Wednesday, December 13, 2023

“द कश्मीर फाइल्स” के बाद आ रहा है “द दिल्ली फाइल्स”, जानिए इस नए फिल्म से जुड़े हर तथ्य को

कुछ हीं दिन पूर्व आई बॉलीवुड फिल्म “द काश्मीर फाइल्स” ने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार धमाका किया था। लोगों ने इस फिल्म को खूब प्यार दिया और सराहा भी। इसी बीच फिल्म के निर्देशक विवेक रंजन अग्‍न‍िहोत्री ने आगे की फिल्म को लेकर बहुत बड़ा ऐलान किया है। ‘द कश्‍मीर फाइल्‍स’ फिल्म की अपार सफलता के बाद अब विवेक अग्निहोत्री ने घोषणा किया है कि वह बहुत जल्‍द ही अपनी नई फिल्‍म ‘द दिल्‍ली फाइल्‍स’ पर काम शुरू करने वाले हैं। जिसके बाद लोगों के मन में कई तरह के सवाल आने लगे हैं कि आखिर फिल्म “द दिल्ली फाइल्स” किस घटनाओं पर आधारित होगा। साथ हीं इस फिल्म में क्या सब दिखाए जाएंगे।

दरअसल, पिछले महीने रिलीज हुई फिल्म “द कश्मीर फाइल्स” 1990 के दौर में कश्‍मीरी पंडितों पर हुए बर्बर अत्‍याचार की कहानी को पर्दे पर उतारकर एक ऐतिहासिक सफलता प्राप्त किया था। जिसके महज कुछ दिनों बाद यानी की शुक्रवार, 15 अप्रैल 2022 विवेक अग्‍न‍िहोत्री ने अपने अगले फिल्म को लेकर ट्वीट किया है। जिसमे उन्होंने लिखा है कि अब मौका आ गया है कि नई फिल्‍म पर काम शुरू किया जाए। जिसके बाद उन्होंने “द दिल्ली फाइल्स” का जिक्र किया।

इसके बाद विवेक अग्निहोत्री ट्वीट में आगे लिखते हैं कि , ‘मैं उन सभी लोगों का धन्यवाद करना चाहता हूं, जिन्होंने द कश्मीर फाइल्स को स्वीकारा है। बीते 4 साल हमने पूरी ईमानदारी के साथ मेहनत की। हो सकता है कि मैंने आपके TL को स्पैम किया हो, लेकिन कश्मीरी हिंदुओं के साथ हुए नरसंहार और अन्याय की कहानी को लोगों तक पहुंचाना जरूरी है। अब वक्त आ गया है कि मैं अपनी नई फिल्म पर काम शुरू करूं।

Twitter पर अभिनेता अनुपम खेर ने दी अपनी प्रतिक्रिया

इसे साझा करने के बाद लोग इस फिल्म को लेकर कई कयास लगा रहे हैं और लोगों में इसके बारे में जानने को लेकर जिज्ञासा बढ़ने लगी है। क्योंकि जब “द कश्मीर फाइल्स” रिलीज हुआ था उस वक्त इस फिल्म पर कई सवाल भी उठाए गए थे। कई लोगों की तरफ से इस फिल्म को समाज को बांटने वाला और धर्मनिरपेक्ष समाज में द्वेष फैलाने वाला भी बताया गया। बॉलीवुड के बड़े अभिनेता नाना पाटेकर से लेकर प्रकाश राज फिल्‍म इंडस्‍ट्री के कई दिग्‍गजों की तरफ से इस फिल्‍म को आलोचना किया गया था। इस बीच विवेक अग्‍न‍िहोत्री की नई फिल्‍म ‘द दिल्‍ली फाइल्‍स’ की घोषणा के साथ ही लोगों में इस बात को लेकर बेचैनी बढ़ गई है कि वह इसमें क्‍या दिखाने वाले हैं। हालांकि कई लोग यह अंदेशा भी लगा रहे हैं कि इसमें दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल से जुड़ा कुछ दिखाया जाएगा। जबकि अध‍िकतर लोगों का मानना है कि कहानी 2020 के दिल्‍ली दंगों की होगी। इस तरह के कई ख्याल लोगों के मन में आ रहा है।

यह भी पढ़ें:-जानिए देश के एक ऐसे अनोखे ट्रेन के बारे में जिसमे टिकट नही लगती, फ्री में सफर का मज़ा ले सकते हैं

अगर “द दिल्ली फाइल्स” फिल्म में 2020 के दिल्ली दंगे से जुड़ा दिखाया जाएगा। तो निश्चित तौर पर ये फिल्म भी सुर्खियां बटोर सकती है। आखिर दिल्ली देंगे में क्या हुआ? दरअसल, साल 2020 के दिल्ली दंगे 23 फरवरी 2020 से शुरू हुआ था। जिसमें दो समुदाय के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इस घटना में कुल 53 लोगों की मौत हो गई थी। इनमें कुछ को गोली मार दी गई थी साथ हीं किसी धारदार हथ‍ियार से भी कुछ लोगों को मारा गया था। दंगों के मृतकों में एक पुलिसकर्मी, एक खुफिया जांच अधिकारी भी शामिल थे। हिंसा समाप्त होने के एक हफ्ते से भी अधिक समय के बाद तक सैकड़ों घायलों का अस्‍पतालों में इलाज चल रहा था। तब दर्द और चीख का आलम यह था कि राष्‍ट्रीय राजधानी में खुले नालों में लाशें मिल रही थीं। निश्चित तौर हिंसा का वो मंजर बेहद खौफनाक था। उस वक्त राजनीतिक पार्टियों के बीच भी लगातार बयानबाजी चल रहे थे। साथ हीं ये घटना संसद में पहुंचा था जिसके बारे में विस्तार से देश के गृह मंत्री “अमित शाह” ने साझा किया था।

विवेक अग्निहोत्री अपने ट्वीट के आगे ‘द कश्‍मीर फाइल्‍स’ फिल्म की सफलता के बारे में जिक्र करते हुए लिखा कि “द कश्मीर फाइल्स” रचा 250 करोड़ का इतिहास निश्चित तौर पर 11 मार्च को रिलीज हुई फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने बॉक्‍स ऑफिस पर इतिहास रचने का काम किया था। ये फिल्म मात्र 25 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई थी साथ हीं इस फिल्‍म ने बॉक्‍स ऑफिस पर 250 करोड़ रुपये से अध‍िक की कमाई की है। इस फिल्‍म में कश्‍मीरी पंडितों पर हुए बर्बर अत्‍याचार को देखकर सिनेमाघरों में जहां जोरदार नारेबाजी हुई, तो वहीं राजनीतिक पार्टियों के नेताओं में भी इस पर खूब बहस चला। इस फिल्‍म के क्रेज ने 1975 में रिलीज ‘जय संतोषी मां’ और 1994 में आई ‘हम आपके हैं कौन’ को लेकर दर्शकों के द्वारा किया गया प्यार को भी याद दिला दिया।

बॉलीवुड निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री के साथ फिल्‍म के ऐक्‍टर्स अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्‍लवी जोशी और दर्शन कुमार की भी खूब तारीफ की गई। साथ हीं लोग इन्हें धन्यवाद भी किया। इस फिल्म के बाद नए फिल्म “द दिल्ली फाइल्स” की घोषणा करते हीं लोग इस फिल्म के बारे में जानने को लेकर काफी उत्सुक हो गए हैं कि इस फिल्म में किस सच्चाई को प्रदर्शित किया जाएगा।