कुछ वर्ष पूर्व और अभी में बहुत बदलाव हो चुका है। आज के दौर में हर कोई अपने स्वास्थ्य को लेकर काफी एक्टिव रह रहा है। इसलिए लोग खान-पान की बेहतर शैली को अपना रहे हैं। हालांकि अधिक उत्पादन हेतु कई लोग खेतों में अपने फसलों के लिए पेस्टीसाइड का उपयोग कर रहें हैं जो शरीर को हानि पंहुचा रहा है। परन्तु कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अधिक उत्पादन करने के साथ अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दे रहे हैं जिसका एक बड़ा कारण है ऑर्गेनिक फार्मिंग (Organic Farming)।
ऑर्गेनिक फार्मिंग (Organic Farming) से जुड़े इस लेख में आज हम आपको एक ऐसे शख़्स से मिलाएंगे जो अपने छत की खेती से हर साल 70 लाख रुपए कमा रहें हैं। इस ऑर्गेनिक फार्मिंग (Organic Farming) के वजह से उनकी खूब तारीफ़ हो रही है और लोग उन्हें अपना रोल मॉडल मान रहें हैं।
यह भी पढ़ें:-घर पर पड़े कबाड़ से महिला ने बना दिया खुबसूरत गार्डन, पुरानी चीजों को दिया आकर्षक लुक
ऑर्गेनिक कृषक रामवीर
रामवीर (Ramveer) बहुत पहले से ही ऑर्गेनिक फार्मिंग (Organic Farming) से जुड़े हैं और उन्होंने इसमें सफलता भी हासिल की है। रामवीर (Ramveer) उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बरेली (Bareli) से ताल्लुक रखते हैं। वह अपने छत पर खेती करते हैं और उनके ऑर्गेनिक फार्मिंग का वार्षिक टर्नओवर 70 लाख रुपया है।

घर को बनाया खेत
जानकारी के मुताबिक उनके पास दो कम्पनी है जिसका नाम विंपा ऑर्गेनिक तथा हाइड्रोपोनिक्स है। अगर हम उनके घर की बात करें तो उन्होंने अपने घर को खेत बना दिया है। वैसे तो वह मीडिया में जॉब करते थे परन्तु गांव लौट खेती करने लगे। प्रारंभिक दौर में उन्होंने ऑर्गेनिक फार्मिंग शुरू की जिसमें उन्हें सफलता मिली तो मनोबल बढ़ा। आगे उन्होंने हाइड्रोपोनिक्स तकनीक को अपनाया और सब्जियों की खेती शुरू की। अपने ऑर्गेनिक फार्मिंग के कारण वह हमेशा चर्चा में रहते हैं।
यह भी पढ़ें:-मार्केट में आया पंखे की तरह दिखने वाला Foldable LED Bulb, कम कीमत में है उप्लब्ध
हैं 10 हज़ार से अधिक पौधे
उनका तीन मंजिला घर है जहां वह हाइड्रोपोनिक्स तकनीक द्वारा खेती करते हैं। यहां उन्होंने 10 हज़ार से अधिक पौधे लगाए हैं। वह अन्य लोगों के लिए भी हाइड्रोपोनिक्स मॉडल विकसित करने में लगें हैं। उनका मानना है कि अगर लोगों का जींवन खुशहाल बनाना हो तो ऑर्गेनिक फार्मिंग जरूरी है। आज उन्हें लोग ऑर्गेनिक फार्मर के तौर पर जानते हैं।