Saturday, July 6, 2024

इस महिला ने अपने घर की छत को हीं बना डाला किचेन गार्डन, उगाती हैं 35 प्रकार की सब्जियां

हमारे देश में ऐसे कई किसान‌ हैं जो खेती में कुछ अलग करना चाहते लेकिन भूमिहीन होने कारण उनकी चाहत उनके मन तो हीं सीमित रह जाती है। गांवों में किसान अन्य जमींदारों या तहसीलदारों की जीमन लीज पर लेकर खेती किया करते हैं। जिसके लिए उन्हें अपने फसल का आधा हिस्सा उन्हें देना पड़ता है। वर्तमान में ऐसी कई तकनीक और साधन मौजूद हैं जिसकी सहायता से आप बिना खेत के खेती कर सकते हैं।

आज हम आपको एक ऐसी महिला से रूबरू कराएंगे जो अपनी छत पर खेती कर रही हैं और 35 प्रकार की मौसमी सब्जियों को उगा रहीं हैं। उन्होंने अपने छत को किचन गार्डन में तब्दील कर दिया है और जैविक सब्जियां उगा रही हैं।

Surat woman Growing 35 types of vegetables at her terrace kitchen garden

लगभग 8 वर्षों से कर रही हैं छत पर खेती

खेती वाली भूमि के अभाव के कारण अनुपमा देसाई (Anupama Desai) जो कि सूरत (Surat) से ताल्लुक रखती हैं, वह लगभग 8 वर्षों से अपनी छत पर खेती करती आ रही हैं। भूमिहीन किसानों के लिए अपनी टेरेस खेती के माध्यम से उन्होंने एक प्रेरणा का संचार किया है।-Organic Farming

Surat woman Growing 35 types of vegetables at her terrace kitchen garden

यह भी पढ़ें :- केरल के रहने वाले इस शख्स ने छत पर हीं उगा डाले अंगूर, सेब और स्ट्रॉबेरी: जानिए कैसे

कई प्रकार की फल और सब्जियों की खेती

महिलाएं हर क्षेत्र में अपने सफलता का पताका लहराने में कामयाब रहती हैं। कृषि क्षेत्र में भी अनुपमा देसाई (Anupama Desai) अपनी सफलता के ध्वज को लहरा रही हैं। वह लगभग 35 प्रकार की सब्जियां और 20 प्रकार के फल अपने छत पर उगा रही हैं।
-Organic Farming

अनुपमा अपने परिवार के साथ यहां रहती हैं और उनके परिवार में 5 सदस्य हैं। उनके परिवार के सेवन योग्य फल और सब्जियां उनके इसी खेती से प्राप्त हो जाता है। अपने परिवार के लिए उन्हें कभी भी बाहर से फल और सब्जियों को नहीं खरीदना पड़ता है।
-Organic Farming

Surat woman Growing 35 types of vegetables at her terrace kitchen garden

अपनी मां से ली प्रेरणा

वह बताती हैं कि वर्तमान में लोगों को सबसे ज़्यादा चिंता अपने हेल्थ को लेकर है। ऐसे में अगर हम कहीं मार्केट से फल और सब्जियों को खरीदते हैं तो मन को तसल्ली नहीं मिलती कि ये शुद्ध होंगे। इसी बात को मद्देनज़र उन्होंने इस बात का निश्चय कर अपने छत पर खेती प्रारंभ की और जैविक उर्वरक से फल-सब्जियों को उगाने लगी। उन्होंने बताया कि मैं एक किसान परिवार से हूं जिस कारण खेती की प्रेरणा मुझे मेरी मां से मिली।

उन्होंने बताया कि अगर हम बाजार से कोई उत्पाद खरीदकर लाते हैं तो वो रासायनिक कीटनाशकों द्वारा तैयार किए हुए होते हैं। जिसके सेवन से हमारे स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। इसके बावजूद लोगों को मजबूरन इनका सेवन करना हीं पङता हैं। आज अनुपमा उन सभी लोगों के लिए उदाहरण हैं जो अपनी दृढ़संकल्प से कोई भी मुश्किल कार्य करने के लिए तैयार रहते हैं

Surat woman Growing 35 types of vegetables at her terrace kitchen garden