Sunday, December 10, 2023

रेगिस्तान में उगता है एक जादुई फल जिससे बनता है चिप्स और बायोफ्यूल

अगर हम सबसे महंगी और उपयोगी चीजों के विषय में बात करें तो यह ना ही आसानी से मिलती है और ना ही आसान जगहों पर मौजूद होती है। क्या आप मेक्सिको का हरा सोना के विषय में जानते हैं मेक्सिको के रेगिस्तान में उगने वाले अगर हरा सोने के गुण जाने तो आप अचंभित रह जाएंगे। इसका उपयोग लोग जैव इंधन के अतिरिक्त खाने पीने में भी करते हैं।

इसमें इतने गुण पाए जाते हैं कि लोग इसे जादुई प्लांट कहते हैं। इसका नाम नोपल है जो मेक्सिको के लिए मेसोअमेरिकन एरिया में मौजूद होता है। इसका ज्यादातर उपयोग बायोफ्यूल के निर्माण में होता है। इसके अलावा ये चिप्स तथा शैक के तौर पर यूज किया जाता है।

यह भी पढ़ें:-लोगों ने दिया ताना लेकिन नहीं मानी हार, कॉलेज की 5 सहेलियों ने मिलकर शुरु किया “कुल्हड़ मैगी” का बिजनेस

जादुई फल

इसके पौधे में कांटेदार सनाशपाती जैसे ही फल किससे मिलेगा। यह रेगिस्तान में उगता है। इसकी खेती मेक्सिको के निवासी केमेम्ब्रो प्रजाति करती है। इसे मेक्सिको के राष्ट्रीय ध्वज में भी जगह मिला है। पारम्भिक दौर में रोगेलियो सोसा लोपेज नामक शख़्स ने इसके उपयोग से जैव ईंधन बनाया और आगे लोपेज को मिगुएल एंजेल ने व्यवसाय का रूप दिया।

Story of magical plant

लोगों को मिला रोजगार

यहां नोपल की खेती अधिक मात्रा में होती है जिस कारण यबिन के लोगों को रोजगार भी मिल रहा है। इसलिए वे इधर उधर का दौरा नहीं कर रहे। कारोबारी मिगुएल एंजेल लगभग 40 साल से बायोफ्यूल के निर्माण का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2007 में नागफनी के प्रयोग से बायोफ्यूल बनाया था।

यह भी पढ़ें:-पति से अलग होने के बाद बेटी को पढ़ाने के लिए इस माँ ने सड़क किनारे खोला स्टॉल: Didi Ki Rasoi

है अनेकों उपयोग

यहां पर सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है टार्टिला चिप्स जो नोपल द्वारा बनता है। ये लोगों को बहुत ज्यादा पसन्द है। फिर इसके कचरे से काऊ डंग में मिश्रित कर खमीर का निर्माण होता है। इससे तेल को अलग करने के बाद इसे टैंक में एकत्रित किया जाता है और आगे भी इसका उपयोग होता है।