Home Community

विश्व का सबसे खतरनाक जेल जहां से भागना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन था

Most Dangerous Prison in the world Alctraz Jail California san Francisco

जेल के बारें में आप सभी जानते हैं इसलिए यह भी जानते होंगे कि जेल से भयानक और खराब जगह कोई नहीं है। यही वजह है कि वहां जाने से हर कोई डरता है। हालांकि, जेल में बंद कैदियों को खाने-पीने की सुविधा दी जाती है इसके बावजूद भी वहां का वातावरण जहन्नुम से भी बदतर लगता है। ऐसे में वहां बन्द कैदियों द्वारा कई बार भागने का प्रयास किया जाता है।

लेकिन आपकों जानकर हैरानी होगी कि विश्व में एक ऐसी भी जेल मौजूद है जहां से भागना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। इसी कड़ी में चलिए जानते हैं उस जेल के बारें में-

कहां स्थित है यह जेल और क्या है उसका नाम?

हम जिस जेल की बात कर रहे हैं उसे सन 1934 में कैलिफोर्निया के San Francisco में Alcatraz Island पर बनाया गया था और इस जेल का नाम अलकाट्राज जेल (Alcatraz Jail) है। लेकीन इसकी मेंटनेंस में अधिक खर्च होता था इसलिए साल 1963 में इसे बन्द कर दिया गया। अब इसका इस्तेमाल म्युजियम के तौर पर किया जाता है जहां लाखों की संख्या में लोग आते हैं। अब इसे The Rock के नाम से जाना जाता है।

यह भी पढ़ें:- पिता के जन्मदिन पर बेटे ने सरप्राइज में दिया उनकी Favourite बाइक, खुशी से पिता ने बेटे को गले लगा लिया: Viral Video

पुख्ता इन्तजाम होने के बाद भी कैदियों ने की थी भागने की कोशिश

Alcatraz Jail सैन फ्रांसिस्को खाड़ी के ठंडे पानी में बनाया गया था। इस जेल के नियम-कानुन बहुत ही सख्त और इंतजाम बहुत ही पुख्ता होता था ताकि कोई भी कैदी भाग न सके। इसलिए वहां अमेरिका के कैदियों को रखा जाता था। हालांकि, पुख्ता इन्तजाम होने के बाद भी वहां से 36 कैदियों ने भागने की कोशिश की थी जिसमें से 14 पकड़ लिए गए थे और कुछ को गोली मार दी गई तो कुछ खाड़ी की पानी में डूब गए। वहीं इन कैदियों में से 5 कैदियों की लाश भी मिली।

भागने वाले कैदियों के बारें में नहीं है जानकारी

सोर्स के अनुसार, Alcatraz जेल से सन 1962 में तीन कैदियों ने भागने की कोशिश की थी जिसमें वे सफल रहे थे। इन तीनों कैदियों का नाम फ्रैंक मॉरिस, जॉन एंगलिन और क्लेरेंस एंगलिन था। इनमें से जॉन एंगलिन और क्लेरेंस एंगलिन दोनों भाई थे जिनके घरवालों द्वारा दावा किया था कि वे जिन्दा हैं लेकिन कभी भी उन्हें देखा नहीं गया।

क्यों बंद कर दिया गया यह जेल?

दरअसल, इस जेल को बंद करने के पीछे की वजह यह थी कि वहां कैदियों के आत्महत्या ने जेल को भयानक और डरावना बना दिया था। इसलिए कहा जाता था कि आत्महत्या करने की वजह से आत्माएं भटकती हैं। इसके आलवा वहां कई बार डरावनी और भयानक गतिविधियों को भी महसूस किया गया था। इन्हीं सब वजहों से इस जेल को बन्द कर दिया गया।

Exit mobile version