Wednesday, December 13, 2023

जम्मू कश्मीर की महिला फाइटर पायलट बनी माव्या, अब Airforce में रहकर राष्ट्र सेवा करेंगी: प्रेरणा

भारतीय सेना के तीनों अंगों थल सेना, जल सेना और वायुसेना को अधिक-से-अधिक सुदृढ़ करने के लिए अत्याधुनिक हथियारों से लैस किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ महिलाओं की भागीदारी को भी बढ़ाया जा रहा है। इसी बीच एक और अच्छी खबर सामने आई है कि माव्या सूदन देश की पहली महिला फाइटर पायलट बनी हैं। – first women fighter pilot

जम्मू-कश्मीर की रहने वाली माव्या सूदन ने (Mawya Sudan) भारतीय वायुसेना में पहली महिला फाइटर (First Woman Fighter Pilot) बन कर इतिहास रच दिया है। माव्या सूदन देश की 12वीं और जम्मू-कश्मीर की पहली एयर फोर्स महिला फाइटर पायलट बनीं हैं। – first women fighter pilot

Mawya Sudan becomes first women fighter pilot from Jammu Kashmir

माव्या (Mawya) ने तेलंगाना की डुंडीगल वायुसेना अकादमी, हैदराबाद में पासिंग परेड में भाग लेकर नाम रोशन किया है। वे पासिंग आउट परेड में इकलौती महिला फाइटर पायलट थीं। first women fighter pilot

यह भी पढ़ें :- सेंट्रल सुपीरियर सर्विस (सीएसएस) परीक्षा पास करने वाली पहली लड़की बनीं सना राम चंद

माव्या की शिक्षा

23 वर्षीय माव्या (Mawya Sudan) संभाग के सीमावर्ती राजौरी जिले के लम्बेरि गांव की रहने वाली हैं। वे जम्मू के कार्मेल कान्वेंट स्कूल से अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद चंडीगढ़ चली गई, जहां से वह डीएवी से पॉलिटिकल साइंस से स्नातक किया। वह पढ़ने में शुरु से ही काफी होशियार थीं। – first women fighter pilot

Mawya Sudan becomes first women fighter pilot from Jammu Kashmir

लड़ाकू विमान उड़ाने का सपना हुआ पूरा

माव्या की बहन तान्या बताती हैं कि माव्या को बचपन से ही भारतीय वायुसेना में शामिल होकर लड़ाकू विमान (Fighter Plane) उड़ाने का शौक था। उनका सपना था कि वह लड़ाकू विमान उड़ाकर देश की सेवा करें और आज उनका सपना पूरा हो गया।

2020 में पास की वायुसेना सामान्य परीक्षा

माव्या ने वर्ष 2020 में वायुसेना सामान्य परीक्षा में सफलता हासिल की थी। माव्या ने पासिंग आउट परेड में जब एयर चीफ मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया को सैल्यूट किया, तो जम्मू-कश्मीर के साथ पूरा देश झुम उठा।

Mawya Sudan becomes first women fighter pilot from Jammu Kashmir

दुश्मनों को देना चाहती हैं उसके करतूतों का सबक

तान्या बताती हैं कि देश के बॉर्डर पर विषम परिस्थितियों में जब भी किसी मासूम की हत्या होती थी, तो माव्या विचलित हो उठती थी। उन्होंने तब ही दृढ़ निश्चय कर लिया था कि वे पढ़-लिखकर दुश्मन को उसके किए का फल अवश्य देंगी। माव्या की ख्वाहिश है कि राफेल से उड़ान भरकर पाकिस्तान को उसके करतूतों का सबक जरुर सिखाया जाए। – first women fighter pilot

देश की महिलाएं किसी से कम नहीं

तान्या सूदन की तमन्ना है कि उनकी बहन माव्या राफेल फाइटर विमान उड़ाकर सभी को यह एहसास दिला दें कि देश की महिलाएं किसी से कम नहीं हैं।

The Logically माव्या सूदन को उनकी सफलता के लिए ढेर सारी बधाई देता है। – first women fighter pilot Mawya Sudan