Home Inviduals

केरल की इस महिला ने नारियल के खोल से बर्तन बनाने का काम शुरू किया, लोग बर्तनों को कर रहे खूब पसन्द

आजकल हर समस्या का समाधान है। विज्ञान के बढते दायरे ने हर क्षेत्र में नामुमकिन चीज को भी मुमकिन बना दिया है। एक वक़्त था जब लोग किसी भी समान को यूज़ करने के उपरांत उसे फेंक दिया करते थे, लेकिन आज उसका भी उपयोग कर उसपर कुछ ऐसी हुनर दिखाई जा रही है जो सबको अपनी तरफ आकर्षित करती है।

आज की हमारी यह कहानी एक ऐसी महिला की है जिन्होंने नारियल के फेंके हुए खोल का उपयोग कर बर्तन का निर्माण किया और उनका बतर्न मार्केट में बिककर उनकी काबिलियत को बिखेर रहा है।

मारिया कुरियाकोस (Maria Kuriakose)

वह महिला मारिया कुरियाकोस (Maria Kuriakose) हैं जो केरल में स्थित त्रिशूर की निवासी हैं। जो आज नारियल के खोल से कटोरे एवं बहुत सी उपयोग की वस्तुओं का निर्माण कर एक सफल उद्यमी बनी हैं। वह पहले मुंबई में जॉब किया करती थी परंतु उन्होंने वर्ष 2019 में इसे छोड़ दिया ताकि वह अपने बचपन के सपनों को साकार कर सकें। उन्होंने बचपन से ही सपना संजोया था कि वह स्वयं का व्यापार शुरू करेंगी। उन्होंने अपने सपनों को साकार करने के लिए थेंगा कोकोनोट शेल प्रोडक्ट (Thenga Coconut Shell Product) जैसी चीज़ का निर्माण प्रारम्भ किया और आज सबके लिए उदाहरण बनी हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की डिग्री हासिल करने के बाद एक मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब की परंतु उसे छोड़कर झुग्गी झोपड़ी में रहने वाली महिलाओं के साथ मिलकर स्थाई सेनेटरी पैड बनाने वाली सामाजिक व्यवसाय से जुड़ी क्योंकि उनका लक्ष्य महिलाओं की मदद करना है। -Coconut shell product made by Maria Kuriakose from kerala

Maria Kuriakose making kitchenware from coconut shell

थेंगा ने किया है अब तक 8 हज़ार से अत्यधिक उत्पादों की विक्री

उन्हें नारियल तेल मिल में विजिट करने से व्यवसाय करने की प्रेरणा मिली। वह बताती है कि इसमें अनेक गुण समाहित होते हैं एवं इसके हर हिस्से का इस्तेमाल किया जा सकता है परंतु मैंने यह मैंने देखा कि लोग इसके खोल को फेंक रहे थे। उन्होंने इसके बारे में शोध किया और उन्हें यह जानकारी मिली कि कुछ व्यवसाय नारियल के बाहरी हिस्से का उपयोग कर चारकोल का निर्माण करते हैं। इसके अतिरिक्त इसका उपयोग इंधन के तौर पर भी होता है। उन्होंने जानकारी दिया कि आज से बहुत वक्त पहले हमारे यहां के कारीगर नारियल के खोल से खाना परोसने वाली कड़छी का निर्माण किया करते थे परंतु आज के युग में ऐसे कारगर की बहुत कमी है। अब उन्होंने थेंगा (Thenga) नाम के इस घरेलू बाढ़ ब्रांड का श्रीगणेश किया जो आज सफलता हासिल कर चुका है। इसने अब तक 8000 से भी अधिक मात्रा में नारियल के खोल से निर्मित हुए सामग्रियों की बिक्री कर चुका है।
-Coconut shell product made by Maria Kuriakose from kerala

पिता ने की मदद

वह जानती थी मैं अगर इस कार्य को शुरू करूंगी तो मेरे पास जानकारी भी होना आवश्यक है। उन्होंने नारियल के छिलके से उत्पाद बनाने के लिए कुछ ऐसी मशीनें खरीदी जो इसके खोल को चिकना करने के साथ साफ भी कर सके। इसके लिए उन्होंने कम पैसे वाली मशीन खरीदी। उनके पिता एक रिटायर्ड मैकेनिकल इंजीनियर थे इसलिए वह अपनी बेटी की मदद के लिए आगे आए। उन्हें पता था कि कम लागत वाली मशीन के निर्माण के लिए किस चीज की आवश्यकता होती है। सैडिंग व्हील के डिजाइन को अच्छी तरह समझने के लिए उन्होंने यूट्यूब का मदद लिया एवं कम खर्च वाले विकल्पों के डिजाइन का निर्माण प्रारंभ किया। -Coconut shell product made by Maria Kuriakose from kerala

यह भी पढ़ें :- देहरादून की रहने वाली इन 2 महिलाओं ने 50 वर्ष की उम्र में खङी कर दी कम्पनी, सलाना कमाई 2 करोड़

मां ने भी की मदद

उन्होंने जानकारी दिया कि मेरे पिता ने नारियल के खोल के अंदर और बाहर से को चिकना करने के लिए आवश्यक सैंडिंग मशीन का निर्माण किया। उन्होंने हमारे घर में रखी हुई एक हैंड हेल्ड ड्रिल से बफर एवं डिस्क सैंडल जैसी फिटिंग का निर्माण किया। उनकी मां ने भी बैकयार्ड और पीछे के तेल मिल में से विभिन्न आकार के नारियल की गोले को एकत्रित करने में उनकी सहायता की। -Coconut shell product made by Maria Kuriakose from kerala

बिना केमिकल के बनाती हैं प्रोडक्ट्स

मरिया ने जानकारी दिया कि जब इन सब का निर्माण हो रहा था तब मैं इस कोशिश में लगी हुई थी कि उन लोगों से मिल सकूं जो नारियल के खोल के बने बर्तनों को खरीदने में रुचि रखते हैं। अब उन्होंने अपने प्रोडक्ट पर व्यवसायिक लोगो का निशान भी लगाया। उनकी लेजर प्रिंटिंग एक थर्ड पार्टी कंपनी के तहत हुई थी जो कंपनी लकड़ी के उत्पादों पर प्रिंट किया करती थी। उन्होंने इसकी पॉलिसी में किसी भी केमिकल युक्त प्रोडक्ट का उपयोग नहीं किया बल्कि नारियल के तेल का ही उपयोग किया। अब उन्होंने इसकी डिलीवरी प्रारंभ की जिसमे उन्हें सफलता हासिल हुई। अगर कोई कस्टमर यह शिकायत करें कि उसका प्रोडक्ट डैमेज है तो वैसे तुरंत बदल कर नया दे दिया जाता है। वह अपने प्रोडक्ट की बिक्री के लिए सोशल प्लेटफॉर्म का भी उपयोग कर रही है। -Coconut shell product made by Maria Kuriakose from kerala

10 कारीगरों को जोड़ा थेंगा के साथ

उन्होंने बताया कि जब अधिक मात्रा में आर्डर मिलने के लिए तुम मुझे समस्या का सामना करना पड़ा। क्योंकि उन्हें अधिक खोल को ढूंढने एवं कटोरी के निर्माण में कठिनाई हो रही थी। हालांकि उनकी माता-पिता की मदद से इस कार्य को कर पाई। वह चाहती थी कि वह बिजनेस की मार्केटिंग एवं नए-नए तरह की सामग्रियों का निर्माण कर सकें इसके लिए वह कारीगरों के पास गई जो नारियल के खोल से कड़छी का निर्माण किया करते थे। उन्होंने अपने उत्पाद को समझाया कि किस तरह थेंगा में कार्य किया जाता है तब 10 कारीगर इस कार्य को करने के लिए राजी हुए। -Coconut shell product made by Maria Kuriakose from kerala

विदेशों में होगा लॉन्च

अब कारीगरों को समझा दिया गया कि उन्हें किस तरह कार्य करना है। वर्ष 2020 के अंत में उनके पास चार आकार के कटोरे थे जिसकी साइज़ अलग अलग थी। सबसे बड़े कटोरी की साइज 900 ml है जिसका मूल्य 950 रुपए है। वही 150 ml वाले कटोरे की कीमत 250 रुपए है इसका उपयोग सलाद पड़ोसन के लिए होता है। अब उन्होंने एवं हैंगिंग प्लांट्स, चाय के कप,कटलहरी, मोमबत्ती का भी निर्माण शुरू किया है। उन्होंने बताया कि कटोरे का उपयोग सुप एवं स्मूदी जैसे ठंडी चीजों के उपयोग के लिए होता है। वह बताती हैं मोमबत्ती हो का निर्माण नारियल से होता है और इसे मैं स्वयं ही बनाती हूं। अब तक हमारे थेंगा के 8000 से भी अधिक उत्पाद की बिक्री की है और अब हम अपने उत्पाद को जर्मनी में भी ऐमजॉन के जरिए लॉन्च करेंगे। -Coconut shell product made by Maria Kuriakose from kerala

Exit mobile version