Wednesday, December 13, 2023

एमएस धोनी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए किया अपील, सोशल मीडिया पर वायरल हुई परिवार संग तस्वीरें

वर्तमान में इंडिया टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने लोगों को एक बहुत ही अच्छा संदेश दिया है। आईपीएल मैच चेन्नई सुपर किंग (CSK) के कप्तान धोनी ने लाल टीशर्ट में “थाला” की एक फोटो को शेयर किया है। इस तस्वीर में वह लकड़ी के तख्ते के बगल में खड़े हैं और उस पर लिखा हुआ है “पौधे पेड़ लगाओ.. जीवन बचाओ.” इस संदेश को लोगों ने बहुत ज़्यादा पसन्द किया है। बहुत से लोगों ने कहा कि धोनी की यह अपील बहुत अच्छी है, हमें पेड़ लगाने चाहिए। – MS Dhoni family photos

महेंद्र सिंह धोनी अभी अपनी फैमिली के साथ छुट्टियां बिताने के लिए हिमाचल प्रदेश गए हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर उनकी बहुत सी तस्वीरें देखने को मिल रही है, जो लोगों को बहुत पसंद भी आ रही है और उस फोटो पर लोग टिप्पणी कर रहे हैं। – MS Dhoni family photos

MS Dhoni family photos going viral on social media

यह भी पढ़ें :- स्कूल बनाने के लिए अक्षय कुमार ने 1 करोड़ रुपये दान दिए, दिल से सैल्युट

बेटी के अकाउंट पर शेयर हुई तस्वीर

जीवा की जिस तस्वीर को धोनी की पत्नी साक्षी ने बेटी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, उसमें महेंद्र सिंह धोनी के साथ उनकी बेटी मस्ती करती दिख रही है। जीवा और धोनी की बहुत से तस्वीरें साक्षी ने क्लिक किया है। जीवा ने पीले रंग के टॉप एंड ब्लैक कलर का ट्राउजर पहना है, जो हिमालय की वादियों में वह बहुत ही प्यारी लग रही है। किसी तस्वीर में वह अपने पिता के गले लग रही है, तो किसी में एक कुत्ते के बगल में बैठी दिख रही है। उसकी सारी तस्वीरें और वीडियो लोगों द्वारा बहुत पसंद की जा रही है। – MS Dhoni family photos

MS Dhoni family photos going viral on social media

धोनी की वाइफ साक्षी ने भी अपने इंस्ट्राग्राम पर एक पोस्ट किया है, जिसमें वेकेशन होम का वीडियो देखा जा सकता है। इस तस्वीर में धोनी का एक नया लुक सामने आया है, जिसमें उनकी लंबी मुंछ और दाढ़ी दिख रही है। इस तस्वीर में उन्होंने एक टोपी पहनी है, जो शिमला की है और उसे कुल्लू टोपी कहा जाता है। उनकी यह तस्वीर बहुत ज्यादा वायरल हुई है। – MS Dhoni family photos going viral on social media