Home Inviduals

कपड़ों के कतरन से खुबसूरत पेंटिंग बनाती है यह महिला, पेंटिंग में माहिलाओं के विचारों को प्रदर्शित करती हैं

Story of Textile artist sapna karn from madhubani, bihar

दुनिया में एक से बढ़कर एक क्रिएटिव इन्सान हैं जो अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी क्रिएटिविटी का प्रदर्शन करते हैं। उदाहरण के लिए आमतौर पर हम सभी पेंटिंग बनाने के लिए अलग-अलग रंगों का इस्तेमाल करके अपनी क्रिएटिविटी का प्रदर्शन करते हैं। लेकिन यदि कोई आपसे कहे कि कपड़ों की कतरन से भी बेहतरीन पेंटिंग बनाई जा सकती है तो शायद यकीन करना मुश्किल होगा। आप सोचेंगे कि कैसे संभव है तो बता दें कि एक कलाकार ने ये संभव कर दिखाया है।

जी हाँ, यह लेख एक ऐसे क्रिएटिव आर्टिस्ट की है जो बिना रंगों का प्रयोग किए कपड़ों से शानदार पेंटिंग बनाती हैं। Textile Artist Sapna Karn.

कौन है वह कलाकार?

हम बात कर रहे हैं सपना कर्ण (Sapna Karn) की, जो बिहार (Bihar) के मधुबनी (Madhubani) की रहनेवाली हैं। सपना कपड़ों के कतरन का इस्तेमाल करके कैनवास पर खुबसूरत कलाकारी उकेरती हैं। उनके परिवार में कोई आर्टिस्ट नहीं होने की वजह से वह अपने परिवार की इकलौती कलाकर हैं। 29 वर्षीय सपना कहती हैं कि, मधुबनी में बेकार बचे हुए कपड़ों का इस्तेमाल अलग-अलग प्रकार की सुन्दर कलाकृतियां को बनाने में किया जाता है। इसके अलावा मधुबनी पेंटिंग भी काफी मशहूर है और लोगों द्वारा काफी पसंद भी किया जाता है।

कैसे आया कपड़ो के कतरन से पेंटिंग बनाने का ख्याल?

दरअसल, किसी कारणवस सपना का राजस्थान जाना हुआ, जहां उनहोंने देखा कि वहां के लोग कपड़ों के छोटे-छोटे टुकड़े से अलग प्रकार के आर्ट बना रहे थे। उनके द्वारा बनाए गए आर्ट देखने में यूनिक होने के साथ देखने में आकर्षक भी थे। इसके अलावा सपना कहती हैं कि उनकी दादी और मां भी बचे हुए बेकार कपड़ों से सजावट की वस्तुएं बनाती थीं। उस समय सपना को इसके बारें अधिक समझ नहीं थीं।

यह भी पढ़ें :- जलकुंभी की समस्या का निकाला हल, असम की इन लङकियों ने उससे बना डाला योगा मैट

महिला टेलर्स के पास से करती हैं कतरन इकट्ठा

कपड़ों के कतरन से पेंटिंग बनाने के बारें में उन्हें अधिक जानकारी उस समय हुई जब वह दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की पढ़ाई कर रही थीं। उसके बाद उनकी भी रुचि इसमे बढ़ने लगी और ऐसी पेंटिंग बनाने की शुरुआत की। कपड़ा का कतरन लेने के दर्जी का ख्याल आता है क्योंकि उसके पास प्रतिदिन कई प्रकार के कपड़ों की सिलाई होती है। चूंकि, सपना को पेंटिंग बनाने के लिए कपड़ा के कतरन की जरुरत थी, ऐसे में वह महिला टेलरों के पास से जरुरत के अनुसार कतरन इक्ट्टा करती हैं और उससे अपने कैनवास में रंग भरती हैं।

कैसे बनाती हैं कतरन से पेंटिंग?

सपना (Textile Artist Sapna Karn) इस पेंटिंग बनाने के लिए पेपर का इस्तेमाल भी करती हैं। इस विशेष प्रकार के आर्ट को बनाने के लिए सबसे पहले पेपर को ग्लू के जरिए चिपकाया जाता है उसके बाद उसपर जैसी पेंटिंग करनी होती है उसके अनुसार पेंसिल से आकृति डिजाइन किया जाता है। जब अपने पसन्द के अनुसार, आकृति तैयार हो जाती है तो अन्त में कपड़ों के कतरन को उसके हिसाब से काटकर ग्लू के माध्यम से बनाए गए डिजाइन्स पर चिपकाया जाता है। (Textile Artist Sapna Karn From Bihar, Madhubani)

समाज में महिलाओं की सच्चाई को कैनवास पर करती हैं चित्रित

आप देखेंगे कि सपना द्वारा बनाई गई अधिकतम पेंटिंग्स में महिलाओं को चित्रित किया रहता है। इसके बारें में सपना कहती हैं कि, एक महिला होने के नाते वे औरते के विचारों के बारें में अधिक समझ रखती हैं और इसी समझ को वे पेंटिंग्स के जरिए चित्रित भी करती हैं। उनकी पेंटिग्स मे महिलाओं की सच्चाई भी दिखती हैं, जिसे सभी लोग समझ नहीं पाते हैं बल्कि वे पेंटिग्स के सिर्फ कलर्स देखते हैं। वे अपनी बनाई पेंटिग्स को आर्ट गैलरी में भी प्रदर्शित करती हैं।

एक पेंटिंग को बनाने में लगता है दो से तीन माह का समय

वह कहती हैं कि आमतौर पर लोग सस्टेनेबल रिप्रजेंटेशन को लोग अनदेखा कर देते हैं, और उनकी पेंटिग्स भी आर्ट का सस्टेनेबल रिप्रजेंटेशन है। उन्हें एक पेंटिग बनाने में लगभग दो से तीन महीने का वक्त लगता है। इसके अलावा आप उनकी पेंटिग्स को उनसे सम्पर्क करके खरीद सकते हैं साथ ही उन्हें उनके इंस्टाग्राम पर फॉलो भी कर सकते हैं, जहां हजारों की सन्ख्या में उनके फॉलोवर्स हैं।

Exit mobile version