Sunday, December 10, 2023

शादी टूट गई, दो वर्ष तक डिप्रेशन में रही लेकिन नहीं मानी हार, बनी मिस वर्ल्ड इन्टरनेशनल अंबेडकर 2022 की विनर

हर मनुष्य अपने जीवन में कुछ न कुछ जरुर बनना चाहता है जैसे कोई डॉक्टर, इन्जीनियर, कोई बड़ा अधिकारी, पायलट तो कोई ब्यूटी क्वीन। इसी तरह सभी के अलग-अलग सपने होते हैं जिसे वे हकीकत है बदलना चाहते हैं। लेकिन कई बार सपने को पूरा करने के लिए काफी इम्तिहानों से होकर गुजरना पड़ता है तक जाकर मंजिल मिलती है।

कुछ ऐसी ही कहानी है प्रिया परमिता पॉल (Priya Paramita Paul) की, जो लोगों को हार न मानकर कुछ करने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने जीवन में दो वर्ष तक डिप्रेशन में रहने के साथ अन्य कई कठिन संघर्षों का सामना किया लेकिन हार नहीं मानी और अन्ततः मिस वर्ल्ड इंटरनेशनल अंबेडकर 2022 का खिताब अपने नाम किया। Priya Paramita Paul Winner of Miss World International Ambassador Award 2022.

बनी मिस वर्ल्ड इन्टरनेशनल अंबेडकर 2022 की विनर

असम की रहनेवाली प्रिया (Priya Paramita Paul) वर्तमान में सपनो का शहर मुम्बई (Mumbai) में रहती हैं। अमेरिका के मियामी में हुए मिस वर्ल्ड इंटरनेशनल एम्बेसडर 2022 की प्रतियोगिता में प्रिया ने 72 प्रतिद्वंदियों को हराकर इस खिताब को अपने नाम किया। हालांकि, यहां तक पहुंचने का उनका सफर आसान नहीं था। उन्होंने मुश्किलों का सामना करने के बाद इस मुकाम को हासिल किया है।

साल 2016 में हो गई शादी

वर्तमान में वह IT कम्पनी में जॉब करती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने बताया कि साल 2016 में वह शादी के बंधन में बंध गई। हमारे समाज में कहा जाता है कि एक लड़की का ससुराल ही उसका सबकुछ होता है लेकिन यदि ससुराल और पति अच्छा न मिले तो जिंदगी नरग बन जाती है। उनके ससुराल में सास-ससुर, पति और दो देवर थे।

यह भी पढ़ें:- किसी ने बेची सब्जी तो कोई है अनाथ, स्ट्रीट चाईल्ड फुटबॉल विश्व कप में भाग लेंगी भारत ये लड़कियां

टूट गई शादी

शादी के बाद कुछ समय तक सबकुछ सही जा रहा था लेकिन अचानक से प्रिया के पति अलग रहने लगे। उसी दौरान एक दिन उनके पति ने मेल किया जिसमें उसने लिखा था कि अब मैं तुम्हारे साथ नहीं रह सकता हूँ, इसलिए मैं जा रहा। पति के इस मेल को पढ़ने के बाद मानों जैसे प्रिया के जिंदगी में तुफान आ गया हो, सब कुछ तहस-नहस होते दिख रहा था। उन्होंने कई बार अपने पति से सम्पर्क करना चाहा लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला।

प्रिया ने दो वर्ष तक इस रिश्ते को बचाने के लिए काफी कोशिशें की लेकिन उनके पति को यह मंजुर नहीं था। कुछ समय बाद उन्हें जानकारी मिली कि, उनके पति का किसी अन्य महिला के साथ अफेयर चल रहा है जिस वजह से उसने रिश्ता तोड़ने का फैसला लिया। इस बारें में जानते ही उनके ऊपर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा। वे डिप्रेशन में चली गईं जिस वजह से उन्हें अपनी नौकरी से भी हाथ धोना पड़ा। इतना ही नहीं घर की EMI और खर्चों की जिम्मेदारी भी उनके कन्धों पर आ गई।

बचपन के सपने को पूरा करने का लिया फैसला

खुद के साथ हुए इस घटना ने प्रिया को अंदर तक तोड़ के रख दिया था। साल 2018 में पति से तलाक लेने के बाद भी इस दुख से उबर पाना उनके लिए काफी मुश्किल लग रहा था। लेकिन उन्होंने फैसला किया कि वह इस बेकार जीवन से निकालकर एक नई जिंदगी जियेंगी। उन्होंने अपने पीछे छुट गए ब्यूटी क्वीन के सपने को पूरा करने का दृढ़ निश्चय किया। हालांकि इस सपने को पूरा करने के लिए काफी कड़ी मेहनत की।

ब्यूटी क्वीन (Beauty Queen) बनने के लिए प्रिया परमिता पॉल ने अपने दिनचर्या में जिम, योग और रनिंग को शामिल किया। सुन्दर, आकर्षक और फिट दिखने के लिए उन्होंने अपना वजन कम किया। धीरे-धीरे उनका आत्मविश्वास बढ़ा और उन्होंने मिस वर्ल्ड इन्टरनेशनल अंबेडकर 2022 प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। उन्होंने कई देशों के प्रतियोगियों को शिक्सत देकर यह खिताब अपने नाम किया। Priya Paramita Paul Winner of Miss World International Ambassador Award 2022.

The Logically प्रिया परमिता पॉल की सफलता के लिए ढेर सारी बधाई देता है।