Wednesday, December 13, 2023

इस महिला ने नौकरी छोड़कर शुरू किया स्टार्टअप, अच्छी कमाई करने के साथ कई लोगों को दे चुकी हैं रोजगार

कुछ लोगों की सोच आज भी महिलाओं को लेकर वही दकियानूसी है यानी महिलाएं सिर्फ चारदीवारी में हीं रहने के लिए नहीं जन्मी हैं। नागपुर से ताल्लुक रखने वाली पल्लवी मोहाडीकर जो एक लड़की होने के बावजूद 60 करोड़ रुपए टर्नओवर की कंपनी स्थापित कर चुकी हैं। उनकी कंपनी में हजारों लोग जॉब कर रहे हैं।

आईए जानते हैं पल्लवी मोहाडीकर के बारे में….

नागपुर की एक आम परिवार में जन्मी पल्लवी मोहाडीकर (Pallavi Mohadikar) के घर की वित्तीय स्थिति कुछ बेहतर नहीं थी फिर भी उनके पिता ने अपने बच्चे को पढ़ाने के लिए स्कूल भेजा। वे चाहते थे कि उनकी बेटी एक सफल व्यक्ति बने बेटी भी अपने पिता के ख्वाहिशों पर खड़ी उत्तरी उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सम्पन्न करने के बाद आईआईएम लखनऊ का दौरा किया यहां उन्होंने एमबीए किया और फिर उन्हें एक अच्छी नौकरी मिल गई।

यह भी पढ़ें:-लड़की ने खाली पड़े Old Monk Rum के बोतल को दिया इंसानी रूप, लोग कर रहे हैं टैलेंट की तारीफ: Viral Video

वीडियो देखें:-👇👇

पति ने किया सहयोग

पल्लवी बुनकरों की परेशानियों से अच्छी तरह रूबरू थी क्योंकि उनके यहां कोसा सिल्क से हैंडीक्राफ्ट साड़ियों का निर्माण किया जाता था। अब उन्होंने यह निश्चय किया कि वह बुनकरों के लिए कुछ ऐसा कार्य करेंगी जिससे उनकी परेशानियां दूर हो। इसलिए उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी और वर्ष 2017 में एक स्टार्टअप प्रारंभ किया। इसमें उनके पति का उन्हें भरपूर सहयोग मिला उनके पति का नाम डॉक्टर अमोल पटवारी है।

यह भी पढ़ें:-मार्च महीने में इन सब्जियों की खेती कर आप हो सकते हैं मालामाल

वार्षिक टर्नओवर है 60 करोड़ रुपए

अब उन्होंने लगभग 1800 बुनकरों को एक साथ जोड़ा और अपने प्रोडक्ट की मार्केटिंग की। कुछ ही वर्षों की मेहनत के बाद वह अपने स्टार्टअप में बड़ी कामयाबी हासिल कर एक बिजनेस वोमैन बन गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उनका वार्षिक टर्न ओवर 60 करोड़ रुपए है। आज वह उन महिलाओं के लिए रोल मॉडल है जो अपने बलबूते पर अपना खुद का साम्राज्य स्थापित करती हैं।