Sunday, December 10, 2023

नारियल के पत्तों से बना डाला स्ट्रॉ, आज भारत समेत 25 देशों में फैला है इनका व्यापार

पर्यावरण का संरक्षण हमारे लिए उतना ही आवश्यक है जितना जीने के लिए सांस लेना। अगर हमारा वातावरण प्रदूषित होगा तो निश्चित है कि हमारे जलवायु में भी बदलाव होगा जिससे हमारी जिंदगी अस्त-व्यस्त होगी। इसलिए ये आवश्यक है कि हम सभी मिलकर पर्यावरण संरक्षण का ध्यान रखें। इसीलिए ये आवश्यक है कि हम उन सभी चीजों का उपयोग करें जिसे रिसाइकल या अपसाइकिल कर पुनः उपयोग में लाया जा सके।

हालांकि पर्यावरण के हित के लिए बहुत से सज्जन व्यक्ति सामने आ रहे हैं और उन्हें और उनके कार्यों को देखकर अन्य लोग भी जागरूक हो रहे हैं। उन्हीं में से एक हैं साजी वर्गीज (Saji Vargiz)। इन्होंने अपने बेहतरीन सोंच और कार्य से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। कुछ लोग पेड़-पौधों को लगाकर किसी बंजर भूमि को जंगल में तब्दील कर रहें हैं तो कुछ लोग अपने घर पर ही गार्डेनिंग कर रहे हैं। पर्यावरण के हित के लिए लोगों को जागरूक करने वाले व्यक्तियों की श्रेणी में एक नाम ऐसा भी है जो प्रोफेसर होने के बावजूद भी अपने बिनी शेड्यूल से वक्त निकालकर नारियल के पत्तों से स्ट्रॉ का निर्माण कर रहे हैं।

चलिए जानते हैं उन पर्यावरण प्रेमी के विषय में विस्तार से…

वह पर्यावरण प्रेमी हैं साजी वर्गीज (Saji Vargiz) जो बेंगलुरु (Bengaluru) के निवासी हैं। वह यहीं पर क्राइस्ट विश्वविद्यालय में अंग्रेजी के प्रोफेसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पहचान सिर्फ राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी बनाई है। वह इको फ्रेंडली उत्पाद का निर्माण कर रहे हैं जिसका उपयोग प्रतिदिन शायद हजारों की तादाद में होता है। वह नारियल की पत्तियों से इको फ्रेंडली स्ट्रॉ के निर्माण करते हैं जो काफी उपयोगी है। -Professor Saji Vargiz from Bengaluru made eco-friendly straws from coconut husks

Saji Vargij Made Straw From Coconut Leaves
इंग्लिश प्रोफ़ेसर साजी वर्गीज

महिलाओं को बनाया आत्मनिर्भर

उनका ये कार्य सिर्फ उन तक ही सीमित नहीं है बल्कि उन्होंने यहां की महिलाओं को इस कार्य से जोड़कर आत्मनिर्भर भी बनाया है। उनके द्वारा किए गए इस कार्य से सभी लोग उनकी काफी सराहना कर रहे हैं। जहां एक ओर प्लास्टिक बैन हो रहा तो दूसरी और ये नारियल के पत्तो से बना स्ट्रॉ का डिमांड भी काफी बढ़ रहा है। हर कोई अपने खान-पान और अच्छी जीवनशैली के लिए इको फ्रेंडली कार्य करने की तरफ अग्रसर हो रहे हैं। -Professor Saji Vargiz from Bengaluru made eco-friendly straws from coconut husks

यह भी पढ़ें:-भारत ने निकाला प्लास्टिक खत्म करने का तरीका, अभी तक प्लास्टिक से 1 लाख km सड़कों का निर्माण हो चुका है

6 घण्टो तक रख सकते हैं पानी में

ये बात वर्ष 2017 के वक्त की है जब वर्गीज कार्य के दौरान कॉलेज कैंपस का दौरा कर रहे थे। तब उन्हें नारियल के पत्ते दिखे जो सूखे हुए थें। उन्हें इस पत्तों में स्ट्रॉ का स्वरूप दिखा तब ही उन्होंने मन बना लिया कि वह इसे पूरी तरह स्ट्रॉ का प्रोडक्ट बनाएंगे। उन्होंने इस तरकीब के साथ वर्ष 2018 में इसका श्रीगणेश किया। इस स्ट्रॉ के निर्माण हेतु वह फूड ग्लू का उपयोग करते हैं ताकि यह ऑर्गेनिक होने के साथ इको फ्रेंडली भी हो। अगर आप इसके जीवनकाल की बात करें तो ये 1 वर्षों तक चलता है। यदि आप इसका उपयोग पानी में करना चाहते हैं तो 6 घण्टों तक आसानी से कर सकते हैं। -Professor Saji Vargiz from Bengaluru made eco-friendly straws from coconut husks

प्रारम्भिक दौर में उन्होंने मशीनों का प्रयोग करके स्ट्रॉ का निर्माण प्रारम्भ किया और यहां की महिलाओं को इस कार्य से जोड़ा। उस वक्त उन्होंने मदुरई, कासरगोड तथा तूतीकोरिन में इसकी कुछ इकाइयों की स्थापना की जिससे उन्हें बेहतर परिणाम मिला। आगे उनका मनोबल बढ़ा और धीरे-धीरे पर्यावरण के क्षेत्र में कामयाबी हासिल की। -Professor Saji Vargiz from Bengaluru made eco-friendly straws from coconut husks

स्ट्रॉ की कीमत मात्र 5 रुपए

Saji Vargij Made Straw From Coconut Leaves
साजी वर्गीज द्वारा बनाया गया ईको फ्रेंडली स्ट्रॉ

उनका ये SunBird ब्रांड बड़ी उपलब्धि हासिल कर लिया और साथ ही लोकप्रियता भी हासिल की। कुछ वर्षों में वह अपने प्रोडक्ट का निर्यात इंटरनेशनल लेवल पर भी करने लगे। उनके इस प्रोडक्ट यानी इको फ्रेंडली स्ट्रॉ का मूल्य मात्र 5 रूपए है जिस कारण इसे हम आम आदमी भी खरीद सकते हैं। अगर हम उनके प्रोडक्ट के डिमांड और बिक्री की करें तो उनका कारोबार लगभग 25 देशों में है। -Professor Saji Vargiz from Bengaluru made eco-friendly straws from coconut husks

यह भी पढ़ें:-कूली के बेटे ने इडली-डोसा बेच खड़ा कर दिया करोड़ों का कारोबार, अब 400 करोड़ का टर्नओवर हो रहा है

मिला चुका है सम्मान भी

पर्यावरण के क्षेत्र तथा महिलाओं को रोजगार देने के लिए लोगो ने काफी तारीफ की है। इसके अतिरिक्त उन्हें अवार्ड भी मिले हैं। उन्हें आईआईटी दिल्ली (IIT Delhi) स्वदेशी स्टार्टप पुरस्कार वर्ष 2018 के अतिरिक्त स्कॉटलैंड से सोशल इम्पैक्ट हेतु स्विस रे साइन एंटरप्रेन्योरशिप (Swiss Re Shine Entrpreneurship) जैसे अवार्ड के अलावा 2018 में एवं क्लाइमेट लॉंचपैड (Climate Launchpad) भी मिल चुका है। पर्यावरण संरक्षण के अतिरिक्त महिलाओं जो रोजगार से जोड़ने और उनका मनोबल बढ़ाने के लिए The Logically साजी वर्गीज (Saji Vargiz) को सैल्यूट करता है। –Professor Saji Vargiz from Bengaluru made eco-friendly straws from coconut husks