Home Farming

दुनिया की सबसे महंगे आम के बारे में जानिए, 1 KG की कीमत 2.70 लाख रुपये है

Miyazaki Mango price Most expensive mango in the world

गर्मी का मौसम आ गया है और इस मौसम में फलों में लोगों की पहली पसंद फलों के राजा कहे जाने वाले आम होती है। हमारे देश में कई तरह के आम पाए जाते हैं। और इनकी कीमत शुरुआत में 100-150 के आसपास रहता है। उसके बाद इसकी कीमत धीरे-धीरे कम होने लगती है। परंतु आपने कभी ऐसे आम देखे हैं जिसकी कीमत लाख रुपए प्रति किलो बिकती है। यह बात सुनकर या पढ़कर आपको शायद भरोसा ना हो लेकिन यह बात सच है। आईए हम आपको ऐसे ही आम के बारे में बताएंगे जो लाखों रुपए प्रति किलो के हिसाब से बाजारों में बिकती है।

मियाजकी आम (Miyazaki Mango) खास करके फिलीपींस, बांग्लादेश, इंडोनेशिया जैसे कुछ ही देशों में यह आम पाया जाता है। मियाजाकी आम को जापान के “ताइयो- नो- तमागो”के नाम से भी जाना जाता है। यह मियाजाकी आम दुनिया के सबसे महंगे फलों मैं एक है।

यह भी पढ़ें :- हवा में जहाज ले जाने के बाद सो सकते हैं पायलट! जानिए एरोप्लेन से जुड़ी कुछ रोचक बातें जो आप नही जानते होंगे

रानी (Rani) और संकल्प (Sankalp) मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) के जबलपुर (Jabalpur) के रहने वाले हैं। यह दोनों कपल कुछ साल पहले अपनी बगीचे में दो आम के पेड़ लगाए थे। इन दोनों कपल्स को लगा कि यह आम का पेड़ अयान के पेड़ की तरह उगेंगे। परंतु जब यह आम का पौधा जब बड़ा हुआ तो इसमें किसी और रंग के ही आम के फल लगने लगे। जब इन दोनों कपल ने इस आम के बारे में पता लगाया। तो उन्हें पता चला कि यह आम का पेड़ मियाजाकी आम (Miyazaki Mango) का पेड़ है। जो दुनिया के सबसे महंगे फल है। और यह फल बाजारों में लाखों रुपए में बिकता है। जब इन दोनों कपल्स को इस मियाजाकी आम के बारे में जैसे ही पता चला तो इन्होंने अपनी बगीचे में एक दर्जन गार्ड और कुछ कुत्तों को देखभाल करने में लगा दिया।

मियाजाकी आम (Miyazaki Mango) अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लगभग 2.70 लाख प्रति किलो के हिसाब से बिकता है। इस मियाजाकी आम के पौधों को पेड़ में विकसित होने से पहले इसे गर्म मौसम और लंबे घंटो तक धूप की जरुरत होती है। एक रिपोर्ट से पता चला है कि इस मियाजाकी आम का वजन 350 ग्राम से ज्यादा होता है। इसके साथ-साथ इस मियाजाकी आम में चीनी की मात्रा 15 पर्सेंट से अधिक होती है और इस मियाजाकी आम (Miyazaki Mango) में एंटी आक्सीडेंट (Anti-Oxident) की मात्रा काफी अधिक होती है। इसके साथ-साथ इस सामने बीटा कैरोटिन और फोलिक एसिड भी पाए जाता है जो लोगों के सेहत के लिए काफी अच्छा होता है।

सकारात्मक कहानियों को Youtube पर देखने के लिए हमारे चैनल को यहाँ सब्सक्राइब करें।

Exit mobile version