Wednesday, December 13, 2023

इन 8 तरीकों के फूल को मिट्टी की जरूरत नही पड़ती, इन्हें आप केवल पानी मे लगा सकते हैं: होम गार्डनिंग

पानी हम सभी प्राणियों के लिए कितना जरूरी है, यह हम बखूबी जानते हैं। जिस तरीके से किसान खेती में कार्यरत हैं वह सभी लोगों के लिए उदाहरण है। आज की यह कहानी है ऐसे कुछ पौधों की है जो मिट्टी और पानी में लगाए जा सकते है इन पौधों को उर्वरक की जरूरत नहीं होती है।

आधुनिक युग मे हर व्यक्ति अपने आस-पास का आवरण साफ-सुथरा और ख़ूबसूरत बनाकर रख रहें हैं। लोगों को अपना घर सजाकर रखना काफी पसंद है। कुछ लोगों को दीवाल सजाना अच्छा लगता है पेंटिंग या हैंडमेड पेपर से। वहीं कुछ लोगों को खाली दीवाल ही अच्छा लगता है। घर को सजाने के लिए कुछ ऐसे पौधें भी हैं जिन्हें लगाने से घर की शोभा बढ़ जाती है।

* मनी प्लांट (Money Plant)

मनी पलांट को आप अपने रूम में कही भी बहुत आसानी से लगा सकते हैं। इसको लगाने के लिए कांच या प्लास्टिक की बोतल या घड़े की जरूरत होती है। अगर घर मिट्टी का है तो इसे मिट्टी में लगा सकते हैं अगर चाहे तो बोतल में पानी रखकर भी इसे लगाया जा सकता है। इसकी पत्तियां लम्बी और बड़ी होती है जो देखने मे बहुत अच्छी लगती है।

* पीस लीली (Peace Lili)

लीली के पौधें को उस स्थान पर लगाना चाहिए जहाँ धूप इस पौधें पर पूरी तरह ना लगें। इसे किसी भी सीजन में लगाया जा सकता है। इसकी देखरेख कर इसे अत्यधिक समय तक घर को शोभयान बनाया जा सकता है।

* इंलिश आइवी (English Ivy)

इस पौधे को विन्डो के पास बोतल में पानी रख लगाया जा सकता है। यह पौधा धूप में ना लगाकर छांव में लगाना चाहिए ताकि यह जल्दी बढ़े। इस पौधें को देखकर बहुत ही अच्छा लगता है। इसकी सुंदरता मन को मोह लेती है।

* स्नेक प्लांट (Snake Plant)

इस पौधे के पत्ते बहुत ही लम्बे और तलवार के तरह नुकीले होते हैं। इसकी अधिकतर लम्बाई 18इंच तक होती है। जब इसके फूल निकलते हैं तो यह ज्यादा सुगन्धित खुशबू देते हैं। इसे ज्यादा मिट्टी की जरुरत होती है तब ही इसे लगाया जा सकता है। यह हमारे वातावरण के शुद्धता के लिए बेहद जरूरी है।

* लक्की बैंबू (Lucky Bamboo)

यह पौधा जैसा नाम है वैसे दिखता भी है बिल्कुल बांस की तरह। यह प्रजाति वाटर लीली के है। इसे भी बिना धूल वाली जगह में लगाया जाता है। देखने मे यह भी बहुत अच्छा लगता है।

* एरोहेड/सिंगोनियम प्लांट

इस पौधे के पत्ते तीर के तरह दिखते हैं जो घर की शोभा बढ़ाने में बहुत ही ज्यादा उपयोग किया जाता है। ये पौधे तीर के तरह होते है जो घर की खूबसूरती को बढ़ाते हैं।

* स्पाइडर प्लांट (Cholorophytum Comosun)

यह मकड़ी के जैसा दिखने वाला पौधा है। इसे हर मौसम में हर वक्त घर मे लगाया जा सकता है। इसकी पत्तियों को देख लगता है कि तलवार है। यह भी घर की शोभा को बढ़ाता है।

* कोलियस (Coleus)

यह पौधा थोड़ी सी धूप में यानी गर्म तापमान में लगाना चाहिए। घर मे जहां भी थोड़ी धूप आये वहां लगाना चाहिए। इसकी पत्तियां हल्के हरे और गुलाबी कलर की होती हैं जिससे यह सभी को अपने तरह आकर्षित कर लेती हैं। कलरफुल होने की वजह से यह घर की शोभा के लिए बहुत उपयोगी माना जाता है।

घर की सजावट के लिए इन पौधों का उपयोग किया जाता है। अगर थोड़ी सी इनकी देखभाल कर दी जाए तो यह अधिक समय तक घर मे मौजूद रह उनकी शोभा बढ़ाते रहेंगे।