Home Technology

20 वर्षीय छात्र ने बनाई लकड़ी की एक अनोखी साइकिल, यह बच्चे के उम्र के साथ बढ़ती है

ऐसा देखा गया है कि किसी भी काम को करने के लिए बच्चे ज्यादा ही उत्सुक रहते हैं। चाहे वह काम खेल हो या कुछ नया सीखना हो। ज्यादातर बच्चे छोटी उम्र में ऐसा करना पसंद करते हैं। देखा जाए तो बच्चों को साईकिल चलाना बहुत पसंद है। बच्चे गिरते हैं, उठते हैं फिर भी हार नहीं मानते साईकिल चलाते हैं।

आज की हमारी यह कहानी 20 वर्षीय एक छात्र की है जिन्होंने लकड़ी की साइकिल बनाई है। इतना ही नहीं यह साइकिल आश्चर्यजनक है। यह बच्चों के उम्र के साथ बड़ी होती जाती है। अब यह साइकिल अमेजॉन के साथ प्रेम वेबसाइट पर भी मिल रही है। पहले इस साइकिल को पुणे के मेले में लोगों को दिखाने के लिए ले जाया गया था।

बैलेंस साईकिल

बच्चों के लिए बैलेंस साईकिल का निर्माण Vamshycle नामक संस्था ने किया है। इसके फाउंडर प्रेम काले हैं। जो कि 20 वर्ष की उम्र के हैं। इस बाइक को छोटे-छोटे बच्चों की मोटर स्किल बढ़ाने के लिए तैयार किया गया। इस साइकिल में ना तो कोई पैडल होता है और ना ही कोई ब्रेक, ज्यादा ऊंची भी नहीं होती है यह। प्रेम का सपना प्रोडक्ट और इंजीनियरिंग डिजाइन का था। लेकिन उन्होंने अपने पढ़ाई 2017 में छोड़ दी। सिर्फ इस साइकिल के निर्माण के लिए।

शुरू से कुछ करने की लगन थी

पढ़ाई के दौरान जब प्रेम नौवीं कक्षा में थें, उन्हें एक स्कूल प्रोजेक्ट मिला, जिसमें उन्होंने ड्रोन का निर्माण किया। फिर आगे दसवीं कक्षा में फोल्डिंग साइकिल का एक मॉडल तैयार किया। उन्होंने मेहनत की और कई सारे वीडियोज देखें। इसमें इन्होंने गलतियां भी की और उसे सुधारा भी। जब उनका यह प्रोटोटाइप मॉडल का परिणाम सफल हुआ तब उन्हें बहुत खुशी हुई। तब उन्होंने सोचा कि मैं लकड़ी से एक बैलेंस बाइक बनाऊंगा।

यह भी पढ़े :-

लॉकडाउन में खाली समय मिला तो इस कारपेंटर ने लकड़ी का साइकिल बना दिया, विदेशों से भी इसके डिमांड हो रहे हैं

आइये जानते हैं इस बैलेंस बाईक के बारे में

प्रेम की पिता अमर काले रूस में इंटीरियर डेकोरेशन शोरूम चलाया करते हैं। उन्होंने अपने पिता से साइकिल की बॉडी के लिए लकड़ी वहीं से मंगवाया। इस बॉडी में रशियन बर्च प्लाईवुड का उपयोग कर इसे बनाया गया। तीन पैरों वाली इस साइकिल का का वेट बहुत ही कम है। साथ ही इसमें ना तो कोई पैडिल है, ब्रेक है और ना ही कोई चैन है। प्रेम ने 2018 में यह साइकिल के निर्माण का कार्य शुरू किया। उन्होंने लकड़ी को इसलिए सिलेक्ट किया क्योंकि उनका मानना है कि इसमें मौसम का कोई फर्क नहीं पड़ता। साथ ही इसका वेट भी बहुत हल्का होता है। लकड़ी का बना होने के कारण यह टिकाऊ भी होता है, मतलब ज्यादा दिनों तक चलता है। इस डिजाइन के लिए उन्होंने काफी मेहनत की और अपने घर पर ही इसके लिए उचित आकृति को सिलेक्ट किया। प्रेम ने इस साइकिल के सीट में का फॉर्म का यूज किया, जो काफी मुलायम होता है और बच्चों के लिए आरामदायक भी होता है।

बैंलेंस बाईक की खूबी

आखिरकार इनकी मेहनत रंग लाई और 2019 में इन्होंने अपना प्रोडक्शन मॉडल का निर्माण कर बैलेंस बाइक को  लॉन्च कर दिया। इसका उपयोग बच्चे के विकास में काफी मदद करता है वह भी अलग-अलग चरणों में।

1.अगर बच्चा अधिक छोटा मतलब 1 साल से ढाई साल तक है तो उस के लिए ट्राइसाइकिल है।

  1. अगर बच्चा ढाई से 3.5 साल के बच्चों के लिए इन्होंने 2 पहियों वाली और छोटी ग्राउंड क्लियरेंस वाली बाईक बनाई है।
  2. अगर यही बच्चे बड़े होते जा रहे हैं तो इसी बाईक को बड़ा करते हुए साढ़े 3 साल से 5 तक बच्चे भी इसके लकड़ी वाले हिस्से को उल्टा कर उसे बड़ा कर उपयोग कर सकतें हैं।
     
    प्रेम ने बताया कि बच्चा जैसे-जैसे बड़ा होगा उसे अपने अनुसार एडजस्ट कर सकता है। एडजस्ट करने के लिए इसके तरीके भी हैं। साइकिल का वजन साढ़े 3 किलो है। इस वजह से बच्चों को बहुत ही हल्का और कंफर्टेबल महसूस होता है। अगर कोई बच्चा या उसके माता पिता इस साइकिल को इधर-उधर उसे उठाकर ले जाना चाहते हैं तो उठाकर ले जा सकते है, वह भी बहुत आसानी से। यहां तक की साइकिल का भाग इतना छोटा है कि हम इसे कार में कहीं भी जाते वक्त रखकर भी ले जा सकते हैं।

बाईक की कीमत 35सौ से 5 हज़ार तक है

अब तो यह साइकिल ऐमेज़ॉन और प्रेम की वेबसाइट Vamshycle पर भी उपलब्ध है। आप इसे खरीद सकते हैं, वह भी अपने पसंद के रंग और क्वालिटी के अनुसार। इसकी कीमत 3500 से लेकर लेकर ₹5000 तक के बीच है। पहले इस साइकिल को इन्होंने पुणे के एक मेले में प्रदर्शन के लिए प्रदर्शित किया। जो लोगों को पसंद आया। प्रेम ने इस बाइक में कुछ स्टिकर लगाए हैं जिससे इसकी खूबसूरती बढ़ जाती है और देखने लायक होती है। इन्होंने अब तक कम से कम 35 साइकिल बेच चुकें हैं।

बच्चों के लिए एक बेहतर साइकिल के निर्माण के लिए The Logically प्रेम को तहे दिल से शुक्रिया अदा करता है और उनके कार्य की सराहना करता है। अगर आप इनसे बात करना चाहे तो इनके फेसबुक आईडी और इंस्ट्राग्राम पेज से बात कर सकतें हैं, या फिर उनकी वेबसाइट Vamshycle पर जाकर अपने बच्चों के लिए साइकिल भी खरीद सकतें हैं।

1 COMMENT

Comments are closed.

Exit mobile version