Home Environment

दुनिया की अद्भुत और रहस्यमय जगह: देखकर कहीं होगी हैरानी तो कहीं लगेगा डर

धरती पर कई ऐसे अद्भुत और रहस्यमय जगहें हैं, जो लोगों को हैरान कर देती हैं और उसके बारे में बहुत हीं कम लोगों को पता होता है। प्रकृति के कुछ इन रहस्यमयी स्थानों ने मानव को अचंभित कर दिया है कि यह कैसे हो सकता है।

आज हम ऐसे ही कुछ अद्भुत प्राकृतिक अजूबे के बारे में बात करेंगे जिसे देख आप भी हैरान रह जाएंगे। – Some amazing natural wonders from the world.

झांगे डेक्सिया (Zangye Danxia), चीन (Chin)

यह रंग-बिरंगी चट्टानें यहां 24 मिलियन सालों से भी ज्यादा समय से मौजूद है। यह लाल बलुआ पत्थर और खनिज भंडारों का नतीजा है। अब हवा और बारिश के कारण इन चट्टानों की आकृति हैरान कर देने वाली हो गई है।

Most amazing ansd wonder place of the world

धारीदार हिमपर्वत (Dharedar Himparvat), अंटार्कटिका (Antarctica)

प्लिटविसर सीन (Plitvicer Seen), क्रोएशिया (kroasia)

क्रोएशिया के सबसे पुराने और सबसे बड़े राष्ट्रीय उद्यानों में से प्लिटविसर एक है। सन् 1979 में, प्लिटविस लेक नेशनल पार्क को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में अंकित किया गया था, जिसकी उत्कृष्ट और सुरम्य श्रृंखला तुफा झीलों, गुफाओं, झरनों से जुड़ा हुआ था।

ग्रेट ब्लू होल (Great Blue Hole), बेलिज (Belize)

मध्य अमेरिकी देश बेलीज में स्थित ‘ग्रेट ब्लू होल’ किसी अजूबे से कम नहीं है। असल में यह एक गोलाकार गुफा है, जो समुद्र में बनी है। इसका व्यास 318 मीटर है और गहराई 125 मीटर है। इस समुद्री गुफा को स्कूबा डाइविंग के लिए दुनिया के सर्वोत्तम जगहों में से एक माना जाता है। दुनियाभर से पर्यटक यहां की खूबसूरती देखने आते हैं।

  • Some amazing natural wonders from the world.

स्नेक आइलैंड, ब्राजील ( Snake Island, Brazil)

ब्राजील के साओ पालो द्वीप के एक तट का नाम स्नेक आईलैंड है। यह वास्तव में एक रहस्यमयी स्थान है। इस आइलैंड पर इतनी भारी संख्या में सांप कैसे पैदा हुए, वे कितने सालों से इस तरह यह रहे हैं ये सारी बातें रहस्यमय है। यहां पर इन सांपों की संख्या इतनी अधिक है कि हर एक वर्ग मीटर में 5 सांप रहते है। यहां के सांपों कि गिनती विश्‍व के सबसे जहरीले सांपों में होती है। ये सांप यदि किसी को काट ले तो आदमी 10-15 मिनट के अंदर मर जाता है। वर्तमान में ब्राजील की नेवी ने लोगों के यहां घुसने पर प्रतिबंध लगा रखा है।

गुड़ियों के द्वीप, मैक्सिको (Island of dolls, Maxico)

मैक्सिको सिटी से इस द्वीप को जाने में 2 घंटे का वक्त लगता है। यह जगह देखने में तो बेहद हीं खूबसूरत है लेकिन लोग यहां जाने से बहुत डरते हैं। इस जगह पर कदम-कदम पर विकृत गुड़ियाएं (डॉल्स) पेड़ों से लटकी हुई हैं, जो हर किसी को घूरती नजर आती हैं जिसके कारण डर का एक अलग हीं माहौल है। ऐसी मान्यता है कि पुराने जमाने में यहां कुछ बुरा हादसा हुआ था।

बिहार के ग्रामीण परिवेश से निकलकर शहर की भागदौड़ के साथ तालमेल बनाने के साथ ही प्रियंका सकारात्मक पत्रकारिता में अपनी हाथ आजमा रही हैं। ह्यूमन स्टोरीज़, पर्यावरण, शिक्षा जैसे अनेकों मुद्दों पर लेख के माध्यम से प्रियंका अपने विचार प्रकट करती हैं !

Exit mobile version