Wednesday, December 13, 2023

कई चोरियों में सुराग का पता लगाने के लिए इस ‘स्नाइफर डॉग’ को मिला बेस्ट पुलिसकर्मी का अवार्ड

डॉग्स को सबसे वफादार जानवर माना जाता है। इसने कई बार खुद के वफादारी को लोगों के सामने साबित भी किया है। बात घर की सुरक्षा की हो या, किसी बड़े केस के बारे में पता लगाने की, सब में आप इस पर भरोसा कर सकते हैं। कुत्ते खुद में एक सिपाही भी होते हैं, जो बड़े से बड़े हादसों को टालने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। आज हम एक ऐसी ही स्निफर डॉग के बारे में बात करने जा रहे हैं जो काफी अलग है। उसका नाम है रूबी।

कौन है रूबी

रूबी जोकि एक स्निफर डॉग है, वह छत्तीसगढ़ पुलिस की एक काफी महत्वपूर्ण हिस्सा है। उसके सराहनीय सेवा के लिए लोग उसे बहुत पसंद करते हैं। वह एक बेल्जियम की जर्मन शेफॉर्ड है।

मिल चुका है कॉप ऑफ द ईयर का खिताब

संतोष कुमार, जो कि रायगढ़ के एसपी हैं, उन्होंने बताया कि ऐसा पहली बार हुआ है, जब दो पुलिसकर्मियों के साथ किसी डॉग को-‘ कॉपर ऑफ द मंथ’ का खिताब दिया गया है।

सारंगढ़ रॉयल गिरी विलास पैलेस जैसी और भी ना जाने कई डकैती वाले केस, जहां से कई सारे चांदी के ट्रे को चोरी कर लिया गया था, को सुलझाने में और उन्हें सामने लाने में रूबी ने पुलिस की काफी ज्यादा मदद की है।

Sniffer dog Ruby awarded as best cop

पुलिस के लिए हर बार मददगार साबित हुई रूबी

रूबी ने कदम-कदम पर पुलिस वालों का साथ दिया और छानबीन में पूरी मदद की। शोधों के मुताबिक पता चला कि रूबी की उम्र मात्र 4 वर्ष है। और उसके केयरटेकर का नाम है वीरेंद्र सिंह। इसके पहले ऐसा कभी नहीं हुआ कि किसी डॉग को कोई पुरस्कार से सम्मानित किया गया हो।

मिलना चाहिए सब को एक समान सम्मान

डीजीपी अवस्थी कहते हैं – ‘कि उन सभी को, जो बल के लिए पूरी ईमानदारी से काम करते हैं और समर्पण भाव रखते हैं, उन्हें सम्मानित करना उनका फर्ज है’ । फिर वह इंसान हो या फिर कोई जानवर। सम्मान देने में कोई कोताही नहीं होनी चाहिए।

पुरस्कार में नकद और पोस्टर भी लगते हैं-

रूबी के लिए बस पुरस्कार में केवल पैसे ही नहीं दिए जाते, बल्कि उसके पोस्टरों को जगह-जगह थानों के बाहर भी लगाया जाता है। इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण यह है कि पुलिसकर्मी चाहते हैं कि, इस विषय पर लोगों के बीच में जागरूकता फैले। रूबी जैसे अन्य जानवरों को भी मौका मिले और लोग उन पर भरोसा दिखाएं।

मानवता को संरक्षण देना हमारा ही कर्तव्य बनता है। इसलिए जो अच्छा करें उसके साथ हमेशा अच्छा ही होना चाहिए।

The Logically रूबी के इस किताब का सम्मान करता है, और उम्मीद करता है कि आप भी समाज में जानवरों को इंसान की भांति प्रेम दें, और उनका निरादर कभी ना करें।