Tuesday, December 12, 2023

सड़क किनारे लगे माइलस्टोन का रंग अलग अलग क्यों होता है, इसके पीछे का वज़ह जान लीजिए

अक्सर जब हम कभी सड़क पर यात्रा करते है तो सड़क किनारे हमे कुछ पत्थर लगे दिखते है, जिसपे गंतव्य स्थानों की दूरी लिखी होती हैं और वो पत्थर जगह-जगह पर अपना रंग बदल देते है। लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि, ये पत्थर जगह-जगह पर अपना रंग क्यों बदल देते है? शायद कुछ लोग ही गौर करते होंगे कि, इन पत्थरों की रंग अलग-अलग होता है और कुछ लोग ही इन अलग-अलग रंग के पत्थरों के बारे में जानते होंगे। इसलिए आज हम आपको बताने वाले है कि, आखिर सड़क किनारे लगे पत्थरों का रंग अलग-अलग क्यों होते है तथा इन रंगों का मतलब क्या होता है?

सबसे पहले हम आपको बता दें कि, इन पत्थरों को माइलस्टोन (Milestone) कहा जाता है, और अलग-अलग रंग के माइलस्टोन का मतलब भी अलग-अलग होता है। आमतौर पर यह पत्थर पीले, हरे, काले, सफेद, नीले तथा नारंगी रंग के होते है। ―Interesting information about different colored milestones on the side of the road.

तो चलिए जानते है, इन अलग-अलग रंग के माइलस्टोन के बारे में।

पीले रंग का पत्थर :-

Yellow Milestone

जब हम सड़क पर यात्रा कर रहे होते है तो हमें पीले रंग का माइलस्टोन देखने को मिल ही जाता है, लेकिन हमलोग इस बात पर ध्यान नही देते है कि आखिर इस माइलस्टोन का रंग पीला ही क्यों है? अगर आपको पीले रंग का माइलस्टोन सड़कों पर दिख जाए तो आप समझ जाइये कि आप नेशनल हाईवे पर यात्रा कर रहे है तथा अगर इस हाईवे पर सड़क से जुड़ी कोई भी परेशानी हो तो इसके लिए जिम्मेदार नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया है यानी केंद्र सरकार इसके लिए जिम्मेदार है। ―Interesting information about different colored milestones on the side of the road.

हरे रंग का पत्थर:-

Green Milestone

अगर सड़क पर यात्रा करते समय आपको हरे रंग का माइलस्टोन दिख जाए तो आप समझ जाइये कि आप स्टेट हाईवे पर यात्रा कर रहे है और इस सड़क पर सड़क से जुड़ी कोई भी परेशानी, जैसे सड़क पर गड्ढे हो या सड़क उखड़ी हुई हो तो इसके लिए जिम्मेदार राज्य सरकार है और इसके लिए आप राज्य सरकार को कोश सकते है।

यह भी पढ़ें :- इस किले तक पहुंचने के लिए जान की बाज़ी लगानी पड़ती है, जानिए महाराष्ट्र के हरिहर किले की कुछ खास बातें

नीला/काला या सफेद रंग का पत्थर

अगर सड़क पर यात्रा करते समय आपको नीला/काला या सफेद रंग का पत्थर दिख जाए तो आप समझ जाएं कि आप किसी बड़े शहर के करीब है तथा वह सड़क किसी जिले के तहत आती है, और इन सड़कों का निर्माण लोकल प्रशासन करता है और इन सड़कों पर गड्ढे या सड़क से जुड़ी कोई परेशानी हो तो इसके लिए जिला प्रशासन जिम्मेदार होगा। ―Interesting information about different colored milestones on the side of the road.

Red Milestone

नारंगी रंग का पत्थर

सड़को पर यात्रा करते समय सड़कों किनारे नारंगी रंग का माइलस्टोन दिख जाए तो आप समझ जाइये कि आप किसी गांव के तरफ जा रहे है तथा ये सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाई गई है और इस प्रकार की सड़कें गांवो से शहर को जोड़ने के लिए बनाई जाती है।

उम्मीद है कि, ‘The Logically’ पर सड़क किनारे लगे अलग-अलग पत्थरों के बारे में यह रोचन जानकारी आपको पसंद आई होगी तथा आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।