Home Lifestyle

भारत की एक ऐसी जगह जहाँ भारतीयों को जाने की अनुमति नही है, खूबसूरती में इसका जवाब नही है

भारत विविधताओं का देश है, जो इसे अन्य देशाें से अलग बनाता है। यहां अनेकों जगहें जैसे- पहाड़, नदियां, रेगिस्तान, समुंद्र, घाटियां, झीलें.. बेहद ही मनमोहक है। यहां की खूबसूरती से रूबरू होने सिर्फ़ भारतीय ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया से भी लोग आते रहते हैं। यहां बने अनेकों अजूबे बड़े ही लुभावने हैं, जिसे एक बार देखने के बाद बार-बार देखने की इच्छा जागृत होती है। साथ ही यहां कि प्राकृतिक खूबसूरती का तो कोई जवाब ही नहीं। भारत में सैलानियों के लिए बहुत सारी जगहें है जहां भारतीयों के साथ-साथ विदेशियों को भी जाने की अनुमति है लेकिन यहां ऐसी भी जगह है जहां भारतीयों को भी एंट्री नहीं मिलती है।

भारत में स्थित वैसी जगह जहां भारतीयों को नहीं मिलती एंट्री

भारत में स्थित दर्शनीय स्थलों में शक्सगाम घाटी (Shaksagam Valley) का नाम भी शामिल है। भले ही इसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे लेकिन भारत के नक्शे पर यह नाम मौजूद है। भारत में स्थित होने के बावजूद भी यह जगह भारतीय नागरिकों की पहुंच से दूर है।

यह भी पढ़ें :- 40 प्री स्कूल खोलकर संवार रहीं बच्चियों की जिंदगी, पेरेंटिंग के जरिए करियर को दी नई ऊंचाईयां

कहां है शक्सगाम घाटी और क्या है इसकी विशेषताएं

शक्सगाम को शक्सगाम घाटी (Shaksagam Valley) भी कहा जाता है। सियाचिन ग्लेशियर के उतर-पश्चिम, बाल्टिस्तान के उत्तर गिलगित के पूर्व और चाइना के जिनजियांग के दक्षिणी भाग में स्थित है। यह घाटी अपने आप में बहुत ही खूबसूरत है। यह घाटी दुनिया की सबसे ऊंचे पहाड़ों से घिरा दक्षिण में काराकोरम रेंज और उत्तर में कुन लून पर्वत श्रंखला के बीच है। यहां पहुंचने के रास्ते बहुत ही कठिन है, जिसकी वजह से यहां कभी भीड़ नहीं लगती। अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध शक्सगाम घाटी की सुंदरता आज भी यूं ही बरक़रार है।

Shaksagam valley restricted place for indians

वैसे तो शक्सगाम घाटी को भारत अधिकारी रूप से अपना मानता है लेकिन यह 1963 से चीन के प्रशासन में है। पहले पाकिस्तानी इस घाटी को कश्मीर का हिस्सा होने का दावा करते थे। इस जगह को लेकर काफी राजनीति चल रही है क्योंकि भारत, चीन, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और ताजिकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमाएं इसी जगह पर मिलती है। यह घाटी इतनी खूबसूरत है कि यहां जाने वाले व्यक्ति खुद को जमी पे नहीं बल्कि जन्नत में ही महसूस करते हैं, क्यूंकि यह स्वर्ग जैसा खूबसूरत है।

अगर यह जगह प्रायटकों लिए खुली होती तो आइसलैंड, स्विट्ज़रलैंड जैसी शक्सगाम घाटी भी पूरी दुनिया के लिए सबसे पसंदीदा जगहों में से एक होती। वैसे तो दुनिया में अनेकों खूबसूरत जगहें है, जो इसे चाहने वालों से भी दूर है। क्योंकि आपसी मतभेद इसे सबसे अलग रखी है। यह घाटी वैसा करामाती जादू है जिस पर पर्दा डालकर पुरी दुनिया से अलग कर दिया गया है।

दूसरे देशों में भी भ्रमण करने के लिए हमें अनुमति मिल जाती है, लेकिन अपने देश की खुबसूरती से ही हम अनजाने है। अगर हम इस जगह से रूबरू हो पाते तो इसकी खूबसूरती देखकर हैरान हो जाते।

सिर्फ़ भारत का शक्सगाम घाटी ही नहीं, इसके साथ-साथ अन्य देशाें में भी ऐसी कई जगह मौजूद है जो आपसी मतभेद के कारण सबसे अलग है। अगर हम आपसी मतभेद खत्म करके उस जगह के हिसाब से इसे अपनाएं तो ये जगहें भी आदमियों की तरह बोल उठेंगी।

Exit mobile version