Sunday, December 10, 2023

सावधान! Google पर भूलकर भी न करें यह सर्च, हो सकता है जेल

आज के वर्तमान समय में हर किसी के पास स्मार्ट फ़ोन है और उस स्मार्ट फोन में गूगल (Google) जरूर है। आज गूगल (Google) हर किसी की जरूरत बन गया है। किसी भी चीज के बारे में जानना हो आप गूगल (Google) की सहायता से जान सकते हैं। हर एक इंसान के स्मार्टफोन में सर्च इंजन के तौर पर Google मौजूद रहता है।

आज शायद ही किसी को पता हो कि गूगल (Google) के अलावा भी कोई सर्च इंजन है। क्योंकि गूगल एक ऐसे दिग्गज कंपनी के रूप में उभरी है जो हर किसी के जुबान पर छाई हुई है। गूगल पर हम हर दिन कुछ न कुछ सर्च करते रहते हैं पर क्या आपको पता है कि गूगल जैसे सर्च इंजन पर किन चीजों को सर्च नही करना चाहिए। (Google Search) आइये जानते हैं इसके बारे में।

अपराध की श्रेणी में कुछ चीजें

गूगल (Google) जैसे सर्च इंजन (Search Engine) पर कुछ चीजों को ढूंढना अपराध की श्रेणी में आता है। अक्सर हम गूगल पर कुछ न कुछ सर्च करते रहते हैं। कुछ लोग तो मजाक-मजाक में ऐसे चीजों के बारे में भी जानने की कोशिश करने लगते हैं जो कि गलत है। अगर कोई भी इंसान इन चीजों के बारे में गूगल पर सर्च करता है तो उसे जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है।

यह भी पढ़ें :- फ्लिपकार्ट पर अपने प्रोडक्ट्स कैसे बेचें, कैसे करें रजिस्ट्रेशन, जान लीजिए पूरा तरीका

बम बनाने की विधि

अगर आप अपने स्मार्ट फोन (Smart phone) के गूगल में बम बनाने की विधि (how to make bombs) के बारे में सर्च करते हैं तो यह आपके जीवन में मुसीबत ला सकता है। बम बनाने की विधि आप जैसे ही सर्च करेंगे सुरक्षा एजेंसियों को इसके बारे में पता चल जाएगा और आप अपने इस गलती के कारण बड़े मुसीबत में फस जाएंगे। बम बनाना आतंकवाद की श्रेणी में रखा गया है और आतंकवाद से जुड़ी चीजों को ढूढने की इजाजत गूगल कभी नही देता है। इसलिए ध्यान रहे कि बम बनाने की विधि या बम को कही सेट करने की विधि को आप गलती से भी सर्च न करें।

चाइल्ड पोर्न सर्च करना

भारत में पोर्न के बैन होने के बावजूद भी लोग यहां पोर्न देखना खूब पसंद करते हैं। पिछले साल पोर्न से जुड़ी कई वेबसाइट को भी भारत सरकार ने बंद कर दिया था फिर भी लोग यहां किसी न किसी तरीके से पोर्न देख ही लेते हैं। कुछ लोग तो चाइल्ड पोर्न (child porn) से जुड़ी चीजों को भी गूगल पर सर्च करते रहते हैं जो कि बहुत गलत है। इस गलती के लिए आपको जेल भेजा जा सकता है। आपको बता दें कि पॉस्को एक्ट 2012 की धारा 14 के तहत आपको इस गलती के लिए 5 से 7 साल की सजा भी हो सकती है। (Google Search) इसलिए अब से ध्यान रखें कि इन चीजों के बारे में गूगल पर न ही ढूंढे तो अच्छा है।

गर्भपात के बारे में ढूंढना

लोगों को अक्सर देखा जाता है कि गर्भपात (Abortion) से जुड़ी चीजों को लोग गूगल पर खूब सर्च करते रहते हैं। लोग सोचते हैं कि उन्हें गूगल के द्वारा ही इन चीजों के बारे में पता चल जाए पर गूगल के नजर में यह गलत है। आगर आप गर्भपात के बारे में गूगल पर सर्च करते पाए जाते हैं तो आपको इसके लिए जेल जाना पड़ सकता है। इसके लिए सरकार ने कड़े नियम भी बनाए हैं। आप इस बात का भी ख्याल रखें कि गूगल पर दिए गए किसी भी दवा का सेवन न करें। इससे आपकी जान भी जा सकती है। डॉक्टर से उचित परामर्श के बाद ही दवाइयों का सेवन करें।

यह भी पढ़ें :- खाने-पीने के लिए उपयोग करें इन धातुओं का बर्तन, स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद साबित होंगे

संदिग्ध जानकारियों को जानना

कुछ लोगों की आदत होती है कि वह गूगल खोलकर किसी भी चीज के बारे में ढूंढते रहते हैं। उसी दौरान कुछ लोग संदिग्ध जानकारी (Suspicious information) के बारे में भी सर्च कर बैठते हैं जो कि गलत है। संदिग्ध जानकारियों में किसी गलत इंसान के बारे में या गलत चीजों के बारे में लोग सर्च करने लग जाते हैं। ऐसा करने पर सुरक्षा एजेंसियों के द्वारा आपके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है जिसमें आपको जेल भी हो सकती है। इसलिए भूलकर भी ऐसे चीजों को सर्च न करें जो संदिग्ध हों।

पाइरेटेड फिल्मों को खोजना

पाइरेटेड फिल्मों (Pirated Movies) का मतलब है कि जो फिल्में आपको रिलीज के तुरंत बाद ही फ्री में उपलब्ध हो जाती हैं उन्हें पाइरेटेड फ़िल्म कहा जाता है और यह कुछ वेबसाइट के कारण होता है। अगर आप इस तरह के फिल्मों के बारे में गूगल पर सर्च करते हैं तो यह आपके लिए मुसीबत बन सकता है। गूगल इसकी इजाजत नही देता है। अगर ऐसे गतिविधि में आप पाए जाते हैं तो आपको इस गलत काम के लिए जेल की भी सजा हो सकती है। इसलिए गूगल पर ऐसे चीजों को सर्च करने से बचे।

अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो,तो इसे दूसरों के साथ शेयर करना न भूलें।