Wednesday, December 13, 2023

कभी पाई-पाई को मोहताज़ 60 वर्षीय दादी ने घर को बना डाला बॉलीवुड, अब हर साल 60 लाख रुपये कमाती हैं

एक ऐसा कलाकार जिसे शौक तो हीरो बनने का था परंतु वो सफल ना हो सका। फिर भी उसने अपनी हुनर से आज सब का दिल जीत लिया है। उनका नाम हैं मुरारी लाल पारीक। आईए जानते हैं उनकी जीवन की कहानी।

मुरारी लाल पारीक (Murari Lal Pareek)

मुरारी लाल पारीक राजस्थान (Rajasthan) के चूरू जिले के रतनगढ़ तहसील के गांव गोगासर के रहने वाले हैं। साल 1973 में मुरारी लाल पारीक का जन्म हुआ। मंजू देवी से उनकी शादी हुई। उनकी बेटी सोनम व बेटा केशव दसवीं में पढ़ रहे हैं। खास बात यह है कि खुद मुरारी लाल ने वर्ष 2020 में दसवीं बोर्ड की परीक्षा दी है। मुरारी राजस्थान-हरियाणा के मशहूर कॉमेडियन हैं। वह एक्टर बनने का ख्वाब लेकर मुम्बई (Mumbai) गए थे। वहाँ उन्हें सफलता नहीं मिल सकी तो वह वापस घर लौटे और फिर गांव को ही ‘बॉलीवुड’ बना डाला जहां आज बच्चे से लेकर बूढ़े तक एक्टिंग करते नजर आते हैं।

Murari lal pareek

सालाना आमदनी 60 लाख से अधिक

मुरारी बताते हैं कि पहले वो पाई-पाई को मोहताज थे परंतु आज वह हर वर्ष 60 लाख रुपए से ज्यादा की कमाई कर रहे हैं। मुरारी लाल तथा उनकी टीम ने अब तक एक हजार से ज्यादा कॉमेडी फिल्में बना चुके हैं। उनका सभी वीडियो देसी कॉमेडी पर आधारित है। उन्हें चार यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज पर अपलोड किया गया है। जिसमें

  1. मुरारी की कॉकटेल
  2. मुरारी की कॉमेडी टीवी
  3. सजनी विद मुरारी
  4. मुरारी की ​मस्ती

मुरारी के स्टूडियो में वीडियो एडिटिंग, वॉयस डबिंग का भी होता है काम

मुरारी ने उपखंड मुख्यालय सरदार शहर में स्टूडियो बनाए हैं। जहां शूटिंग के बाद वीडियो एडिटिंग, वॉयस डबिंग का काम होता है। उनका ज्यादात्तर शूट सरदार शहर के पास गाँव बायला में शूट होता है। इसके अलावा चूरू जिले का अन्य लोकेशन का भी यूज किया जाता है।

परिवार व गाँव के लोग करते हैं काम

Murari lal pareek family

मुरारी अपने कॉमेडी वीडियो में खुद ही मल्टीपल रोल निभाते हैं। मसलन पुरुष के साथ-साथ महिला का रोल भी खुद मुरारी करते हैं। मुरारी के अलावा कलाकारों की टीम में उनके बड़े भाई महेश पारीक, उनके भतीजा शिव कुमार तिवाड़ी, और उनके गांव के बच्चे से लेकर बूढ़े तक मुरारी के वीडियो में रोल निभाते हैं।

यह भी पढ़ें :- 70 वर्षीय दादी ने किया कमाल, YouTube पर सिखाती हैं खाना बनाना, 6 लाख लोग इन्हें फॉलो कर चुके हैं

मुरारी का संघर्ष भरा जीवन

मुरारी अपने बारे में बताते हुए कहते हैं कि उन्हें बचपन से हीं कॉमेडी का शौक था। वह स्कूल के दिनों में स्कूल के कार्यक्रमों में कॉमेडी व मिमिक्री किया करते थे। उनके परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के वजह से मुरारी को अपनी पढाई बीच में छोड़नी पड़ी। वह काम की तलाश में असम चले गए थे। असम के बंगाई गांव में दो साल तक चारकोल प्लांट में 25 हजार प्रतिमाह की नौकरी की। रेडियो जॉकी का काम भी किया। दो साल तक काम करने के बाद वह अपने घर वापस लौट आए।

Murari lal pareek

अंडरगारमेंटस के काम में मुरारी को हुई हानि

मुरारी ने कर्नाटका के मंगलौर में अंडरगारमेंटस का काम शुरू किया जिसमें उनके जीजा ने उनकी बहुत मदद की। परंतु मुंबई जाने की वजह से उनका ये काम भी बेकार हो गया। परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से मुरारी काम करने केरल चले गए। वहाँ उन्होंने 17 हजार 500 प्रतिमाह के हिसाब से कम्प्यूटर ऑपरेटर का काम किया। मुरारी हर शनिवार के छुट्टी को कॉमेडी वीडियो बनाने लगे। 26 जून 2016 को अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया। देखते हीं देखते मुरारी की कॉमेडी के वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने लगे।

सोशल मीडिया में बना चुके हैं अपनी पहचान

मुरारी के वीडियो को लोग पसंद करने लगे और उनके यूट्यूब चैनल से कमाई शुरू हो गई तो वह नौकरी छोड़कर केरल से गोगासर आ गए और वहां पर टीम बनाकर कॉमेडी वीडियो बनाने लगे। इससे वह हर माह औसतन 5 लाख रुपए की कमाई कर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया की दुनिया में अपनी एक अलग हीं पहचान बनाई है। उनके यूट्यूब चैनलों को सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, कुवैत, यूएस, ओमान, कतर, भारत समेत कई देशों में लाखों लोगों ने सब्सक्राइब कर रखा है। मुरारी लाल पारीक फिल्म ‘सुल्तान’ के काउड सीन में भी नजर आ चुके हैं।

Murari lal pareek

The logically मुरारी लाल पारीक के हौसले की तारीफ करता है और उनकी कामयाबी के लिए उन्हें बधाई देता है।