Home Amazing Tricks

अनेकों बिस्कुट में ऐस छेद दिखते हैं, क्या आपको पता है इसके पीछे एक साइंस है? जान लीजिए

बच्चा हो या बूढ़ा, बिस्किट खाना हर किसी को पसंद है। सुबह-शाम चाय के साथ बिस्किट खाने का एक अलग ही मजा है, वहीं घर पर कोई मेहमान आ जाएं तो उसका स्वागत भी बिस्किट से किया जाता है। दूसरे शब्दों में कहें तो बिस्किट का इस्तेमाल सभी के जीवन में प्रतिदिन होता है। ऐसे मे क्या आपने कभी गौर किया है कि बिस्किट में छोटे-छोटे छेद क्यों बने होते हैं? तो चलिए जानते हैं बिस्किट में छेद होने के पीछे की कहानी, जो इस प्रकार है-

बिस्किट की दिवानी पूरी दुनिया है, यही वजह है कि बिस्किट कम्पनी अलग-अलग डिजाइन और फ्लेवर के बिस्किट बनाती है ताकि हर वर्ग के लोग उसे पसंद करें। कुछ बिस्किट ऐसे भी होते हैं जिनपर छोटे-छोटे छेद बने होते हैं जो लगते तो महज डिजाइन जैसे हैं लेकिन असल में वे सिर्फ डिजाइन नहीं है।

क्या है बिस्किट पर बने छेद का कारण?

बिस्किट पर छेद का ऊद्देश्य सिर्फ उसे सजाना नहीं होता है, इसके पीछे एक वैज्ञानिक कारण होता है। साधारण-सी दिखने वाले इन छेदों को लोग महज डिजाइन समझते हैं लेकिन ये डिजाइन नहीं बल्कि मैन्युफैक्चरिंग का सही तरीका है।- Why all biscuits have holes.

Reason behind holes in biscuit

छेद की वजह से होता है बिस्किट्स का आकार सही

बिस्किट्स पर बनें छेदों को डॉकर्स (Docking Holes) कहा जाता है। बिस्किट्स में छेद इसलिए बनाए जाते हैं ताकि उसमे से हवा पास कर सके और वह अधिक न फूलें। एक ट्रे पर आटा, नमक और चीनी शीट की तरह फैलाकर एक मशीन के नीचे रखा जाता है, जिसकी मदद से बिस्किट्स पर छेद किए जाते हैं। बता दें कि इन छेदों की वजह से ही बिस्किट्स अच्छे बनते हैं क्योंकि इन्हें बनाने के दौरान हवा भर जाती है। बाद में जब बिस्किट के बैटर को ओवन में रखा जाता है तो वह गर्म होकर फूलने लगते हैं। इससे बिस्किट्स का आकार बड़ा होने के साथ-साथ उसका डिजाइन भी बेढंगा हो जाता है। -Why all biscuits have holes.

यह भी पढ़ें :- जानिए दुनिया के एक ऐसे शहद के बारे में जो कड़वा होता है, लेकिन सेहत के लिए संजीवनी

छेद के लिए किया जाता है हाइटेक मशीनों का इस्तेमाल

बिस्किट्स का आकार सही होने के साथ आकार अधिक बड़ा न हो इसके लिए उनमें छेद किए जाते हैं। इसके लिए मशीनों का इस्तेमाल लाभदायक साबित होता है। हाइटेक मशीनों की सहायता पर बिस्किट पर एक सामान दूरी तथा एक बराबर छेद बनाएं जाते हैं। ऐसा करने से बिस्किट सभी ओर से एक समान फूलते और पकते हैं, तब जाकर ये क्रिस्पी और क्रन्चि बनते हैं।

अब तो आप समझ गए न कि बिस्किट पर बने छेद सिर्फ डिजाइन मात्र नहीं बल्कि एक साइंटिफिक कारण है। यदि आपको यह जानकारी अच्छी लगे तो इसे शेयर जरुर करें और ऐसे ही अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

सकारात्मक कहानियों को Youtube पर देखने के लिए हमारे चैनल को यहाँ सब्सक्राइब करें।

Exit mobile version