क्यू करने के बाद नरपत सिंह ने लंगेरा गांव से 12 किमी दूर राजकीय पशु हॉस्पीटल में लेकर गए।

यह भी पढ़ें:- मोरनी के अंडे चुराने गया था शख्स तभी मोर ने पंजें से किया जोरदार हमला: Viral Video

प्यार देखकर रोने लगी हिरण

अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने हिरण का इलाज किया जिससे उसकी स्थिति में सुधार आया। साथ ही डॉक्टरों ने बताया कि वह मादा हिरण गर्भवती है। स्थिति में सुधार आने के बाद नरपत सिंह ने मादा हिरण को गोद में लेकर उसे बहुत ही प्यार से दुलारने लगे। प्यार भरा दुलार देखकर वह मादा हिरण भावुक हो गई और नरपत सिंह की गोद में रोने लगी। हिरण को रोते हुए देख देखकर नरपत सिंह भी भावुक हो गए और उसे अपने गले से लगा लिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो गया वीडियो

नरपत सिंह (Narpat Singh) ने हिरण का इलाज कराकर फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के कर्मचारियों की सहायता से उसे जंगल में छोड़ आए। हिरण का भावुक होकर रोने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसे देखकर हर किसी की आंख नम हो जा रही है। वास्तव में पशु भी प्रेम भाव देखकर भावुक हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें:- नेत्रहीन माता-पिता को खाना खिलाती हुई लङकी के वीडियो ने जीता लोगों का दिल, हुआ वायरल

ग्रीन मैन के नाम से हैं मशहूर

मादा हिरण की सुरक्षा करने वाले नरपत सिंह ने जंगली जानवरों और पर्यावरण संरक्षक के लिए एक मुहिम की शुरूआत की थी जिसके अनुसार उन्होंने साइकिल से 31 हजार 121 किमी तक लम्बी यात्रा तय की थी। इस दौरान उन्होंने लोगों को जंगल, जल और जीवों को बचाने के प्रति जागरुक किया था। उनके कार्य को देखते हुए उन्हें राजस्थान का ग्रीन मैन (Green Man) भी कहा जाता है।

बता दें कि, उन्होंने साल 2019 में अपनी इस यात्रा की शुरूआत जम्मू हवाईअड्डा से की थी जो 20 अप्रैल 2022 को जयपुर स्थित अमर जवान ज्योति पर समाप्त हुई। इस यात्रा के दौरान उन्होंने कई राज्यों का सफर तय किया और लोगों में जागरुकता फैलाएं। उन्होंने अभी तक 180 से भी अधिक घायल हिरणों की जान की सुरक्षा की है।