Home Inspiration

7 साल का नन्हा बच्चा जिनके नहीं हैं दोनों हाथ, DID LiL Masters में अपने डांस से जीता लोगों का दिल

Mouni Roy shared did lil masters vedio of 7 years old disabled child

देश में हमेशा कई तरह के रियलिटी शो चलते रहते हैं। ये शोज डांस, गाने, फूड, खेल एवं अपने हुनर को दिखाने का होता है। इन शोज में प्रतियोगी द्वारा पेश किए गए अपने हुनर से देखने वाले आश्चर्यचकित रह जाते हैं। कुछ ऐसी हीं बात DID LiL Masters में देखने को मिली। शो के जज मोनी रॉय और ऑडियंस उस समय 7 साल के बच्चे को देखकर स्तब्ध रह गए जब उसने अपने डांस मुश्किल से गजब कर दिया।

डांस पर आधारित रियलिटी शो डीआईडी लिटिल मास्टर्स नृत्य से जुड़ी हुई दुनिया का एक बेहद में एक प्रसिद्ध रियलिटी शो है। देश के साथ विदेश में भी इसे खूब पसंद किया जाता है। एक पर एक कंटेस्टेंट अपने नृत्य कला से लोगों का दिल जीत रहते हैं उसी क्रम में एक 7 साल का नन्हा बच्चा ने ऐसा डांस दिखाया कि लोग अचंभित रह गए यदि आप भी इस बच्चे का जज्बा और हुनर को देखेंगे आप भी उसके फैन हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें :- लड़की पैदा होने पर पूरे परिवार ने शोक जताया था, शीतल ने सबसे कम उम्र में कई पहाड़ की ऊंचाइयों को नपा: राष्ट्रपति सम्मानित किए

इस शो की जज मोनी राय ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक बच्चे के ऑडिशन का वीडियो शेयर किया है। इस बच्चे के जज्बे और हुनर को देखकर आप आश्चर्य रह जाएंगे। यह वीडियो राजस्थान के मकराना के रहने वाले एक नन्हे बच्चे अहमद राजा का है। इनके दोनों हाथ नहीं है लेकिन उसने शानदार डांस करके लोगों का दिल जीत लिया है। हाथ से पास होने के कारण ही वह अपने हौसले को मरने नहीं दिया और अपने सपने को पूरा करने के लिए डीआईडी लिटिल मास्टर्स में ऑडिशन दिया।

डीआईडी लिटिल मास्टर के ऑडिशन में उस वक्त एक बेहद ही भावनात्मक मोड़ आया जब ऑडिशन के लिए अहमद रजा सामने आए। जिसने भी उनका डांस देखा वह देखता ही रह गया। अहमद की जिंदादिली हौसले और उनके हुनर को हर कोई प्रशंसा कर रहा है। एक तरफ उन्होंने अपने डांस के लोगों को खूब मनोरंजन किया तो दूसरी तरफ उनकी विकलांगता लोगों के लिए भावनात्मक रूप से दुखी करने वाला था।

एक प्रश्न का जवाब देते हुए अहमद के पिता कहते हैं कि लोग उन्हें कहते थे कि इसे अनाथ आश्रम भेज दो उनका बेटा कुछ भी नहीं करने वाला लेकिन मैंने बोला कि उसको डांसर बना कर छोड़ूंगा।

शो के जज रेमो डिसूजा ने कहा ” आज पता चला मैं कितना छोटा डांसर हूं”। वहीं दूसरी जज मौनी रॉय ने कहा “आप कर सकते हो तो कोई भी कर सकता है”।

सकारात्मक कहानियों को Youtube पर देखने के लिए हमारे चैनल को यहाँ सब्सक्राइब करें।

Exit mobile version