Wednesday, December 13, 2023

बर्फ, पहाड़ और झील की खूबसूरती देखनी हो तो यहां जाएं, इस जगह पूरे भारत से घूमने लोग आते हैं: Nainital

ग़ालिब का एक बेहद मशहूर शेर है

“सैर कर दुनीया की गालिब,
जिन्दगानी फिर कहा,
जिन्दगानी गर रही तो,
नौजवानी फिर कहा!”

नए नए जगहों को देखना और उसकी खूबसूरती अनुभव करना किसे पसन्द नही होगा, घूमने से हमें कुछ ऐसी चीज़ें अनायास ही दिख जाती हैं जो पूरी उम्र के लिए अविस्मरणीय याद बन जाती हैं। लेकिन कुछ मौसम की ऐसी बेरुखी है जिसमें हर कोई Travel करना चाहता है। गर्मी का दिन बड़ा ही बोरियत भरा मौसम लाता है जिसमे अगर वादियों में घूमने को मिल जाय तब मज़ा आ जाता है। नैनीताल (Nainital) एक ऐसा Hill Station है जहां गर्मी में आनेको सैलानी घूमने के लिए आते हैं। आज हम आपको बताएंगे नैनीताल में घूमने वाले कुछ विशेष जगहों के बारे में (Places to visit in Nainital), जहां की खूबसूरती मंत्रमुग्ध कर देगी

Sandkaphu tourist places to visit inDarjeeling

नैनीताल के बारे में पहले यह जान लीजिए

Nainital एक बेहद खूबसूरत जगह है जो उत्तराखंड के पहाड़ियों के बीचो-बीच अपनी छटी वादियों से सैलानियों के स्वागत करता है। नैनीताल में हर उम्र के लोग घूमने के लिए आते हैं और यहां के मौसम का लुत्फ उठाते हैं। यहां की झील विशेष रूप से अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती है जो चारों तरफ से मॉल रॉड से घिरी हुई है

नैनीताल में घूमने वाले जगह (Places to visit in Nainital)

  1. Naini Lake – इसे मुख्य रूप से नैनीताल झील के नाम से जाना जाता है। पहाड़ियों के बीच मे इस झील की खूबसूरती अद्वितीय है, यहां सैलानी बोटिंग का मज़ा लेने के लिए आते हैं। इतना ही नही, झील के किनारे भी बहुत लोग बैठकर यहां शाम ढलने के इंतज़ार करते हैं। एक शब्द में अगर कहा जाय तो Naini Lake वह पहली जगह है जिसे Nainital में कोई घूमना चाहेगा।
Nainital Lake
Nainital Lake
  1. Nainital Zoo– नैनीताल में घूमने वाले सैलानी यहां का चिड़ियाघर भी घूमना पसन्द करते हैं। यह चिड़ियाघर कई मामलों में खास है। पहाड़ी पर होने का कारण यहां की बनावट दूसरे जगहों से बिल्कुल अलग देखने को मिलती है। नैनीताल ज़ू में सैकड़ों तरह के जानवर देखने को मिलेंगे जो यहाँ की प्रकृतिक खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे।
  1. Nainital Ropeway: पहाड़ की तराई से पहाड़ की ऊंचाई तक ले जाने के लिए नैनीताल में रोपवे का भी व्यवस्था है। Adventure का शौक रखने वाले लोगों के लिए यह एक सुखद अनुभव दे सकता है।
Ropeway places to visit in Darjeeling

यह भी पढ़ें :- अगले 6 दिन तक आसमान में दिखेगा दिवाली सा नजारा, हर घंटे 10-15 उल्का पिंडों की होगी बारिश

  1. Naina devi Temple Nainital– नैनीताल में घूमने आए हैं और अगर दिन की शुरुआत धार्मिक तरीके से करना चाहते हैं, तो झील के किनारे स्थित नैना देवी मंदिर का दर्शन जरूर कर लीजिए। इस मंदिर में दूर दूर से दर्शन के लिए लोग आते हैं।
  1. Mall Road: मॉल रॉड नैनीताल का एक मुख्य आकर्षण माना जाता है। नैनीताल में घूमने वाले जगहों में इस स्थान की प्राथमिकता है। लगभग 1 KM की दूरी में फैला यह जगह झील के किनारे में स्थित है। यहां Shoping करने के लिए लोग जाते हैं और तरह तरह की चीज़ें खरीदते हैं।

जब आप इंटरनेट पर नैनीताल में घूमने वाले जगह (Places to visit in Nainital) सर्च करते हैं तो यह सारी जगहें आपको दिखेंगी, जो बहुत साधारण है। लेकिन अब हम आपको कुछ ऐसे भी जगहों के बारे में बताएंगे जहां जाने के बाद आपको एक अलग ही खूबसूरती का अनुभव होगा

  1. Tiffin Top Nainital: यह जगह नैनीताल से लगभग 5 KM की दूरी पर स्थित है, यहां जाने के लिए आपको Taxy या Bike भाड़े पर मिल जाएंगी। ऊंचाई पर स्थित होने के कारण यहां से पूरे शहर की खूबसूरती दिखती है।
10 best tourist places in uttrakhand
Beautiful Places in Uttrakhand
  1. Snow View Point Nainital: नैनीताल में यह जगह लोगों को बहुत आकर्षित करती है। सेंटर से लगभग 4 KM की दूरी पर बसी इस जगह से आपको दूर बर्फ से लदी हुई पहाड़ियां देखने को मिलेंगी। वह पहाड़ियां हिमालय की सुदूर तराइयों में स्थित हैं।
  1. ARIS Nainital: ARIS का पूरा नाम Aryabhatt research institute of observational Science है। हो सकता है इस जगह को देखने के लिए कई लोगों में दिलचस्पी ना हो, लेकिन अगर आप साइंस में रुचि रखते हैं तो यहां जरूर जाएं..पैसा वसूल होगा

यह भी पढ़ें :- देखिए भारत मे स्थित वो 10 जगहें जो विश्व धरोहर हैं, इनकी अद्भुत खूबसूरती मंत्रमुग्ध कर देगी: Unesco Heritage

  1. Kainchi Dham: हालांकि यह जगह नैनीताल से लगभग 18 KM दूरी पर स्थित है। लेकिन अगर आप यहाँ तक आ चुके हैं तो कैंची धाम की यात्रा जरूर कीजिये। नीम करौली बाबा के नाम से मशहूर यह जगह धार्मिक तीर्थ से कम नही है।

10.Bhimtal: नैनीताल से लगभग 25 KM की दूरी पर स्थित यह जगह कुछ अजीबोगरीब कार्य के लिए मशहूर है। भीमताल में Para Gliding जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी जिसके लिए लोग दूर दूर से आते हैं।

cropped-acj-2205-paragliding-in-bhimtal-7-1.webp

इसके आलवा भी नैनीताल में ऐसे अनेकों जगह हैं जहां आप घूम सकते हैं (Places to visit in Nainital) और अपना समय व्यतीत कर सकते हैं। अगर आपके पास पर्याप्त समय है तो यहां लगभग 30 ऐसे जगह हैं जहां आप घूमने का प्लान बना सकते हैं ।

नैनीताल में ठहरने की व्यवस्था (Hotels In Nainital)

Tourism का एक मुख्य केंद्र होने के कारण यह जगह हमेशा सैलानियों से भरा रहता है, जिस कारण यहां ठहरने के लिए सभी तरह के होटल या रूम मिल सकते हैं। नैनीताल में हॉटेल बुकिंग के लिए आप Online या Offline दोनो तरह की सुविधाओं का प्रयोग कर सकते हैं।

नैनीताल में ठहरने के लिए सामान्य कमरे का किराया 800 रुपये से 2000 रुपये तक है, जबकि Luxurious hotel में आपको 3000-5000 रुपये तक का किराया देना पड़ सकता है।

टैक्सी और बाइक ( Taxi, Bike rent in nainital)

नैनीताल में Taxi, Bike और Cycle तीनों चीज़ें rent पर मिल जाती हैं। एक दिन के लिए Taxi का किराया 2000 के करीब होगा जबकि Bike के लिए आपको 500-800 रुपये तक देना पड़ सकता है।

कैसे जाएँ नैनीताल (Route to Nainital)

ट्रेन से आने वाले लोगों के लिए यहाँ का आखिरी रेलवे स्टेशन काठगोदाम है, जहाँ से नैनीताल की दूरी लगभग 30 KM है। काठगोदाम से नैनीताल के लिए बड़ी आसानी से बस या टैक्सी मिल जाएगी।

Flight से आने वाले लोगों के लिए सबसे नजदीकी हवाई अड्डा पंतनगर है। पंतनगर से नैनीताल की दूरी लगभग 60 KM है।

बस से आने वाले लोग Haldwani तक आ सकते हैं, यहां से नैनीताल लगभग 30 KM की दूरी पर है, जिसके लिए आसानी से बस या टैक्सी मिल जाती है।

इस आर्टिकल को लिखने का मुख्य उद्देश्य आपको नैनीताल में घूमने वाले जगहों (Places to visit in Nainital) से अवगत कराना था, ताकि वहाँ जाने से पहले आपको तमाम जानकारी मिल सके।