Sunday, December 10, 2023

एक सामान्य न्यूज़ चैनल से शुरुआत कर बन गई 36000 करोड़ की मालकिन, बन चुकी हैं भारत की सबसे अमीर महिला

औरत के अनेक रूप हैं, बेटी, बहन, पत्नी, मां और एक सशक्त नारी। वह बेटी बनकर माता-पिता की सेवा करती है, उनका ख़्याल रखती है। एक बहन के रुप मे भाई के रक्षा की कामना करती है। एक पत्नी के रूप के अपने पति का साथ निभाती है। ऐसे ही एक मां के रूप में ताउम्र अपने बच्चों से निःस्वार्थ भाव से प्यार करती है। साथ ही अपने सपनों का भी सम्मान करती हैं। अगर देश को ज़रूरत पड़े तो देश की सेवा के लिए हर क्षेत्र में तत्पर भी रहती हैं। शायद यही परिभाषा होती है, एक अच्छी औरत की। आज की हमारी यह कहानी देश की सर्वश्रेष्ठ अमीर 38 वर्षीय महिला की है। जिन्होंने 36 हज़ार करोड़ का कारोबार सम्भाल रखा है। इस अमीर महिला का नाम है “रोशनी नाडर”।

रोशनी की शिक्षा

रोशनी नाडर (Roshni Nadar) का जन्म दिल्ली (Delhi) में वर्ष 1982 में हुआ। इनकी माता का नाम किरण नाडर (Kiran Nadar) और पिता का नाम शिव नाडर (Shiv Nadar) है। इनके पिता HCL टेक्नोलॉजी के संस्थापक हैं जिनका अरबों का कारोबार है और रोशनी इनकी अकेली बेटी हैं। इनका लालन-पालन बड़े लाड प्यार से हुआ। इन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा “वसंत वैली स्कूल” ( Vasant Valley School) से सम्पन्न की। रोशनी आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका गई और वहां कम्युनिकेशन से ग्रेजुएशन की पढ़ाई “अमेरिका नॉर्थईस्टर्न यूनिवर्सिटी” (Nourth Western University) से पूरी की और आगे बिज़नेस मैनेजमेंट की डिग्री केलॉग स्कूल ऑफ मैनेजमेंट (Kellogg school of Management) से हासिल की।

27 वर्ष की उम्र में किया पिता के कारोबार को जॉइन

रोशनी का एंटरटेनमेंट सेक्टर और मीडिया में ज़्यादा रूचि रखती थी। वह अपना करियर मीडिया क्षेत्र में बनाना चाहती थी। इस क्षेत्र में उन्होंने लम्बी अवधि तक कार्य भी किया। रोशनी अमेरिका की कंपनियों में काम करने बाद इंडिया लौट आई और पिता के कारोबार में मदद के बारे में सोचा। रोशनी ने 27 वर्ष की उम्र में साल 2009 में HCL से जुड़ गईं। कुछ महीनों में उन्होंने CEO और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पदभार ग्रहण किया।

Source-Kenefolios

मिला अमीर महिला का स्थान

रोशनी ने अपने कार्य को पूरे लगन के साथ किया और अपना हुनर सबको दिखाया। इन्हें वर्ष 2013 में HCL के वाइस चेयरपर्सन बनाया गया। इन्होंने अपने पिता के साथ बखूबी कार्य किया और अपनी सफलता का परचम प्रत्येक क्षेत्र में लहराया। वर्ष 2019 में रोशनी को फोर्ब्स ने दुनिया की 100 पावरफुल महिलाओं की लिस्ट में 54वां स्थान हासिल हुआ। साथ ही रोशनी “इंडियन IT कम्पनी” के नेतृत्व में कार्यरत प्रथम महिला बनी। वर्तमान में HCL टेक्नोलॉजीज ने इस बात का एलान किया है कि रोशनी नाडर मल्होत्रा इस कम्पनी की अध्यक्ष पद के लिए नियुक्त होंगी। हुरुन इंडिया लिस्ट के अनुसार रोशनी के पास 36,800 करोड़ की संपत्ति है और यह इंडिया की सबसे धनी महिला है।

फोर्ब्स ग्लोबल की 2 हज़ार कंपनियों के श्रेणी में HCL टेक्नोलॉजीज भी मौजूद है। रोशनी की कम्पनी की सालाना टर्नओवर लगभग 71,265 करोड़ है। अमेरिका में काम करने के बावजूद भी इंडिया आ कर अपने पिता के कारोबार को संभालना वाकई तारीफ़-ए-काबिल है। The Logically Roshni के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें सलाम करता है। साथ ही रोशनी हमारी युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा है जो अपनी काबिलियत के दम पर कुछ करना चाहते हैं।