Wednesday, December 13, 2023

कम उम्र में शादी, ज्यादा पढ़ी-लिखी नहीं, फिर भी अपनी काबिलियत से बनीं भारत की सबसे अमीर महिला

हमारे देश की महिलाएं हर परिस्थिति का सामना करना बखूबी जानती हैं। उन्होंने अपनी सफलता की कहानी इतिहास के पन्नो में स्वर्णिम अक्षरों में लिखवाया है और ये किस्सा आज भी जारी है। आज हम आपको हमारे देश की एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने किताबी ज्ञान ना होने के बावजूद भी सफलता की ऐसी कहानी लिखी जिससे वह अन्य महिलाओं के लिए रोल मॉडल बनी।

20 वर्ष की उम्र में बंधी वैवाहिक बंधन में

वह महिला हैं सावित्री जिंदल (Savitri Jindal) जो असम (Asam) के तिनसुकिया से ताल्लुक रखती हैं। उनका जन्म 20 मार्च 1950 को हुआ। यह दौर उस वक्त का था जब लोग लड़कियों को आजादी नहीं दिया करते थे और उनके लिए पढ़ना आवश्यक नहीं था। इस कारण सावित्री कभी स्कूल नहीं गई और उन्हें कोई भी किताबी ज्ञान हासिल नहीं हुआ। जब वह 20 वर्ष की हुई तो उनकी शादी कर दी गई। उनके पति का नाम ओमप्रकाश जिंदल था जिनकी आयु 40 साल की थी जो सावित्री की उम्र के दोगुना थी। -Country’s richest woman Savitri jindal

जिंदल एक बड़े व्यवसाई थे और जिंदल ग्रुप के चेयरमैन थे। सावित्री अब उस माहौल में ढल चुकी थी और उन्होंने परिवार को संभालना प्रारंभ कर दिया। क्योंकि उस दौर में औरतें सिर्फ घर का काम करती थी और उन्हें घर से बाहर जाने की आजादी नहीं थी। -Country’s richest woman Savitri jindal

यह भी पढ़ें:-इस IRS ऑफिसर ने 11 लाख से अधिक पौधें लगाकर तैयार किया 250 जंगल, अब लोगों ने “फॉरेस्ट मैन” का नाम दे दिया

पति का हुआ देहांत

घर की जिम्मेदारियां संभालते-संभालते वह मां की जिम्मेदारियां भी संभालने लगीं और वह 9 बच्चों की मां बनीं। ऐसा नहीं है कि लोग जिंदल को सिर्फ व्यवसायी के तौर पर ही पहचानते थे बल्कि उन्होंने अपनी पहचान सियासत के क्षेत्र में बनाया था। वह हरियाणा सरकार के मंत्री तथा हिसार विधानसभा से विधायक के पोस्ट भी कार्य किए। -Country’s richest woman Savitri jindal

जिंदल परिवार काफी खुश था और उनकी जिंदगी अच्छी खासी बीत रही थी परंतु किस्मत ने यहां अपना पलड़ा पलट दिया और जिंदल की मृत्यु हो गई। दरअसल वर्ष 2005 में हेलीकॉप्टर क्रैश के कारण जिंदल का देहांत हो गया और उनके घर में दुखों का मातम छा गया। हंसने खेलने वाला परिवार गमों में डूब गया और दुखी रहने लगा। -Country’s richest woman Savitri jindal

खुद संभाली जिम्मेदारी

हालांकि अब घर की पूरी जिम्मेदारी सावित्री के ऊपर आई। वैसे तो सावित्री कभी स्कूल नहीं गई थी जिस कारण उनके पास कुछ अच्छा खासा नॉलेज नहीं था। परंतु उन्होंने यह तय किया कि वह अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाएंगी। हालांकि वह मात्र घरों के कामकाज को जानती थी जिस कारण उनके लिए यह सब करना काफी कठिन था। परंतु उन्होंने बिजनेस के साथ सियासत में भी सफलता हासिल की। -Country’s richest woman Savitri jindal

एक बार फिर सब कुछ ठीक हो गया परंतु कोरोना के कहर से जैसे हर कोई परेशान था वैसे सावित्री को भी इसने परेशान कर दिया और जिंदल समूह को अपनी कंपनी को लेकर काफी घाटे का सामना करना पड़ा। परंतु इस दौर में भी उन्होंने हार नहीं मानी और एक बार फिर मेहनत किया और इसमें सफलता हासिल की आज उनकी संपत्ति लगभग 12 अरब डॉलर है। -Country’s richest woman Savitri jindal

यह भी पढ़ें:-मनचलों को सजा दिलाने के लिए लिया पुलिस अधिकारी बनने का फैसला, आज “आयरन लेडी” के नाम से मशहूर है

सावित्री जिंदल हैं देश की सबसे धनी महिला

आज उनका नाम फोर्ब्स लिस्ट में शामिल है और वह हमारे देश की सबसे अमीर महिला बनी है। इसके साथ ही वह विश्व की 126वीं अमीर महिला हैं। अगर हम हमारे देश की अमीर महिलाओं की बात करें तो विश्व के अरबपति महिलाओं की श्रेणी में हमारे देश की 11 महिलाओं का नाम मौजूद है। जिसमें कृष्णा गोदरेज, रीना तिवारी, फाल्गुनी नायर, किरण मजूमदार शॉ आदि है। -Country’s richest woman Savitri jindal

जिंदगी में आए तमाम मुश्किलों का डटकर सामना करने और अपने वर्चस्व को कायम रखने के लिए The Logically सावित्री जिंदल के हिम्मत की दाद देते हुए उनकी सराहना करता है। –Country’s richest woman Savitri jindal