Wednesday, December 13, 2023

अपने बाग में कई किस्मों के आम लगा रखे हैं, नाम अजीबोगरीब, कोई है मोदी तो कोई योगी

ये आवश्यक नहीं है कि अगर आप इस दुनिया में सफल बनना चाहते हैं तो आपका बड़े घर से ताल्लुक है। यहां अगर आप अपनी पहचान बनाना चाहते हैं तो आप अपने सोंच, नजरिए तथा मेहनत के बदौलत सम्भव है। आज हम आपको एक ऐसे शख़्स के विषय में बताएंगे जिन्होंने मात्र 7वीं तक की शिक्षा हासिल कर खेती को अपना लक्ष्य बनाया और आज इसमें एक अलग पहचान बनाकर अन्य लोगों के लिए उदाहरण बने हुए हैं। -Mango Man of UP Hazi Kalimulla

आम उत्पादक हाज़ी कलीमुल्ला

वह शख़्स हैं हाज़ी कलीमुल्ला खान जो यूपी से ताल्लुक रखते हैं। आज भले ही वह 80 वर्ष के हो चुके हैं परंतु करोड़ों के बीच में उनकी एक अलग ही पहचान है। वह 5 एकड़ बाग में आम की खेती करते हैं वे अपनी दशहरी आम हेतु पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। आपने दशहरी आम का नाम तो सुना ही होगा। हाजी इसी आम के उत्पादक है उनके क्षेत्र में लोग उन्हें “मैंगो मैन” कहते हैं। -Mango Man of UP Hazi Kalimulla

यह भी पढ़ें:-मगरमच्छ की दरियादिली ने लोगों को किया हैरान, बच्चे की शव को पीठ पर लादकर परिवार को किया सुपुर्द: Viral Video

Kalimullah Khan Grew 300 Type Of Mango From A Single Tree
कलीम उल्‍लाह खान (उत्तर प्रदेश)

7वीं के बाद शुरू की खेती

उनके पिता भी आम की खेती करते थे जिस कारण वह बचपन से ही खेती से जुड़े रहे। उन्होंने अपने सातवीं कक्षा तक की पढ़ाई पूरी की और खेती में अधिक रूचि के कारण खेती को ही अपनाया। उन्होंने 1957 में बागवानी को अपना कैरियर बनाया और ग्राफ्टिंग तकनीक के विषय में जानकारी प्राप्त कर पौधे उगाने लगे। वह हमेशा इसमें नए-नए प्रयोग करते रहते हैं जिस कारण उन्होंने आम के कई किस्मों को तैयार किया। उनकी नर्सरी में आपको एक ऐसा पौधा मिलेगा जो और साधारण है। उन्होंने यहां लगभग 300 से अधिक किस्म के आम के की प्रजाति तैयार की है जो एक विश्व रिकॉर्ड है। -Mango Man of UP Hazi Kalimulla

यह भी पढ़ें:-यदि आप भी खाते हैं इन 8 फूड्स आइट्मस को एक साथ तो आज ही छोड़ दे, हो सकते हैं गंभीर बिमारी के शिकार

मिला है पद्म श्री

उन्होंने अपने काम की प्रजातियों का नाम मुख्यमंत्री योगी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सानिया मिर्जा, अमिताभ बच्चन, एपीजे अब्दुल कलाम तथा सचिन तेंदुलकर रखा है ताकि ये अनोखा हो। उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उद्यान पण्डित पुरस्कार तथा भारत सरकार द्वारा पद्मश्री पुरस्कार भी मिला है। -Mango Man of UP Hazi Kalimulla