Home Startup Story

छोटे स्तर पर की मछली पालन की शुरुआत, निरन्तर सफलता हासिल कर आज बने चुके हैं करोड़पति

हमारे देश में लोगों को मछली खाना बेहद पसंद है। इसमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन होता है जिस कारण मार्केट में इसका खूब डिमांड रहता है। अगर हमारे देश की जलवायु की बात करें तो यह मछली पालन हेतु अनुकूल भी है। ऐसे में अगर आप मछली पालन करना चाहते हैं तो सफलता हासिल कर सकते हैं। आज हम आपको एक ऐसे किसान के विषय में बताएंगे जिन्होंने मात्र 10 पैसे से मछली पालन शुरू किया और आज करोड़पति बन चुके हैं।

निहाल सिंह

वह शख़्स हैं 55 वर्षीय निहाल सिंह जो भरतपुर से ताल्लुक रखते हैं। वह जब 35 वर्ष के थे तब से उन्होंने मत्स्य पालन को प्रारंभ किया और आज यह सिलसिला जारी है। वह किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। जानकारी के मुताबिक जब उनके घर में बंटवारा हुआ तो उनके हिस्से में 5 बीघा भूमि मिली। परंतु उनका परिवार बड़ा था जिसका नाम काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। तब उन्होंने निश्चय किया कि आखिर क्या करें जिससे मेरा परिवार खुशहाल ज़िन्दगी बिताए।

यह भी पढ़ें:-मात्र 1.5 एकड़ जमीन पर उगाए 3000 औषधीय पौधे, पद्मश्री पुरस्कार से किए गए सम्मानित

किया मछली पालन शुरू

जब उन्होंने इसके विषय में अपने दोस्तों से चर्चा की तो उन्होंने यह बताया कि तुम मछली पालन शुरू कर सकते हो। दोस्तों के सुझाव की बदौलत उन्होंने मछली पालन का व्यवसाय प्रारंभ किया तो आगे उन्होंने जब सफलता मिली तो तालाब लीज पर ली और उसमें अपने दायरे को बढ़ा दिया।

Nihal Singh earned lakhs by starting fish farming

कमाए 6 लाख रुपए

उन्हें मत्स्य पालन में पहली बार में ही लगभग 6 लाख की आमदनी हुई तब वे छोटी-छोटी मछलियों को लाकर तालाब में डाले। उन्होंने मछलियों को तालाब में डाला आगे इनकी बिक्री व्यापारियों के हाथों होती। अब मछलियों के भजन तथा क्वालिटी के कारण उसका मार्केट में खूब डिमांड होने लगा।

यह भी पढ़ें:-अपने बाग में कई किस्मों के आम लगा रखे हैं, नाम अजीबोगरीब, कोई है मोदी तो कोई योगी

रखा है सुरक्षा हेतु गार्ड

कुछ पैसे से शुरू किए गए इस व्यवसाय से आज वह करोड़पति बने हुए हैं। इसी व्यापार की बदौलत उन्होंने अपनी तीन बेटियों का विवाह भी किया एवं साथ ही और जमीन खरीद कर अपने व्यापार को और आगे बढ़ाया। उनके दो बेटे हैं उसमें से एक बेटा पढ़ाई पूरी कर जॉब कर रहा है तो दूसरा अभी पढ़ाई कर रहा है। उनकी मछलियां दिल्ली तथा फरीदाबाद में सप्लाई होती है। उन्होंने अपने मछलियों को उचित पानी देने के लिए उन्होंने बोरिंग की व्यवस्था की है। अक्सर ऐसा होता है कि लोग मछलियों को चुराकर लेकर चले जाते हैं इसके लिए उन्होंने गार्ड भी रखे हुए हैं।

Exit mobile version