Home Social Heroes

सिंगर मीका सिंह लोगों को भोजन बांट रहे हैं, महामारी के वक्त लोगों की सेवा में जुटे

कोरोना की दूसरी लहर की भयावह मंजर को देखते हुए सभी राज्य सरकार द्वारा सभी राज्यों में लॉकडाउन लगाया गया है। इस लॉकडाउन में आम जनता की हालात बहुत खराब है। लोग इस भयानक महामारी से तो मर ही रहे है तथा साथ ही भोजन घर मे नही होने के कारण भी लोग बीमार पड़ रहे तथा दम तोड़ रहे है। इस स्थिति को सुधारने के लिए बहुत से लोग सामने आ रहे हैं। ऐसे में सिंगर मीका सिंह (Singer Mika Singh) भी सामने आते दिखे। उन्होंने सड़क पर उतर कर लोगो को खाना खिलाया।

Singer Mika Singh

कोविड-19 के प्रोटोकॉल्स का पालन करते हुए अपनी टीम के साथ सड़क पर उतरे

सिंगर मीका सिंह (Singer Mika Singh) ने अपने टीम के साथ घर से खाना का पैकेट पैक करके सड़को पर जरुरतमंदो में खाना बांटा तथा साथ ही साथ सड़क पर दिखे पुलिस वालों को भी खाना खिलाया। उन्होंने खाना देते समय कोविड-19 के सभी प्रोटोकॉल्स का पालन किया। ग्लव्स, शील्ड पहन कर उन्होंने रास्ते मे दिखे सभी जरूरतमंदो को खाना दिया।

यह भी पढ़ें :- ऑक्सीजन सिलिंडर मुहैया कराने के लिए बेच दी 22 लाख की SUV, चार हजार लोगों की कर चुके मदद

देश के सभी राज्यों में लॉकडाउन लगने के बाद सड़को पर रहने वालों के लिए भोजन की बड़ी संकट

बता दें कि, कोरोना महामारी ने धीरे-धीरे पूरे देश मे अपना पैर पसार लिया है। जिसके चलते लगभग देश के सभी राज्यों में राज्य सरकार द्वारा लॉकडाउन लगा दिया गया है। लॉकडाउन लगने के बाद सड़क पर रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी संकट खड़ी हो गई हैं। लोग कोरोना के कहर के साथ-साथ भोजन नही रहने के कारण भी दम तोड़ रहे है। मीका सिंह के द्वारा उठाया गया यह कदम बहुत सराहनीय है। सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोग उनको धन्यवाद दे रहे है तथा उनके काम का सराहना कर रहे है।

निधि बिहार की रहने वाली हैं, जो अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद अभी बतौर शिक्षिका काम करती हैं। शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने के साथ ही निधि को लिखने का शौक है, और वह समाजिक मुद्दों पर अपनी विचार लिखती हैं।

Exit mobile version