Wednesday, December 13, 2023

जॉब के साथ कैसे करें UPSC की तैयारी? बता रहीं हैं आईएएस अफसर यशिनी

यूपीएससी (UPSC) की परीक्षा भारत के कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। अक्सर कैंडिडेट इस दौरान सब भुलकर इस परीक्षा की तैयारी करने में जुट जाते हैं। तब कहीं जा कर वह इस परीक्षा में सफलता प्राप्त कर पाते हैं, परंतु आज हम एक ऐसी लड़की की बात करेंगे, जिसने फुल टाइम जॉब के साथ अपने चौथे प्रयास में 57वीं रैंक के साथ UPSC की परीक्षा में सफलता प्राप्त की।

फुल टाइम जॉब के साथ UPSC की तैयारी

यशिनी नागराजन (Yashni Nagrajan) शुरू से ही पढ़ाई में बहुत अच्छी थी इसलिए बहुत ही जल्द उनकी नौकरी आरबीआई (RBI) में लग गई। यशिनी बचपन से ही आईएएस अफसर बना चाहती थी और इसके लिए वह निरंतर प्रयास करती रही थी। उन्होंने फुल टाइम जॉब के साथ UPSC की तैयारी करने का फैसला किया। इस दौरान उनकी सबसे बड़ी मुसीबत तैयारी के लिए समय निकालना था। यशिनी फुल टाइम जॉब के साथ-साथ 4 से 5 घंटे प्रतिदिन पढ़ाई करती थी। यशिनी को अपने चार प्रयासों में असफलता का सामना करना पड़ा परंतु वह इससे घबराई नहीं और समय-समय पर खुद को मोटिवेट करती रही।

success story of UPSC qualifier Yashini IAS officer

यशिनी 57वीं रैंक के साथ हुई सफल

यशिनी अपने तीसरी प्रयास में 834वी रैंक के साथ सफलता प्राप्त की परंतु यशिनी अपनी रैंक से संतुष्ट नहीं थी क्योंकि उनका सपना आईएएस अफसर बनने का था। यशिनी और अच्छे अंक पाने के लिए दोबारा प्रयास करने का फैसला किया। उन्होंने अपनी गलतियों को समझा और उसे ठीक करने का प्रयास किया। यशिनी अपने चौथे प्रयास में ऑल इंडिया 57वीं रैंक के साथ UPSC की परीक्षा में सफलता प्राप्त कि और आईएएस अफसर बन अपने सपने को पूरा किया। यशिनी कहती है कि सही रणनीति में कड़ी मेहनत करने से इस परीक्षा में सफलता जरूर मिलेगा।

success story of UPSC qualifier Yashini IAS officer

यशिनी देती हैं UPSC के लिए टिप्स

यशिनी UPSC की तैयारी कर रहे अन्य कैंडिडेट्स को टाइम मैनेजमेंट का खास ख्याल रखने की सलाह देती हैं। यशिनी बताती हैं कि UPSC का बहुत सारा मैटेरियल आपको इंटरनेट पर फ्री में मिल जाएगा। इस दौरान अपनी गलतियों को सुधारने का प्रयास करे। अच्छी रणनीति बनाएं और उस पर कड़ी मेहनत करे। यशिनी कहती है कि अगर आप सही मार्गदर्शन से आगे बढ़ेंगे और खुब मेहनत करेंगे तो UPSC की परीक्षा में सफलता अवश्य मिलेगी।