Tuesday, December 12, 2023

घरेलू नुस्खे: फूल गोबी और हरी सब्जियों से कीड़े निकालने का देसी ट्रिक

जिन सब्ज‍ियों को हम सेहत बनाने के लिए खाते हैं उन्हें कई प्रकार की कृत्रिम खादों और कीट-नाशकों का इस्तेमाल करके तैयार किया जाता है। अगर ये गंदगी और केमिकल हमारे शरीर में खाने के जरिए पहुंच जाते हैं तो यह हमारे शरीर को नुकसान पहुँचाते हैं। इसके लिए हम सब्जियों को इस्तेमाल करने से पहले उनकी सफाई करके खाते है। (Easy to remove insects from vegetables)

पर यहां एक बात और ध्यान देने की आवश्यकता है कि सब्जियों में कीड़े भी होते है जिसे हम कभी-कभी ध्यान देना भूल जाते हैं। यूँ तो कीड़े हर महीने में निकलते हैं पर मानसून के समय यह ज्यादातर सब्जियों में पाए जाते हैं। सब्जियों में बैंगन, मटर, गोभी में ज्यादातर कीड़े निकलते हैं इसीलिए हमें सब्जियों को अच्छे से धोकर और काट कर बनानी चाहिए। इन कीड़ों को अगर छोड़ दिया जाए तो यह हमारे शरीर के लिए काफी नुकसानदायक है। इसलिए सब्जियों से इन कीड़ों को निकालना अत्यंत ही आवश्यक है। आज हम आपको कुछ तरीका बताएंगे जिसे अपनाकर आप आसानी से कीड़ों को बाहर निकाल सकते हैं।

गोभी से कीड़ा निकालना (remove insects from vegetables)

फूल गोभी से कीड़ा निकालना बेहद ही आसान है इसके लिए आपको फूल गोभी को एक कराही में रखना होगा। उसके बाद कराही में पानी डाल दे। फिर कराही में एक चम्मच हल्दी मिला दें। हल्दी मिलाने के बाद 5 मिनट तक इसे गर्म करें। दो-तीन बार चलाएं। इस प्रक्रिया के बाद आपके फूलगोभी का किड़ा और गंदगी बड़ी आसानी से साफ हो जाएगा । आप गर्म पानी में नमक मिलाकर और उसमें फूलगोभी डालकर कीड़े निकाल सकते हैं। वहीं अगर आपको फूलगोभी के पीले दाग को भी निकालना है तो इसके लिए गर्म पानी में 2 से 3 चम्मच नींबू का रस या विनेगर डालकर इसमें कुछ देर के लिए गोभी के टुकड़े डालकर रख दें। इससे पीला भाग भी दूर हो जाएगा। अब यह फूल गोभी सब्जी बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Process to remove insects from vegetables

ब्रोकली से कीड़े निकाले (remove insects from vegetables)

ब्रॉकली एक स्वादिष्ट और हेल्दी सब्जी है। पर इसमें कभी-कभी कीड़े निकल जाते हैं जो शरीर को नुकसान पहुँचाते हैं। इसके कीड़ो को निकालने के लिए सबसे पहले आपको ब्रॉकली को काटना होगा। इसका सबसे आसान तरीका यह है कि आप सबसे पहले उसके फ्लोरेट्स जो कि तने से निकलने वाले अलग-अलग फूलों वाले भाग होते हैं, उन्हें अलग-अलग कर लें और फिर अगर आपकी इच्छा हो, तो आप तने को छीलकर और काट भी सकते हैं। काटने के बाद इसके भीतर घुसे कीड़ो को निकालने के लिए आपको एक बर्तन में पानी गर्म करना होगा। फिर उस गरम पानी में नमक को मिलाएं। अब इस पानी में ब्रोकली को डाल दें और उसे आधे घंटे के लिए छोड़ दें। आधे घंटे के बाद आप देखेंगे कि ब्रोकली के अंदर घुसे कीड़े बाहर निकल गए हैं।

यह भी पढ़ें :- प्याज के छिलके को इन 5 तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं, यह जान लीजिए फिर कभी नही फेकेंगे

पत्ता गोभी से कीड़े निकालना (remove insects from vegetables)

पत्ता गोभी की सब्जियां स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहत के लिए वरदान से कम नहीं होती हैं। पत्ता गोभी विभिन्न रंगों और आकार में मिलती है। विश्वभर में इसका इस्तेमाल कई तरह के लजीज व्यंजन बनाने के लिए किया जाता है। पर पत्ता गोभी को बनाते समय इसमें से कीड़े निकलने की समस्या हमेशा आती है। पत्ता गोभी से कीड़े निकालने के उपाय बेहद आसान हैं। इसके लिए आपको पत्तागोभी के ऊपर की दो परत को फेंकना होगा। उसके बाद सभी परतों को अलग-अलग करके एक बर्तन में पानी गर्म करें। उसके बाद उसमें 1 चम्मच हल्दी मिला दें। इसके बाद इसे कुछ समय के लिए हल्के आंच पर गर्म करें। कुछ देर के बाद आप देखेंगे कि इसमें से सभी कीड़े निकल चुके हैं। अब आप जो चाहे पत्ता गोभी से बना सकते हैं।

पालक से कीड़े निकालें (remove insects from vegetables)

अच्छी सेहत के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां बहुत फायदेमंद होती हैं। जब हरी पत्तेदार सब्जियों की बात आती है, तो पालक को सबसे अधिक नाम आता है। पालक में कई तरह के विटामिन, खनिज मौजूद होते हैं, जो शरीर को पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व प्रदान करते हैं। पर पालक को बनाते समय एक समस्या सामने हमेशा आती है। दरअसल, पालक के अंदर कभी-कभी कीड़ा मौजूद होता है जिसे हम निकालना भूल जाते हैं। यही कीड़ा पेट के अंदर जाकर नुकसान पहुँचाता है। पालक से इन कीड़ों को निकालना बेहद आसान है। इसके लिए आप हल्दी आंच पर गुनगुना पानी करें। अब उसमें नमक मिला दें। नमक मिलाने के बाद पालक को गुनगुने पानी में कुछ देर के लिए छोड़ दें। कुछ मिनट के बाद आप देखेंगे कि पालक से कीड़े अलग हो गए हैं। अब आप पालक को निकालकर पानी से साफ कर दें। अब यह पूरी तरह खाने योग्य हो जाएगा।

The Logically आपके अच्छी सेहद की कामना करता है। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।