Tuesday, December 12, 2023

खास तकनीक से वैज्ञानिकों ने एक ही पौधे में उगाए आलू और टमाटर, नाम दिया पौमैटो

खेती में बेहतर सफलता के लिए वैज्ञानिकों द्वारा बहुत से तकनीक विकसित हो रहे हैं। हमारे किसान भी उस तकनीक को अपनाकर खेती में सफलता हासिल करने में सक्षम हो रहें हैं। ऐसे में अब किसानों द्वारा एक ऐसी तकनीक का निर्माण हुआ है जिसके माध्यम से आप एक पौधे से अनेकों ऊपज ले सकते हैं यानी पौधा एक और फल दो प्रकार।

आईए जानते हैं इस तकनीक के बारे में विस्तार से……

यह तकनीक है ग्राफ्टिंग तकनीक (Grafting Method)। जिसकी मदद से आप आलू एवं टमाटर को एकसाथ उगा उसके हैं। उत्तर प्रदेश के भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान के साइंटिस्ट ने ग्राफ्टिंग तकनीक की मदद से 1 पौधे में दो फसलों को उगाया है। उन्होंने आलू और टमाटर की फसल एक ही पौधे में उत्पादित कर दिया। वैज्ञानिकों के अनुसार यह तकनीक किसानों को खूब लाभ देगा। इसके लिए ज्यादा जगह की भी आवश्यकता नहीं पड़ेगी क्योंकि एक ही स्थान में दो फसल तैयार हो जाएंगे। -Grafting Method

यह भी पढ़ें:-घर की छत पर गमलों में उगा रहे हैं फल व सब्जियां, विदेश तक होती है सप्लाई

आविष्कार को दिया पोमैटो नाम

इस पौधे को वैज्ञानिकों द्वारा पोमैटो नाम दिया गया है क्योंकि इसमें पोटैटो एवं टोमेटो दोनों फल प्राप्त हुए हैं। वे कहते हैं कि हम ग्राफ्टिंग की मदद से आलू के पौधे में टमाटर को जोड़कर इससे आलु एवं टमाटर दोनों प्राप्त कर सकते हैं हालांकि आपको इसकी नियमित देखभाल करनी होगी। जब आलू एवं टमाटर में कलियां आ जाए तो इस दौरान आपको उर्वरक एवं सिंचाई का विशेष ख्याल रखना होगा। आपका आलू 40 से 60 दिनों में तैयार हो जाएगा। -Grafting Method

लगा लम्बा अरसा

इस कार्य को पूरा करने में लगभग 7 वर्ष का समय लगा हुआ है क्योंकि वैज्ञानिक 7 वर्षों से इस तकनीक पर कार्य कर रहे थे। उन्होंने इसकी सारी बारीकियां सीखी एवं उपज कैसे लेनी है, इसके क्या लाभ हैं, क्या हानि है, ये सारी चीजों का रिसर्च किया और फिर पौधों को जगया। अगर हम आलू एवं टमाटर उगाते हैं तो इसके लिए तापमान 20-28 डिग्री होना सही होगा। वैज्ञानिक द्वारा इसके लिए किसानों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। –Grafting Method

यह भी पढ़ें:-छोटे स्तर पर की मछली पालन की शुरुआत, निरन्तर सफलता हासिल कर आज बने चुके हैं करोड़पति