Wednesday, December 13, 2023

घर में किस लकड़ी का इस्तेमाल करें और कौन सी लकड़ी है सबसे मजबूत..जानिए सही जवाब

हमारे जीवन में लकड़ियों का बहुत महत्व होता है। घर की कई जरूरत की चीजों से लेकर उसके साज-सज्जा हेतु लकड़ियों की जरूरत पड़ती है। घर में बने फर्नीचर, दरवाजे, खिड़कियां, टेबल, पलंग इत्यादि सभी लकड़ियों से हीं बने होते हैं। सभी चीजों में जिन लकड़ियों का इस्तेमाल होता है वह विभिन्न प्रकार के होते हैं। कुछ सस्ते होते हैं तो कुछ औसतन मंहगे होते हैं तो कुछ बहुत हीं महंगे होते हैं।

Strongest wood for household work

आज हम लकड़ियों से संबंधित कुछ ऐसी ही जानकारियां आपको देने जा रहे हैं कि कौन सी लकड़ियां सबसे ज्यादा मजबूत होती हैं जिससे आपको घर के फर्नीचर से संबंधित किसी भी चीज बनाने में आसानी हो…

Strongest wood for household work

जब कभी हम घर में फर्नीचर का काम करवाते हैं तो हम इस बात का हमेशा ध्यान रखते हैं कि फर्नीचर में प्रयोग लाने वाली लकड़ियां मजबूत हो और वह सालों-साल टीका रहे। इस पर कई शोध किया गए हैं जिसमें एक शोध के अनुसार शीशम की लकड़ी सबसे ज्यादा मजबूत होती है जिसके कारण हीं शीशम की लकड़ी बहुत महंगी भी होती है।

Strongest wood for household work

देवदार की लकड़ियां बेहद मजबूत होती है। इसका प्रयोग ज्यादातर फर्नीचर बनाने के काम में आता है। देवदार के वृक्ष किसी भी मिट्टी में उगाया जा सकता है। इसका सांस्कृतिक और भौगोलिक बहुत महत्व है। हिमाचल प्रदेश के वृक्षों में इसका प्रमुख स्थान है। देवदार का वृक्ष खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में मिलते हैं जो 3500-12000 फीट की ऊंचाई पर उगते हैं।

Strongest wood for household work

जब भी मजबूत लकड़ियों का नाम आता है उस समय महोगनी का नाम आना स्वाभाविक है। महोगनी की लकड़ियां ना सिर्फ मजबूत होती हैं बल्कि इसकी सबसे खास बात यह है कि इस पर पानी का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। एक और खास बात यह है कि महोगनी के पेड़ को ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती है और कम पानी में यह वृक्ष अच्छा विकास कर सकता है।

Strongest wood for household work

घर के साज-सज्जा व पलंग आदि चीजों को बनवाने में सागवान की लकड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। सागवान की बनी हुई चीजें बेहद खूबसूरत होती है तथा इसकी लकड़ी अत्यंत महंगी होती है।