विदेशों की जीवनशैली व्यतीत करना हर किसी की ख़्वाहिश होती है। सभी चाहते हैं कि हम अपने परिवार के साथ विदेशों में ऐ-शो आराम से रहे। ऐसे में वहां की नौकरी छोड़कर आना किसी के लिए मूर्खता से कम नहीं है। आज की हमारी यह कहानी एक शख़्स की है जो विदेश की नौकरी त्यागकर अपने इंडिया आएं और यहां “मटका मिशन” प्रारंभ किए और सुपर हीरो बन गए। आज वह किसी परिचय के मोहताज नहीं है उन्हें सब “मटका मैन” के नाम से जानते हैं।
आनंद महिंद्रा की पोस्ट शेयर
आनन्द महिंद्रा (Anand Mahindra) द्वारा हमेशा प्रेरणादायक पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा किया जाता है। वर्तमान में उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर मटका मैन (Matka Man) की कहानी को साझा किया है। वह शख़्स शहर में पानी की आपूर्ति हर जरूरतमंद व्यक्ति को करता है। दरशल उस शख़्स का नाम रियल नाम अलग नटराजन (Alag Natarajan) है, उन्हें सभी मटका मैन कहते हैं।
A Superhero that’s more powerful than the entire Marvel stable. MatkaMan. Apparently he was an entrepreneur in England & a cancer conqueror who returned to India to quietly serve the poor. Thank you Sir, for honouring the Bolero by making it a part of your noble work. ?? pic.twitter.com/jXVKo048by
— anand mahindra (@anandmahindra) October 24, 2021
गरीब लोगों की मदद के लिए उठाया बीड़ा
अलग नटराजन (Alag Natarajan) दिल्ली (Delhi) में स्थित पंचशील पार्क के निवासी हैं। वह प्रतदिन एसयूवी में ड्राइव कर दक्षिण दिल्ली में मिट्टी के पात्रों को पेयजल के साफ जल से भरते हैं। उन्होंने अपनी वेबसाइट पर यह जानकारी दी कि ” मटका एक भारतीय मिट्टी का पात्र है, जो पानी को ठंडा रखता है। वह यह कोसिस करते हैं कि गरीब लोगों को साफ और ठंडा पेयजल मिले।”
प्रतिदिन 5 बजे सुबह से करते हैं ये कार्य प्रारंभ
उनके द्वारा किए गए इस पहल की शुरुआत से आज सभी को ठंडा जल पीने को मिल रहा है। इसी कार्य से उनका नाम मटका मैन (Matka Man) रखा गया और सब उन्हें मटका मैन कहते हैं। न्यू इंडियन एक्सप्रेस के रिपोर्ट के मुताबिक वह प्रतिदिन सुबह 5 बजे से करीब 70-80 बर्तनों भो पानी से भरते हैं।
यह भी पढ़ें :- 10 घंटों तक पैदल चलती हैं महाराष्ट्र की सुमन ढेबे, लोगों के इलाज़ के लिए दिनरात एक कर देती है यह महिला
मिली लोगों से खूब तारीफ़
आनंद महिला ने उनकी काफी तारीफ की और ट्वीट में कहा, “एक सुपर हीरो जो पूरे मार्बल स्टेबल से शक्तिशाली है।” मटका मैन (Matka Man) जानकारी के अनुसार वह इंग्लैंड में एक व्यवसाई और एक कैंसर विजेता थे जो गरीब लोगों की सेवा के लिए इंडिया वापस आए हैं।
देखा गया है 65k से भी ज्यादा
आनन्द महिंद्रा ने मटका मैन के साथ उनकी एक वीडियो साझा कि जिसमें वह अपने बोलेरो में बैठें हैं। वह इसका उपयोग पानी की टँकी को इधर-उधर ले जाने में करते हैं। इस वीडियो को 65 हज़ार बार से भी अधिक बार देखा गया है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग उनकी काफी तारीफ़ कर रहें हैं और टिपणियां भी।
कराते हैं भोजन भी मुहैया
अलग नटराजन (Alag Natarajan) सिर्फ पानी ही नहीं बल्कि भोजन भी मुहैया कराते हैं। वह सप्ताह में 2 दिन ड्राइव कर श्रमिकों को भोजन भी कराते हैं। इतना ही नहीं उन्होंने गरीब लोगों को 24/7 हवा भरने की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 100 साइकिल पम्प भी लगाए हैं।