Wednesday, December 13, 2023

खाने की थाली में क्यों नही परोसी जाती हैं 3 रोटियां, जानिए इसके पीछे का धार्मिक और साइंटिफिक कारण

हिंदू धर्म में कई तरह की मान्यताएं की वजह से प्रचलित हैं। हिंदू धर्म में पूजा-पाठ से लेकर व्रत-त्योहार और रोजमर्रा के जीवन से जुड़ी कई बातों के बारे में बताया गया है। कई चीजों को शुभ और अशुभ संयोग से जोड़ कर देखा जाता है। जैसे कि 3 अंक या नंबर को शुभ नहीं माना जाता। खासतौर पर खाने-पीने की चीजों के मामले में इस बात का ध्यान दिया जाता है कि तीन की संख्या में कुछ न दिया जाय और न ही लिया जाय।

इसके अलावा किसी की भोजन की थाली में एक साथ 3 रोटियां भी नहीं परोसी जाती हैं। खाना परोसते समय पहली बार में सिर्फ दो या चार रोटियां ही दी जाती हैं। लेकिन क्या कभी अपने इसके बारे में आपने सोचा है कि ऐसा क्यों होता है? अगर नहीं तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आखिर क्यों थाली में तीन रोटी नहीं दी जाती है और इसके पीछे की वजह क्या है।

क्यों नहीं परोसी जाती तीन रोटी

हिंदू धर्म में कभी भी थाली में तीन रोटी नहीं परोसी जाती, इसकी वजह है थाली में 3 रोटियां रखना मृतक के भोजन के समान माना जाता है। थाली में 3 रोटी तब रखी जाती है जब किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है और उसके त्रयोदशी संस्कार से पहले उसके नाम की थाली लगाई जाती है, उस दौरान 3 रोटियां रखी जाती हैं।

लोगों का ऐसा मानना है कि तीन रोटी वाली थाली मृतक को समर्पित की जाती है और इसे सिर्फ परोसने वाला ही देख सकता है। इसके अलावा कोई और नहीं। इसलिए किसी भी जीवित व्यक्ति को तीन रोटी नहीं परोसनी चाहिए।

इसके अलावा ऐसा भी कहा जाता है कि यदि कोई व्यक्ति थाली में एक साथ 3 रोटी रखकर खाता है तो उसके मन में दूसरों के प्रति शत्रुता का भाव उत्पन्न होता है। यही वजह है कि थाली में एक साथ 3 रोटी रखने के लिए मना किया जाता है। सिर्फ रोटी ही नहीं बल्कि खाने वाली कोई भी चीज 3 की संख्या में नहीं परोसनी चाहिए।

यह भी पढ़ें :- महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु शुरू की बैग्स बनाने की शुरुआत, आमदनी के साथ दे रही हैं रोजगार

3 को क्यों माना गया है अशुभ अंक

दरअसल, देखा जाए तो प्राचीन समय से ही पूजा पाठ या किसी भी शुभ काम के लिहाज से 3 अंक को अशुभ माना जाता है। अगर पूजा या किसी शुभ काम में में भी कोई चीज जोड़े में चढ़ाई जाती है लेकिन 3 की संख्या में कुछ भी चढ़ाना शुभ नहीं माना जाता है।

वैज्ञानिक दृष्टिकोण का क्या दृष्टिकोण

विज्ञान का कहना है की व्यक्ति को एक साथ ज्यादा भोजन करने के बजाय थोड़ा-थोड़ा करके खाना चाहिए। एक सामान्य व्यक्ति के लिए एक बार में एक कटोरी दाल, सब्जी, चावल और दो रोटी पर्याप्त होता है। इससे ज्यादा भोजन करने पर मोटापा बढ़ सकता है इसके अलावा सेहत संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं।