Wednesday, December 13, 2023

इस महिला ने वेस्ट प्लास्टिक से ईंट बना दिया, दावे के अनुसार यह ईंट सीमेंट से भी चार गुना अधिक मजबूत है

प्लास्टिक हमारे जिंदगी के एक हिस्सा बन चुका है। ये जानते हुए कि प्लास्टिक हमारे वातावरण को बहुत नुकसान पहुंचाती है, फिर भी हमलोग सभी चीजों के लिए प्लास्टिक का उपयोग करते है जो कि नुकसानदेह है। प्लास्टिक से हुए प्रदूषण के कारण आज प्लास्टिक को सभी जीवों के लिए दुश्मन माना जा रहा है। जिसके कारण प्लास्टिक के रिसाइक्लिंग किए जाने की कोशिश की जा रही है, इसी परेशानी को सुलझाने के लिए केन्या की “Nzambi Matee” नामक महिला ने प्लास्टिक से ईट बनाई है, जिससे प्लास्टिक का रिसाइकिल भी किया जा सकता है।

‌प्लास्टिक से बनी ईंटो से बन सकता है सड़क और घर :-

‌महिला के अनुसार, ये ईंटे 4 से 5 गुना मजबूत होने के साथ- साथ सस्ती भी है। इन ईंटो से घर और सड़क भी बनाए जा सकते है। दावा किया जा रहा है कि प्लास्टिक से बने ये ईंटे सीमेंट से बने ईंटो से ज्यादा मजबूत है।

Nzambi matee invented bricks with recycled plastic

‌लोगो ने खूब किया इन ईंटो की तारीफ:-

‌जानकारी के मुताबिक लोगो इन ईंटो की खूब प्रशंसा की। लोगो का कहना है कि इससे प्लास्टिक की रिसाइक्लिंग भी होगी और सड़क और मकान भी तैयार किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें :- बेकार पड़े टॉयलेट में बना दिये आर्ट गैलरी, अब देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है: तस्वीर देखें

‌बता दे की ये पहली पहल नहीं है इससे पहले भी त्यागराजन यूनिवर्सिटी में काम करने वाले राजगोपालन ने सड़क बनाने के लिए उपयोग होने वाले बिटुमेन और प्लास्टिक के मिश्रण का अपने लैब मे परीक्षण किया था, जिसमे उन्होंने पाया कि बिटुमेन और प्लास्टिक से एक मजबूत सड़क तैयार किया जा सकता है।

Nzambi matee invented bricks with recycled plastic

‌ इस परीक्षण से ना कि हम प्लास्टिक के कचरो से आजादी पाएंगे बल्कि मजबूत सड़क पर सफर भी करेंगे। ये खोज हमारे देश के स्वच्छ भविष्य को दर्शाता है।

The Logically के लिए इस कहानी को निधि ने लिखा है, निधि बिहार की रहने वाली हैं और अभी बतौर शिक्षिका काम करती हैं। शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने के साथ ही निधि को लिखने का शौक है, और वह समाजिक मुद्दों पर अपनी विचार लिखती हैं।