Monday, December 11, 2023

Travel Foods: यात्रा करते समय इन 5 फूड्स को पैक कर लें, ट्रिप के लिए सबसे बढ़िया होते हैं

मनुष्य का जीवन अनमोल सुखों की अनुभूति करने के लिए निरंतर प्रयास में रहता है। दुनिया घूमना, देखना, दुनिया को परखना, दुनिया को जानना दुनिया से सीखना हर इंसान की ख्वाइश होती है। यात्रा के दौरान लोग काफी उत्सुक भी रहते है और वह उत्सुकता नई-नई जगहों को देखने की होती है। यात्रा करने से हमें प्राकृतिक सुखों की अनुभूति के साथ साथ हमारी संस्कृति और इतिहास का भी ज्ञान प्राप्त होता है।

अगर कही हम यात्रा पे होते हैं तो हमारे खान-पान का ख्याल रखना पड़ता है और अगर घूमने के दौरान परिवार साथ में हो तो यह जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। इसलिए जरूरी है कि हम अपने यात्रा को सुंदर और स्वस्थ बनाने के लिए हमारा खानपान सही हो। आज हम आपको यात्रा के दौरान अपने साथ रखने वाले उन हेल्दी चीजों के बारे में बताएंगे जिसके सेवन से अपने यात्रा को सुखद बना पाएंगे। अच्छी बात तो यह है कि यह खाना जल्दी खराब भी नही होगा। आइये जानते हैं इनके बारे में। (Healthy food during travel)

काली मिर्च पॉपकॉर्न (Popcorn)

अपने यात्रा के दौरान जिन खाने वाली वस्तुओं को आपको रखना चाहिए उसमें पहला नाम पॉपकॉर्न का आता है। यात्रा के दौरान यह एक अच्छा खाना साबित हो सकता है। यात्रा के समय काली मिर्च के पॉपकॉर्न खाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे पाचन ठीक रहता है। पॉपकॉर्न खाने से एसिडिटी और गैस की समस्या नहीं होती और खाना भी ठीक से पचता है। पाचन की समस्या को दूर करने के लिए आप पॉपकॉर्न में काली मिर्च पाउडर और काला नमक मिला सकते हैं। पॉप कॉर्न में फाइबर की मात्रा अच्छी पाई जाती है जो पाचन, गैस और अपच में फायदेमंद होता है। इससे अच्छी बात क्या होगी की आपको यात्रा के दौरान एसिडिटी और गैस की समस्या से यह पॉपकॉर्न दूर करता हो। इसे आप घर पर आसनी से बना सकते हैं। यह यात्रा के दौरान खाने वाला एक बढ़िया विकल्प है।

popcorn is best healthy food for travel

गेहूं और नट्स मिक्स (Wheat and Nuts Mix)

हम जब भी यात्रा पे होते हैं तो चटपटी चीजों को खाना हमें अधिक पसंद होता है। इन चटपटी चीजों में हम कई प्रकार के पैकेट बंद खाने को खरीद कर खाते हैं जो कही न कही हमारे शरीर को नुकसान पहुँचाता है। यह पेट में गैस, अपच जैसी समस्याओं को जन्म देता है जिससे हमारी यात्रा खराब हो जाती है। यात्रा के दौरान गेहूं और नट्स मिक्स आपके लिए एक अच्छा विकल्प बन सकता है। इसको बनाने के लिए आपको मुट्ठी भर बादाम, पिस्ता, मूंगफली, मेवा और भुने चने की जरूरत पड़ेगी। इन सारी चीजों को आप एक बर्तन में अच्छे से मिला लें। उसके बाद आप इसमे नींबू का रस, ऑलीव ऑयल, कॉर्नफ्लैक्स या सरसों तेल मिला कर एक अच्छा मिक्सचर तैयार कर सकते हैं। यह आपके सेहद के लिए काफी हितकर साबित होगा और साथ ही साथ आपके यात्रा में भी आपको एक स्वस्थ भोजन के रूप में खड़ा उतरेगा।

यह भी पढ़ें :- भारत के वो पर्यटन स्थल जहां आप हेलिकॉप्टर से बेहतरीन नजारों का दीदार कर सकते हैं

फल एक अच्छा आहार (Fruits)

इस बात से तो आप सभी परिचित होंगे कि फल हमारे अच्छे स्वास्थ्य के लिए कितना अधिक महत्वपूर्ण होते हैं। फल के सेवन से न हमें सिर्फ लंबी आयु मिलती है बल्कि ये हमारी खूबसूरती को भी बरकरार रखता है। फाइबर से भरपूर फल हमारे पाचन शक्ति को भी बढ़ाने मे हमारी सहायता करते हैं। अगर आप यात्रा के दौरान फल का सेवन करते हैं तो यह आपके लिए अधिक फायदेमंद साबित होगा। इसे आप आसानी से एक जगह से दूसरे जगह ले जा भी सकते हैं। यह कही ले जाने में अत्यंत ही सुलभ है। फल से आपको किसी भी तरह की परेशानी भी नही होगी। यह स्वास्थ्य को अच्छा रखते हुए आपके यात्रा को सुखद बनाने में मदद करेगा। वहीं आप एक बात का जरूर ध्यान रखें कि अगर आप दूसरे जगह से कटे हुए फल ले रहे हैं तो उसके साफ-सफाई पर जरूर ध्यान रखें।

यह भी पढ़ें :- गर्मी के दिनों में शरीर का रखें खास ख्याल, इन घरेलू नुस्खों से ब्लड और शुगर को रखें कंट्रोल

ब्रेड ढोकला एक स्वस्थ भोजन (Bread Dhokla)

ढोकला एक बहुत ही स्वादिष्ट गुजराती रेसिपी में से एक है जो की सिर्फ गुजरात में ही नहीं बल्कि भारत के कई शहरों में पसंद की जाती है। ढोकला को विभिन्न तरीकों से बनाया जाता है। इसमें ब्रेड ढोकला खास है।इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह जल्दी खराब नही होता है। जिसके वजह से यात्रा के दौरान इसका इस्तेमाल आप कर सकते हैं। यह एक स्वस्थ भोजन है। अगर आप इसका सेवन करते हैं तो गैस,अपच, एसिडिटी जैसी समस्या से आप बचे रहेंगे क्योंकि यह जल्दी पचने वाला भोजन है। इसको बनाने की विधि भी आसान है। ब्रेड के साथ अदरक और हरी मिर्ची वाली ढोकला सबसे हेल्दी भोजन साबित होता है। आप इसके साथ धनिया के चटनी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह यात्रा के दौरान सबसे बढ़िया भोजन साबित होगा।

chips healthy food during travel

केले के चिप्स लाभकारी (Banana Chips)

अगर आप अपने परिवार के साथ कही अच्छे जगह की यात्रा पे हैं तो घर पर बने केले के चिप्स आपके लिए एक अच्छा भोजन साबित हो सकता है। केले के चिप्स को घर पर आसानी से बनाया जा सकता है। इसके लिए आपको कच्चे केले की जरूरत पड़ेगी। कच्चे केलों को पतला-पतला काट कर आप इसे डीप फ्राई करें इसके बाद आप इस पर काली मिर्च और लाल मिर्च डाल के एक बढ़िया चिप्स बना सकते हैं। यह काफी स्वादिष्ट भी होगा एवं आपके यात्रा को काफी मजेदार बनाएगा। यात्रा के दौरान एक बार केले के चिप्स का इस्तेमाल आप जरूर करें।

अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो,तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।