Home Startup Story

बिहारी लिट्टी-चोखा और सत्तू को इन बिहारी दोस्तों ने बना दिया ब्रांड, विदेशों में बेचकर कम्पनी खड़ी कर दिए: Sattuz

Sattuz startup story emerging in foreign market

सत्तू (Sattu) बिहार का फेमस एनर्जी ड्रिंक है जिसका सेवन आमतौर पर गर्मियों में किया जाता है ताकि शरीर हाइड्रेट रहे। सत्तू में कई सारे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं जिससे कई बीमारियों से निजात मिलता है। सत्तू को पीने के अलावा उसका इस्तेमाल लिट्टी बनाने के लिए भी किया जाता है और बिहार का लिट्टी-चोखा पूरे देशभर में मशहूर है।

अभी तक आप सभी ने सत्तू को एनर्जी ड्रिंक के तौर पर इस्तेमाल किया है लेकिन बिहार के पटना में एक ऐसे स्टार्टअप की शुरूआत की गई है जिसके तहत लोगों को केवल सत्तू ही नहीं बल्कि सत्तू को अलग-अलग वेरायटी और फ्लेवर में पेश किया जा रहा है। इतना ही नहीं यहां के सत्तू को आप कार या फ्लाइट कहीं भी हो एक बॉटल में आसानी से बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस स्टार्टअप के बारें में-

बिहार का Sattuz स्टार्टअप – वीडियो देखें

हम बात कर रहे हैं बिहार (Bihar) की राजधानी पटना (Patna) में शुरु हुआ स्टार्टअप Sattuz की। इस स्टार्टअप की शुरूआत साल 2018 में सचिन कुमार (Sachin Kumar) द्वारा की गई। सचिन ने MBA की पढ़ाई करने के बाद नौकरी का चुनाव न करके कुछ अलग करने का मन बनाया। कुछ अलग और नया करने करने की इच्छा से उन्होंने सत्तूज ब्रांड की शुरूआत की, जहां सत्तू से कई सारे अलग-अलग आइट्मस बनाए जाते हैं।

यह भी पढ़ें:- अपने घर की छत पर सब्जियां उगाकर पांच सितारा होटलों को सिखा रहे गार्डेनिंग के गुर: सौरभ त्रिपाठी

आसानी से मिल जाएंगे अलग-अलग आइट्मस और फ्लेवर

Sattuz कैफे में कई अलग-अलग आइट्मस उप्लब्ध हैं जिसमें ठेकुआ, नमकीन, सत्तू, दाल-पीठा और चाय जैसे अन्य कई चीजें शामिल हैं। आमतौर पर सत्तू में नमक डालकर उसका सेवन किया जाता है, लेकिन Sattuz में सत्तू के अलग-अलग फ्लेवर भी मौजूद हैं जैसे जलजीरा फ्लेवर, चॉकलेट फ्लेवर और स्वीट फ्लेवर आदि। सत्तू जलजीरा फ्लेवर का सेवन डायबीटीज लोग भी कर सकते हैं। इसके अलावा यहां सत्तू को दूध में भी मिलाकर पी सकते हैं।

Zomato, Swiggy से घर बैठे मंगवा सकते हैं प्रोडक्ट्स

Sattuz कैफे के प्रोडक्ट्स Zomato और Swiggy दोनों पर उप्लब्ध हैं। इन दोनों फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म के माध्यम से आप सत्तूज के प्रोडक्ट्स को घर बैठे कभी भी आसानी से ऑर्डर करके मंगवा सकते हैं। Sattuz कैफे 24×7 खुला रहता है, ऐसे में आप जब भी चाहे यहां के अलग-अलग आइट्मस का लुत्फ उठा सकते हैं। Sattuz कैफे में आप 100 रुपये में 4 लिट्टी और 25 रुपए प्रति कप चाय भी घर बैठे ऑर्डर कर सकते हैं। इतना ही नहीं इस कैफे से आप अफोर्डेबल प्राइस में चावल-दाल और भुजिया भी ऑर्डर कर सकते हैं।

पूरे विश्व में सत्तू को दिलाना है पहचान

सचिन (Sachin Kumar) ने बताया कि, वे सत्तूज (Sattuz) के माध्यम देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में सत्तू जो एक बिहारी ड्रिंक है, को अलग पहचान देना चाहते हैं। यह एक फायदेमंद पेय है जिसके कई सारे स्वास्थ्य लाभ देखने को मिलेंगे। आमतौर पर बच्चे सत्तू से दूर भागते हैं लेकिन यहां मौजूद सत्तू के चॉकलेट फ्लेवर बच्चों को काफी पसंद आता है और इसी के साथ वे सत्तू का सेवन करते हैं।

Exit mobile version