Sunday, December 10, 2023

लंदन से पढ़ाई कर भारत लौटीं और शुरू की जैविक खेती, कई महिलाओं को अब तक जोङ चुकी हैं: नेहा भाटिया

ऑर्गेनिक फ़ार्मिंग का प्रचलन अब दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। लोग अपने बेहतर जीवन तथा स्वस्थ जीवनशैली के लिए ऑर्गेनिक फ़ार्मिंग (Organic Farming) को अपना रहे हैं। एक दौर था जब लोग खेती को घाटे का सौदा मानते थे लेकिन आज लोग इससे करोड़पति बनकर अन्य लोगों को खेती के प्रति जागरूक कर रहें हैं।

आज के इस लेख द्वारा हम आपको ऐसी लड़की के विषय में बताएंगे जिन्होंने लन्दन से शिक्षा हासिल कर स्वदेश लौट शुरू की ऑर्गेनिक फ़ार्मिंग (Organic farming) और आज अच्छी कमाई कर अन्य लोगों को खेती से जोड़ रही हैं।

नेहा भाटिया (Neha Bhatiya)

वह हैं नेहा भाटिया (Neha Bhatiya) जिन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सम्पन्न करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की और आगे ग्रमीण क्षेत्र में जॉब किया। आगे उन्होंने लन्दन का दौरा किया। यहां लन्दन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स में मास्टर की डिग्री हासिल करने का निश्चय किया। इसके साथ वह समाजिक संगठनों के साथ जुड़ी रहीं तब उन्होंने यहां देखा कि किस तरह किसानों को खेती में समस्या आती हैं। -Organic Farming by Neha Bhatiya

यह भी पढ़ें:-मिशन एप्पल स्कीम से चमक रही किसानों की किस्मत, सरकार दें रही 80 फीसदी लाभ, ऐसे करें आवेदन

लन्दन से लौटी देश

जब वह लन्दन से लौटी तब उन्होंने यहां आकर ऑर्गेनिक तथा केमिकल युक्त उर्वरक के विषय में अध्ययन किया। हरित क्रांति के उपरांत उन्हें इसके विषय में पता चला कि हमारे किसान किस तरह रसायन पर आश्रित है। जिससे हमारे जंगल, जमीन, जल, भोजन तथा स्वास्थ्य हर चीज को नुकसान है। -Organic Farming by Neha Bhatiya

ऐसे शुरू किया खेती

आगे अब वह दाम्पत्य बन्धन में बंध गईं। अब वह नोएडा में हैं और यहां खेती करती हैं। खेती शुरू करने से पूर्व उन्होंने इसके लिए ट्रेनिंग भी लिया साथ ही वह अलग-अलग राज्यों में घूमती रही और ऑर्गेनिक खेती के विषय में एक्सपर्ट से सलाह लेती रही। फिर उन्होंने 2-3 किसानों की मदद से ऑर्गेनिक फ़ार्मिंग के कार्य को आगे बढ़ाया। -Organic Farming by Neha Bhatiya

यह भी पढ़ें:-11 सालों से यह शख्स कर रहा है घायल पक्षियों का इलाज और अन्तिम संस्कार, बर्ड मैन नाम से मशहूर है

किसानों को दिया रोजगार

उन्होंने गाय आधारित एवं मिश्रित खेती से शुरुआत किया। खेत में उन्होंने लगभग 40 प्रकार के सब्जियों की बुआई की और अब उन्होंने अपनी जॉब छोड़ दी और खेती में पूरी तरह से तत्पर रहीं। आज उनसे लगभग 25 किसान जुड़े हुए हैं एवं खेती से अच्छी कमाई कर रही हैं। -Organic Farming by Neha Bhatiya