Wednesday, December 13, 2023

भोपाल की साक्षी ने 4000 पौधे लगाकर बनाया मिनी जंगल, इस कार्य के लिए नेशनल अवॉर्ड से हुईं सम्मानित

आजकल अधिकांश लोग गार्डेनिंग कर रहे हैं। लोग अपने आंगन, छत, बालकनी और घर के बाहर खाली स्थान में पौधों को उगा रहे हैं। कुछ ऐसा ही कार्य भोपाल की एक महिला ने भी किया है और अपने नाम एक नेशनल रिकॉर्ड बनाया है।- Sakshi mini jungle

Sakshi Singh from Bhopal gets National Award for making mini jungle

मात्र 800 वर्ग फीट में उगाए 4000 पौधे

नेशनल रिकॉर्ड बनाने वाली महिला का नाम साक्षी (Sakshi) है। वह भोपाल (Bhopal) से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने अपने घर के बाहर पौधों को लगाकर “छोटा जंगल” तैयार किया है। साक्षी के घर के बाहर एक “मिनी जंगल है” जिसका निर्माण उन्होंने 4000 पौधों को लगाकर किया है। यह मिनी जंगल मात्र 800 वर्ग फीट में फैला है। – Sakshi mini jungle

Sakshi Singh from Bhopal gets National Award for making mini jungle

दुर्लभ प्रजाति के पौधों के लिए किया विशेष परिस्थितियों का निर्माण

साक्षी के मिनी जंगल में लगभग 450 अलग-अलग प्रकार के पौधें हैं। उन पौधों में 150 पौधें ऐसे हैं, जो वहां के वातावरण के विपरीत हैं। जिसके लिए उन्होंने
विशेष जलवायु परिस्थितियों को तैयार किया है। उन्होंने बताया कि उनके बगीचे में 450 प्रजातियों के पौधों हैं। जिनमें 150 ऐसी दुर्लभ प्रजाति के पौधें शामिल हैं, जिनकी बढ़ोतरी के लिए विशेष तरह के पर्यावरण की व्यवस्था करनी पड़ती है।

यह भी पढ़ें :- 15 वर्षीय ईशान ने जुटाए 4 लाख रुपए ताकि गरीब बच्चों को शिक्षा मिल सके: प्रतिष्ठित डायना अवार्ड मिला

साक्षी उद्देश्य शहरी क्षेत्र में आए हरियाली

साक्षी ने वर्ष 2008 में शहरी क्षेत्र के सभी हिस्सों को विकसित कर पौधों को लगाना प्रारंभ किया। उनका उद्देश्य है कि वह सभी जगह पौधों को लगाएं। – Sakshi from Bhopal gets National Award for making mini jungle

Sakshi Singh from Bhopal gets National Award for making mini jungle

बनाया नेशनल रिकॉर्ड

लॉकडाउन के दौरान उन्होंने पौधों के देखभाल पर अधिक कार्य किया और कम स्थान में अधिक पौधों को लगाकर रिकॉर्ड बनाया। पौधों से लगाव और अपने घर के बाहर पौधों को लगाकर “मिनी जंगल” बनाने के लिए साक्षी ने नेशनल रिकॉर्ड बनाया है।- Sakshi from Bhopal gets National Award for making mini jungle