Wednesday, December 13, 2023

केदारनाथ आपदा में खो गई थी पत्नी, 19 महीने तक लगातार ढूंढने के बाद पति ने अपना प्रेम ढूंढ निकाला

जून 2013 में, उत्तर भारत में भारी बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश( Himanchal pradesh) और उत्तराखण्ड (Uttarakhand) में बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति पैदा हो गयी थी। बाढ़ के कारण जान-माल का भारी नुकसान हुआ और बहुत से लोग बाढ़ में बह गए और हजारों लोग बेघर हो गये। 24 जून 2013 के अनुसार, इस भयानक आपदा में 5000 से ज्यादा लोग मारे जा चुके थे तो कई अपने परिजनों से बिछड़ गए थे। इस तबाही के वजह से एक दम्पति जोड़ा कुछ इस तरह बिछड़ा की उनको मिलने में पूरे एक साल लग गए।

‌कौन है वो दम्पति जोड़ा

‌एक ऐसा जोड़ा जिसने यह साबित कर दिया कि सच मे प्यार में शक्ति है। एक पति को अपनी पत्नी के लिए बिलख-बिलख कर रोना सच मे किसी का भी दिल पिघला सकता है। यह एक ऐसा मंजर था जिसने चारो तरफ तबाही ही तबाही खड़ी कर दी थी। यह कहानी है, राजस्थान (Rajasthan) के अलवर (Alavar) जिले के एक छोटे से गांव के एक दम्पति जोड़ा विजेंद्र और लीला (vijendra and Lila) की है। जब यह पति- पत्नी महादेव के दर्शन के लिए केदारनाथ (kedarnath) गये थे, तभी वहाँ जल सैलाब आया जिसमे दोनों एक दूसरे से बिछड़ गए थे।

Rajsthan man finds his wife after 19 months



‌सरकार ने किया मृत घोषित

‌अपनी पत्नी से बिछड़ने के बाद विजेंद्र (vijendra) ने लीला (Lila) को बहुत ढूंढा लेकिन वो नही मिली। बाद में सरकार ने उनको मृत घोषित भी कर दिया और बीरेंद्र को 9 लाख का मुआवजा भी देने की बात कही, लेकिन बीरेंद्र ने उस मुआवजा को लेने से साफ इंकार कर दिया।

यह भी पढ़ें :- छत से अचानक गिरते व्यक्ति को इस सख्स ने गजब फुर्ती से बचा लिया: वीडियो देखें


‌ आखिरकार सच्चे प्यार की जीत हुई

‌विजेंद्र को अपने प्यार पर भरोसा था। वो इस बात को मानते ही नही थे कि, उनकी पत्नी मर चुकी है। इसलिए उन्होंने अपनी उम्मीद नही खोई और उस दिन से अपने घर भी नही लौटे। उनके पांच बच्चे थे और उनके (विजेंद्र) मन में हमेशा ये रहता था कि बच्चे उनका और अपनी मां (लीला) का इंतजार कर रहे होंगे। ऐसे में अपनी पत्नी की यादें और अपने बच्चों का मुंह देखकर वह अपनी तलाश को लगाम नहीं लगा पा रहे थे। उन्होंने इस तलाश के अपनी खानदानी ज़मीन भी बेच दी थी। एक फोटो को लेकर लोगो से पूछते रहते की इस औरत को कहीं देखा है।
‌19 महीने बाद एक शख्स ने बताया कि, उसने ऐसी ही एक औरत को “गंगोली” (Gangoli) गांव में देखा गया है, उसी समय विजेंद्र उस जगह (Gangoli) पर निकल पड़े। उन्होंने जब उस औरत को देखा तो उनको खुशी का ठिकाना नही थी, वो औरत लीला (Lila) ही थी। लेकिन लीला का यादाश्त कमजोर हो चुका था इसलिए वह अपने पति को नही पहचान सकी। आज दोनों एक-दूसरे के साथ है और लीला अब धीरे-धीरे ठीक भी हो रही है।