Home Environment

छत पर कर रही हैं सेब की खेती, दूर दराज से लोग यह अनोखी पद्धति देखने आते हैं: Pushpa Sahu

सेब के बारे में हमारे यहां अंग्रेज़ी की एक कहावत बहुत ही प्रचलित है, “एन एप्पल ए डे कीप्स द डॉक्टर अवे (An apple a day keeps the doctor away)” यह कहावत कह-कह के मेरी मां ने भी मुझे बहुत सेब खिलाए हैं। सेब विश्व में भी अधिकांश मात्रा में खाया जाने वाला फल है। इसे ज़्यादातर लोग पसंद करते हैं। इसमें प्रचुर मात्रा में एंटी-ओक्सिडेंट रहता है, जिससे हमें बीमारियों से लड़ने में सहायता मिलती है। अगर इसका सेवन प्रतिदिन किया जाये तो कैंसर, मधुमेह जैसी बिमारियां नहीं होती है। यह तो हम सभी जानते है कि सेब ज़्यादातर पहाड़ी इलाकों में उगाया जाता है। अगर आपको बताया जाये कि छत्तीसगढ़ में एक महिला ने अपने छत पर सेब के पेड़ लगाये हैं! क्या आपको विश्वास होगा? शायद नहीं हो.. लेकिन यह सत्य है, इस नामुमकिन कार्य को भोपाल की महिला किसान ‘पुष्पा साहू’ ने मुमकिन कर दिखाया है।

यह भी पढ़े :-

400 गज़ के छत पर लगाये हैं एक हज़ार से भी अधिक पौधे, सब्जी और फूलों से भरा रहता है छत

पुष्पा साहू (Pushpa Sahu)

पुष्पा साहू (Pushpa Sahu) अपने परिवार के साथ भोपाल (Bholal) में रहती हैं। इन्होंने अपने घर के छत पर विभिन्न प्रकार के सब्जियों और फलों के साथ सेब को उगाकर एक अद्भुत कार्य किया है, जिससे कृषि विशेषज्ञ इस पर शोध कर रहे हैं। ‘इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय’ के प्रमुख वैज्ञानिक ‘डॉ.कृष्ण कुमार साहू’ ने बताया कि यहां आने वाले समय में सेब की खेती अत्यधिक मात्रा में किये जाने की संभावना है।

देश-विदेश के कृषि वैज्ञानिक इस खेती को देखने आये




कुछ दिनों पूर्व संसदीय सचिव ‘तोखन साहू’ पुष्पा की खेती का निरीक्षण करने आये थे। छत्तीसगढ़ ( Chhattisgarh) में पुष्पा साहू के सेब की खेती को देखने के लिए जर्मनी की कृषि वैज्ञानिक ‘बारबरा अल्टमल’ और ओडिसा (Odisha) के कोवनेंट सेंटर फॉर डेवलपमेंट (CCD) के ‘डॉ.पुलिकेश नायडू’ के साथ अन्य कृषि वैज्ञानिक भी मौजूद हुए। पुष्पा ने अपने छत पर लेतुस, निम्बू, बैंगन, सीताफल , अनार, मुनगा के साथ ग्वार फल्ली और सेब जैसे फलदार पेड़ लगाये हैं।

पुष्पा खेती पूर्णतः जैविक विधि से करती है। जो स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक है। इनके खेती को छत्तीसगढ़ के कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में दिखाया गया। वहां पुष्पा के अद्भुत खेती का नजारा प्रेजेंटेशन के माध्यम से आयोजन में सम्मिलित लोगों को देखने का मौक़ा मिला। Pushpa Sahu ने जो अद्भुत और जैविक खेती किया है इसके लिए The Logically उन्हें सलाम करता है।

Khushboo loves to read and write on different issues. She hails from rural Bihar and interacting with different girls on their basic problems. In pursuit of learning stories of mankind , she talks to different people and bring their stories to mainstream.

1 COMMENT

Comments are closed.

Exit mobile version