Wednesday, December 13, 2023

उम्र को मात देकर रची इतिहास, 62 साल की उम्र में दूध बेचकर करोड़पति बनीं गुजरात की नवलबेन

मौजूदा परिवेश में बदलते हुए वक्त के साथ पुरुष प्रधान देश भारत में भी महिलाओं ने सफलता के कई परचम लहराए हैं। पुरूषों के लाख विरोधों और महिलाओं को कम आंकने की उनकी प्रवृति को आजकल महिलाओं ने अपनी सफलता से झूठला दिया है। आज महिलाएं चाहे लड़ाकू विमान उड़ाना हो या खेती-बाड़ी करना, गृहस्थ जीवन बिताना हो या व्यापार संभालना सबमें उन्होंने अपने हुनर का प्रदर्शन किया है और सफलता भी पाई है।

महिलाओं ने बिजनेस के क्षेत्र में भी अपनी कुशलता को दिखाकर यह सिद्ध कर दिया है कि अगर मन में लगन और कुछ करने की चाहत हो तो हम अवश्य विजयी हो सकते हैं। उसी संदर्भ में आज बात एक ऐसी महिला की जो हैं तो बुजुर्ग, लेकिन अपने कार्य से कई लोगों के लिए प्रेरणा स्थापित किए हैं। आईए जानते हैं

Navalben earns crore by selling milk

62 वर्षीय नवलबेन

हमारे देश की एक महिला ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। यह महिला हैं “नवलबेन”। नवलबेन (Navalben) की उम्र 62 वर्ष है और वह गुजरात (Gujrat) के नगाना गांव की रहने वाली हैं। उन्होंने पशुपालन और दूध उत्पादन से क्षेत्र में रिकॉर्ड बनाया है।

यह भी पढ़ें :- पति के देहांत के बाद भी टूटी नहीं, किराना दुकान चलाकर 5 बेटियों की परवरिश कीं: महिला शक्ति

प्रतिदिन 1 हजार लीटर दूध का होता है उत्पादन

नवलबेन ने अपने पशुपालन और दुग्ध उत्पादन का व्यापार बहुत हीं कम लागत से शुरू किया था। लेकिन अब वह प्रतिदिन 1 हजार लीटर दूध का उत्पादन कर रही हैं। आज उनके पास लगभग 45 गाय और 80 भैंस हैं। नवलबेन अनपढ़ हैं लेकिन आज वह लाखों रूपये कमा कर अपनी काबिलियत का परिचय दे रही हैं।

लगभग 1 करोड़ से भी अधिक की हुई आमदनी

उन्हें दूध उत्पादन से प्रत्येक माह 3 लाख 50 हज़ार रुपये का लाभ मिलता है। उन्होंने वर्ष 2019 में 88 लाख के करीब सालाना टर्नओवर किया और 2020 में 1 लाख 20 हजार तक का। वह अपने गांव के लोगों को अपने डेयरी फार्म में काम देकर उन्हें रोजगार से भी जोड़ रही हैं।

Navalben earns crore by selling milk

मिल चुके हैं कई पुरस्कार

नवलबेन का एक खुशहाल परिवार है और उनके बच्चे शहरों में पढ़ाई कर नौकरी कर रहे हैं। वैसे तो वह खुद अनपढ़ हैं लेकिन अपनी मेहनत और काबिलियत के लिए उन्हें गुजरात के मुख्यमंत्री जी ने 2 लक्ष्मी और 3 पादरी अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

वह दूध उत्पादन से अपनी एक अलग पहचान बनाकर अन्य लोगों को रोजगार से जोड़ रही हैं साथ हीं वह उनलोगों के लिए बृहद प्ररेणा हैं जो पशुपालन को घाटे का सौदा मानते हैं। The Logically नवलबेन जी की सराहना करते हुए उन्हें बहुत-बहुत बधाईयां देता है।