Saturday, December 9, 2023

दिल्ली की ये दो लङकियां अपने छत पर जैविक किचेन गार्डन का निर्माण करके कर रहीं बम्पर पैदावार

यूं तो गांव खेती के लिए जाना हीं जाता है लेकिन अब शहर में भी खेती का दायरा निरन्तर बढ़ रहा है। सभी लोग स्वस्थ्य जीवन गुजारना चाहते हैं इसलिए खुद से उगाए सब्जियों को ज्यादा तरजीह दे रहे हैं। ये निश्चित है कि अगर हम मार्केट से किसी भी उत्पाद को खरीदकर खाएं तो वह मिलावटी होगा जिससे स्वास्थ्य पड़ बुरा प्रभाव होगा। इसलिए लोग अपने खाने योग्य फल एवं सब्जियों को स्वयं उगाने के प्रयास में लगे हैं। जिसे अपने घर में जहां कहीं भी जगह मिलता है लोग वहीं गार्डेनिंग शुरू कर देते हैं ताकि उनके घर में सकारात्मकता बनी रहे और वह स्वयं को स्वस्थ्य रख सकें।

आज की हमारी यह कहानी ऐसी दो बहनों की है जिन्होंने अपने छत पर किचन गार्डन का निर्माण किया है। जहां वह फल सब्जियां एवं औषधीय पौधे उगा रहीं हैं। सुमति और मनाली जैविक किचन गार्डन का निर्माण कर आज उन्नत कृषि कर रही हैं। आईए जानते हैं उनके बारे में…

ये दोनो लड़कियां दिल्ली (Delhi) से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने अपनी छत पर गार्डन का निर्माण किया है और यहां सब्जियां उगा रही हैं। सुमति और मनाली (Sumati & Manali) दोनों मोती बाग इलाके में रहती हैं। वह अपने छत पर सब्जियां उगाने हेतु जैविक खाद का उपयोग करती हैं। ऐसा नही है कि उन्होंने सिर्फ सब्जियों को ही उगाया है बल्कि वह औषधीय पौधे भी उगा रखी हैं। -Sumati & Manali from Delhi constructed kitchen garden on the terrace

Sumati and Manali from Delhi established own organic kitchen garden

यह भी पढ़ें :- घर कंटेनर में लगाएं अनार के पेड़, रखें इन बातों का ध्यान तो खूब आएंगे फल

सुमति को थी सांस सम्बंधी परेशानी

सुमति यह बताती हैं कि उन्हें सांस सम्बन्धी परेशानी थी। डॉक्टर ने ये सजेशन दिया कि तुम व्यायाम करो। अब उन्होंने ये निश्चय किया कि वह किचन गार्डन का निर्माण करेंगी। उन्होंने अब युट्यूब तथा गूगल से जानकारी एकत्रित करना प्रारंभ किया और अपने कार्य मे लग गईं। उन्होंने इसमें जमकर मेहनत किया और सफलता हासिल की। -Sumati & Manali from Delhi constructed kitchen garden on the terrace

Sumati and Manali from Delhi established own organic kitchen garden

1 वर्ष में किया किचन गार्डन का निर्माण

किचन गार्डन को तैयार होने में लगभग 1 वर्षों का समय लगा और वह अपने गार्डन में हर मौसम की सब्जियां और औषधीय फलों के साथ पौधों को उगाते हैं। उनके गार्डन में आपको भिंडी, तरोई, पुदीना, कढीपत्ता, टमाटर, बैंगन, लौकी, एलोवेरा, अनार, अमरूद, लहसुन तथा आंवला के पौधे मिलेंगे। उन्हें कभी भी सब्जी एवं फल खरीदने मार्केट नहीं जाना पड़ता। वह अपने खाने योग्य फसल का उत्पादन यहीं कर लेती हैं। Sumati & Manali from Delhi constructed kitchen garden on the terrace

सकारात्मक कहानियों को Youtube पर देखने के लिए हमारे चैनल को यहाँ सब्सक्राइब करें।