आजकल सभी व्यक्ति खेती की तरफ अग्रसर हो रहें हैं। चाहे वह बड़ी नौकरी करने वाला इंसान हो, कोई उद्योगपति या फिर महिलाएं। आज हम आपको सबके चहिते क्रिकेटर जो झारखंड से सम्बंध रखतें हैं, उनके खेती के शौक़ के बारे में बताएंगे। यह क्रिकेटर हमारे इंडियन क्रिकेट टीम के बेस्ट कप्तान, बल्लेबाज और कीपर रह चुकें हैं। हम जिसकी बात कर रहें हैं, वह हैं महेंद्र सिंह धोनी।

महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) का जन्म 7 जुलाई 1981 को रांची (Ranchi) में हुआ है। यह हमारे इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान रह चुकें हैं। फिलहाल सन्यास ले चुकें हैं। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि धोनी रांची में लगभग 55 एकड़ भूमि में डेयरी फार्म और खेती कर रहें हैं। ये जो खेती करतें हैं वह ऑर्गेनिक खेती है। इनके फार्म हाउस में हर मौसमी सब्जियां उपलब्ध हैं।
यह भी पढ़ें :- विदेश से लौटकर भारत मे गुलाब की खेती से किये कमाल, बेहतरीन खेती के साथ ही 5 लाख तक महीने में कमाते हैं
फार्म हाउस में लगभग 80 किलो टमाटर का होता है उत्पादन
वर्तमान में इनके फार्म हाउस में सभी मौसमी सब्जियां उगाई जा रही हैं। जैसे पता गोभी, फूल गोभी, ब्रोकली और टमाटर। सबसे अधिक इनके खेतों में टमाटर उगें हैं। इनके यहां प्रतिदिन 80 किलोग्राम टमाटर खेतों से प्राप्त हो रहें हैं। लोगों को जैविक खाद के माध्यम से उगाए गए टमाटर बहुत पसंद आ रहें हैं जिससे इसका डिमांड अधिक है।

40 रुपये किलो बिकता है टमाटर
बहुत ही जल्द इनके फार्म हाउस में गोभी भी तैयार हो रहा। ये जो ऑर्गेनिक टमाटर उगा रहे हैं, उसकी कीमत 40 रुपये प्रति किलो है। इतने बड़े खिलाड़ी होने के बावजूद भी जिस तरह यह अपनी मिट्टी को महत्व दें रहें हैं, वह सराहनीय है।

होता है दूध का उत्पादन
यह सिर्फ खेती ही नहीं बल्कि डेयरी फार्म से भी लाभ कमा रहें हैं। इनके यहां प्रतिदिन 300 लीटर दूध उत्पादित होते हैं बहुत ही जल्द इनका दूध इनके डेयरी फार्म से बाजारों में चला जाता है। इनके दूध का मूल्य 55 रुपये लीटर है। इनके गायों की देखभाल डॉक्टर करतें है जिन्होंने यह जानकारी दिया कि यहां भारतीय और फ्रांसियन नस्ल के गाय हैं। वर्तमान में यहां करीब 70 गाय हैं जो यहां पंजाब से आई हैं। इनके पूरे फार्म हाउस को शिवनंदन और उनकी पत्नी सम्भालती हैं। सब्ज़ी के कारोबार की ज़िम्मेदारी भी इनकी ही है।
