Home Inspiration

8वीं पास महिला जिसने अपने हुनर के दम पर हार्वर्ड विश्वविद्यालय तक का सफर तय किया, पढ़िए पूरी कहानी

एक बहुत सुंदर पंक्ति है “कर कठिन परिश्रम तो सफलता भी बहुत बड़ी मिलेगी, मंजिल के रास्ते खुद ब खुद बनेगी”

अगर अपनी लाइफ में कुछ बनना चाहते हैं या बड़ी उपलब्धि हासिल करना चाहते तो इसके लिए आपको संघर्ष करने की आवश्यकता है। हालांकि आज के दौर में कुछ लोगों का यह मानना है कि हम जितने पढ़े-लिखे होंगे कामयाब उतनी बड़ी ही मिलेगी। लेकिन आज के इस लेख में हम आपको एक ऐसी महिला से रू-ब-रू कराएंगे जो मात्र आठवीं तक की शिक्षा हासिल की है परंतु आज उन्हें अपने हुनर के लिए कई अवार्ड मिल चुके हैं।

बचपन से ही किया कठिनाइयों का सामना

वह महिला हैं रूमा देवी (Ruma Devi)। जो राजस्थान के मिडिल फैमिली से ताल्लुक रखती है। वह बहुत छोटी थी तब तक उनकी मां का इंतकाल हो गया। उसके बाद वह चाचा के पास चली गई क्योंकि उनके पिता ने फिर से शादी कर ली। रूमा 8 भाई-बहन में सबसे बड़ी थी जिस कारण उन्हें यह लगा कि उनकी जिम्मेदारी उनके भाई-बहन हैं।

यह भी पढ़ें:-गरीब बच्चों को मुफ्त में शिक्षा देने के लिए दिन में शिक्षक और रात में कूली का काम करता है यह शख्स, भावुक कर देगी कहानी

कम उम्र में हुई शादी

अब उन्होंने मात्र आठवीं तक की शिक्षा हासिल की और घर के सारे कामकाज देखने लगीं। उसके बाद उनकी शादी हो गई उनके ससुराल की भी आर्थिक स्थिति सही नहीं थी। एक बार उनका बच्चा बीमार हुआ और पैसे की कमी के कारण उसका इलाज ना हो पाने से उसकी मृत्यु हो गई। उसी दौरान उन्होंने यह निश्चय किया कि वह इस काबिल बनेगी की अपने साथ अन्य लोगों की भी जरूरत को पूरा कर सकें।

Success story of Ruma Devi

बनी डिजाइनर

अब उन्होंने ग्रामीण विकास एवं चेतना संस्थान (Gramin Vikas Evam Chetna Sansthan) नामक एनजीओ से जुड़ने का निश्चय किया क्योंकि वह कढ़ाई-बुनाई का काम जानती थी। वह इतनी ट्रेंड हो गई कि उन्हें एनजीओ के अध्यक्ष के तौर पर कार्य सौंपा गया। आज उन्हें लोग एक फैशन डिजाइन के तौर पर जानते हैं जिनके कपड़े सिर्फ हमारे देश ही नहीं बल्कि विदेशों के लोगों को भी पसंद है। उनके कपड़े सिंगापुर, लंदन, कोलंबो, जर्मनी आदि विदेशों में जाता है।

यह भी पढ़ें:-नेताओं ने नहीं किया वादा पूरा तो इस शख्स ने पत्नी के गहने गिरवी रखकर खुद ही बना दिया पूल, लोग कर रहे हैं तारीफ

महिलाओं के लिए बनी रॉल मॉडल

उन्हें वर्ष 2015 में उन्हें राजस्थान हेरिटेज वीक में जाने का मौका मिला। उनके डिजाइनर कपड़े इंटरनेशनल फैशन डिजाइनर अब्राहम एंड ठाकुर और भारत के प्रसिद्ध डिज़ाइनर हेमंत त्रिवेदी के मॉडल्स ने पहना और रैम्प वॉक किया। रूमा भी उन महिलाओं के साथ कदम से कदम मिलाकर रैंप वॉक की। आज वह हजारों महिलाओं को कारीगरी से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में सक्षम है।

मिला है सम्मान

रूमा को हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने इनविटेशन दिया था जो सभी के लिए गर्व की बात रही। उन्हें वर्ष 2018 में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के गोविंद द्वारा नारी शक्ति पुरस्कार से नवाजा गया। उन्हें अमिताभ बच्चन के शो केबीसी में भी दिखाया गया है।

Exit mobile version