Home Amazing Tricks

पान के सेवन को हैं आदि तो हो जाएं सावधान, इन समस्याओं का करना पड़ सकता है सामना

Excessive Consumption Of Betel Is Harmful For Health

हमारे देश में लोग पान का सेवन खूब करते हैं। देखा जाता है कि लोग शौक से पान खाते ही हैं और तो और कोई भी फंक्शन हो उसमें पान का व्यवस्था अलग से होती है। परंतु पान का सेवन ज्यादा करने से कई नुकसान भी उठाने पड़ते हैं। पान के पत्ते से आयुर्वेदिक दवाइयां भी बनाई जाती है। लेकिन लोग इसे शौक से काफी ज्यादा खाते हैं। जो कि सेहत के लिए काफी हानिकारक साबित होता है।

आज हम आपको अधिक पान सेवन से जुड़ी समस्याओं के बारे में बताएंगे कि पान का सेवन ज्यादा करने से कौन-कौन सी समस्याएं हमारे शरीर या फिर हमारे स्वास्थ्य पर किस तरह का प्रभाव पड़ता है। अगर आप भी ज्यादा पान का सेवन करते हैं तो सतर्क हो जाएं।

• पान के पत्ते खाने से हमारे स्वास्थ से जुड़ी उन 5 समस्याएं जो हम आपको अपने लेख के द्वारा बताएंगे।

  1. पान के पत्ते का ज्यादा सेवन

आमतौर पर देखा जाता है की बड़े-बुजुर्ग लोग जहां तक कि युवा अवस्था के लोग भी घर से बाहर निकलते हैं तो उन्हें पान खाने का शौक होता है। और वह इसका लगातार सेवन करते हैं। अगर आप इसका अधिक सेवन करते हैं तो यह स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक होता है क्योंकि इसका ज्यादा सेवन करने से ओरल कैंसर के लक्षण आपके शरीर में दिखने लगेंगे। यह लक्षण तंबाकू के इस्तेमाल से होता है। और अगर आप पान खाते हैं तो उसमें तंबाकू का भी इस्तेमाल किया जाता है। जिससे इस कैंसर जैसी बीमारियां उत्पन्न होने लगती है। अगर आप पान का शौकीन है तो आज से ही इसका सेवन धीरे-धीरे कम कर दे जिससे आपके सेहत बनी रहेगी और इस ओरल कैंसर के लक्षण से बच सकेंगे।

यह भी पढ़ें:-गरीब बच्चे बन सकें IAS, डॉक्टर, इंजीनियर इसलिए दे रहे हैं नि:शुल्क शिक्षा

  1. एलर्जी की समस्या

पान के पत्ते का ज्यादा सेवन करने से एलर्जी जैसी समस्याएं भी उत्पन्न होती है। इसमें आपके शरीर के त्वचा पर रेडनेस, रैशेज, खुजली जैसी समस्याएं होने लगेगी। यह समस्या पान के पत्ते का ज्यादा सेवन करने से होती है। अगर आप इस एलर्जी जैसी समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं और आप पान का सेवन ज्यादा करते हैं तो आपको तुरंत ही पान के पत्ते का सेवन करना बंद कर देना चाहिए। जिसके बाद आपको एलर्जी जैसी समस्याओं से निजात मिल जाएगा।

  1. प्रेग्नेंसी में पान के पत्ते का सेवन ज्यादा ना करें

आजकल पुरुष से ज्यादा महिलाएं भी पान का सेवन अधिक करती हैं। परंतु ध्यान रहे जो महिलाएं गर्भ से हैं उन्हें पान का सेवन करना काफी हानिकारक साबित होता है इसके साथ-साथ उनके गर्भ में पल रहे बच्चे के सेहत पर ही काफी नुकसान पहुंचता है। क्योंकि जब महिलाएं गर्भवती रहती हैं और फिर पान का सेवन करती है तो उसमें भ्रुण और उनके विकास में काफी नुकसान होता है। इसके साथ-साथ गर्व में पल रहे बच्चे के विकास पर ही काफी प्रभाव पड़ता है। अगर कोई भी महिला गर्भवती है तो उन्हें पान का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए।

  1. बीपी का बढ़ना

आजकल लोगों को बीपी जैसी समस्याएं काफी देखी जाती है। अगर वैसे लोग जिन्हें बीपी जैसी समस्याएं हैं और वे पान का सेवन करते हैं तो उन्हें जल्द ही पान छोड़ देनी चाहिए। पान खाने से शरीर का रक्त चाप ऊपर-नीचे हो सकता है। इसके साथ-साथ हार्ट बीट का संतुलन बिगड़ सकता है। और तो और पान के पत्ते के सेवन करने से थायराइड हार्मोन भी ज्यादा या कम हो सकता है। इसीलिए अगर बीपी जैसी समस्याएं हैं तो आप इस पान खाने का शौक को छोड़ दें जिससे आपको इन समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

यह भी पढ़ें:-आदिवासी लड़के ने पहले ही प्रयास में पास की UPSC की परीक्षा, कहा- मां चाहती थी कि बेटा ऑफिसर बने

  1. मसूड़ों में दर्द

पान के पत्ते खाने से यह एक बहुत बड़ी समस्या है क्योंकि पान का सेवन जो लोग करते हैं उन्हें काफी चबाना पड़ता है जिससे उनके जबड़े में दर्द जैसी समस्या उत्पन्न होने लगती है। इसके साथ-साथ पान के सेवन दांत भी खराब होने का कारण बन सकता है। क्योंकि आमतौर पर देखे होंगे कि जो लोग पान का सेवन ज्यादा करते हैं। उनके दांतों का रंग कुछ अजीब तरह का हो जाता है। इसीलिए पान के पत्ते का सेवन करना काफी नुकसानदायक हो सकता है।

पान का सेवन करने से कई समस्याएं उत्पन्न होती हैं। अगर आप भी पान का सेवन ज्यादा करते हैं तो उसे आज ही छोड़ दें जिससे आपकी सेहत बनी रहे और आपका स्वास्थ्य ना बिगड़े।

Exit mobile version